Posts

Showing posts with the label story

जादूगर का जादू ( एक पहेली)

Image
एक आनलाइन मैगज़ीन के लिए जिस में टापिक दिया गया था। उसी पर लिखना था। टॉपिक था जादूगर का जादू।   जादूगर का जादू (एक पहेली)..... जादूगर का जादू देख कर हम अक्सर साक्ड हो जाते हैं कि कैसे वह जादू करते हैं। किस तरह वह किसी को गायब कर देते हैं। किस तरह वह कभी किसी का सिर तो कभी किसी का हाथ तलवार से काट कर फिर जोड़ देते हैं। और हम हैरानी से देखते रह जाते हैं।  लेकिन ऐसा ही जादू अक्सर हमारे आसपास भी होता रहता है। लेकिन हमारा ध्यान कभी भी उस जादू पर नहीं जाता है। शायद वह जादूगर हमारे आस-पास जादू करता रहता है इस लिए नहीं दिखता है। या फिर शायद उस जादू को हम जान बूझ कर नज़र अंदाज़ कर देते हैं।  ऐ काश! की हम देख पाते अपने आस-पास के उस  जादूगर जो हमारी मां बन हमारे सारे कामों को एक वक्त में खत्म कर देती है। जो हमारे खाने के साथ ही हमारी पढ़ाई और हमारे कपड़ों को तैयार कर देती है। वह ना जाने कितने कामों को चुटकियों में अपने जादू से पूरा कर देती है।  लेकिन हम कहां उस मां का जादू देख पाते हैं। उस वक्त तो हमें लगता है कि यह तो एक मां का काम है। जिसे वह आसानी से कर देती है। मग...

गूंज | Short Story | मां की अहमियत पर प्रेरणादायक कहानी | Mother's Love Inspirational Story in Hindi

Image
अब्दुल भाई ज़रा जल्दी से कोई सस्ते में अच्छा मोबाइल दिखा दें।  दानिश ने जल्दबाजी दिखाते हुए अब्दुल भाई से कहा। लाल चौक पर अब्दुल भाई की दुकान सदाबहार है। उनका काम तो दर्ज़ी का है। जो वह अपने अब्बा से सीखते हुए आज खुद कर रहे हैं। अब्दुल भाई इंसान खुशमिजाज़ है। इखलाक अच्छा है। ज़माने की सूझबूझ है। उनकी दुकान का एक कोना हमेशा खाली रहता, जिसको वह मौके के हिसाब से काम में लाते थे। जैसे ईद पर वह जगह सेंवईं और बच्चों के खिलौने से सज जाती, तो दीवाली पर पटाखों और दियों से जगमगा जाती। और होली पर रंगों से तो रक्षाबंधन पर राखियों से। इस तरह अब्दुल भाई की यह सदाबहार दुकान चलती रहती। और साथ में इनकी सिलाई मशीन भी। अब्दुल भाई हर दिल अज़ीज़ इंसान थे। क्योंकि यह हर मौके पर सब का साथ निभाते थे। जब मोबाइल चलन में आया। और हर दूसरे हाथ में दिखने वाला मोबाइल हर किसी की चाहत बन गई। चाहत इस लिए कि ज़रूरत का तो पता नहीं मगर दिखाने के लिए बहुतों ने मोबाइल रखना शुरू कर दिया था। अब्दुल भाई ने भी मौका गनीमत जाना। और उनकी दुकान का वह कोना सज गया मोबाइल से। और उन की दुकान पर इस तरह मोबाइल देख कर हर कोई अब्दुल भा...