Posts

Showing posts from February, 2024

Tips And Tricks | 10 Tricks | AG | Cooking Tips | Food Tricks

Image
सावधानियां....  खाना बनाते समय हमारे मन में एक ही बात चल रही होती है कि हम जो खाना बना रहे हैं। वह लज़ीज़ बने और सबको पसंद आये। कुछ चीज़ें बनाते समय अक्सर हम उसकी सावधानियां समझना चाहते हैं जिससे की खाने में कोई कमी ना रहे। मगर हम समझ नहीं पाते की क्या सावधानी बरतें।  खाना बनाते समय बहुत ज़्यादा टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं होती है। सिर्फ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना होता है।  हम आज आपको कुछ सावधानियां यहां पर बता रहे हैं। जिसकी मदद से आप एक बेहतर और मज़ेदार खाना बना सकें।  खाना बनाते समय मन को प्रसन्न रखें। गुस्सा होकर कभी भी खाना ना बनाएं। किचन में भले ही कितना ही काम क्यों ना हो घबराए नहीं। बल्कि एक प्रोग्राम के तहत सारे कामों को कर्म से बारी-बारी करें। आप का काम बहुत जल्द पूरा हो जायेगा। 🌶️ मिक्स वेज बनाते समय उसमें मसालों के साथ चीनी भी डालें। सब्ज़ी में एक अलग ही स्वाद आयेगा। 🌶️  आलू मटर चाट बनाते समय आलू मटर को एक साथ मिलाने के बजाए मटर को उलग से प्याज़, टमाटर और हरी धनिया सब मिलाकर अलग रख लें। और फिर आलू को हथेली पर रख कर मटर रखें और फिर ऊपर से ऊपर रख कर टिक्की बना लें।