Posts

Showing posts from August, 2021

Versova Beach | Mumbai | Beach | AG | | Mumbai Beach

Image
वाह ये मुम्बई... मुंबई भारत के सबसे खूबसूरत और जीवंत शहरों में से एक है। यहां की शानदार इमारतें, समुद्र का मनमोहक नज़ारा, मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया इस शहर की खूबसूरती को और भी खास बनाती है। समंदर के किनारे बसा शहर मुंबई.... सपनों का मुकम्मल जहां मुम्बई....... लहरों सी ज़िन्दगी जीता शहर मुंबई...... हसीन मंज़र का खूबसूरत शहर मुंबई..... ज़मीं को आसमां से मिलाता हुआ शहर मुंबई...... ख़ामोश लहरों सा शोर करता हुआ मुंबई..... ना जाने कितनों को सुकून देता मुम्बई...... समंदर की लहरों की तरह लहराता हुआ मुंबई... विलेन बन के भी ना जाने कितने मशहूर हो गए, क्योंकि यह है सबका मुम्बई...... जिस की चाहत है हीरो बनना, वह आता है मुम्बई..... जोश से बल खाती लहरें, यह है हौसलों का शहर मुंबई...... खामोशियों का एक अलग अंदाज़, यही तो है मुम्बई...... बादलों का हुस्न और पानी की लहर, यही तो है हुस्न-ए-मुम्बई..... कुछ पाना है यहां, क्योंकि यह है अपनी मुम्बई..... पैसे का शोर और मेहतन को ज़ोर यही है अपनी मुम्बई...... समंदर का शोर और इमारत का गुरूर यही तो है अपनी मुम्बई..... नज़ारों की दिलकशी और अपनों का साथ, य...