Posts

Showing posts with the label hindi recipes

खाने के आसान टिप्स और कुकिंग ट्रिक्स | Cooking Tips, Kitchen Tips, Hindi Recipes, Kheer Recipe, Indian Food

Image
🖋️ सवाल:- दही जमाने की क्या-क्या विध्या उपलब्ध हैं? जवाब:- वैसे तो दही जमाने की एक ही विधि मुझे मालूम है। जो हम देखते सुनते और पढ़ते आ रही हैं। हां यह अलग बात है कि शोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ रोचक विधियां मिल जाती हैं। जिसे पढ़ कर सोचना पड़ जाता है कि क्या इस तरह भी दही जमती होगी? लेकिन मन तुरंत नहीं में जवाब दे देता है। दही जमाने का सबसे आसान और पुराना तरीका जो मुझे मालूम है और जिस तरह से हम दही जमाते हैं। वह तरीका बता रहे हैं। सबसे पहले दूध को उबाल लें। अगर लस्सी के लिए मीठा दही जमाना है तो दूध उबालते समय उसमें चीनी डाल कर उबालें। और अगर नार्मल स्वाद चाहिए तो फिर दूध को वैसे ही उबाल लें। दूध जब हल्का गुनगुना हो जाए तो उसमें जामन डाल दें। जामन वह दही होता है जिससे दही जमती है। अगर आपके पास जामन ना हो तो बाज़ार से ताज़ा दही ले लें। जामन डाल कर उसको एक बार चाल दें। और फिर उसको डंक कर रख दें। ठंड के मौसम में 7 से 8 घंटे, और गर्म मौसम में 4 से 5 घंटे में दही अच्छे से जम जाती है। जमी हुई दही को फ्रीज़ में रख दें। जब ज़रूरत हो तब इस्तेमाल करें। दही खत्म करने से पहले जामन निकालना ना भूलें। ...

घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरी मटर कचौरी | Matar Kachori Recipe in Hindi | Green Peas Kachori Recipe | Crispy Matar Kachori

Image
भारत में कहां की कचौरी सबसे प्रसिद्ध है? भारत के अलग-अलग हिस्सों में कचौरी के कई स्वाद और रूप देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ शहर अपनी खास कचौरियों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं: 1. वाराणसी (बनारस), उत्तर प्रदेश – यहां की चना की कचौरी और आलू की सब्जी के साथ मिलने वाली गरमा-गरम कचौरी सुबह के नाश्ते के रूप में बेहद लोकप्रिय है। 2. जयपुर व अजमेर, राजस्थान – प्याज कचौरी और मावा कचौरी के लिए राजस्थान का नाम सबसे ऊपर आता है। रावट की कचौरी जयपुर में बहुत प्रसिद्ध है। 3. कोलकाता, पश्चिम बंगाल – यहां की हिंग कचौरी और आलू दम की जोड़ी लोगों के दिल को छू जाती है। सुबह-सुबह की पहली पसंद होती है। 4. इंदौर, मध्य प्रदेश – इंदौर की मसाला कचौरी और उसकी चटनी का स्वाद खास होता है, जो यहां के स्ट्रीट फूड कल्चर का अहम हिस्सा है। 5. पुरानी दिल्ली – यहां की उरद दाल वाली कचौरी और चटपटे मसाले के साथ मिलने वाली सब्जी भी बहुत लोकप्रिय है। हर राज्य की कचौरी की अपनी खासियत है, लेकिन इन शहरों की कचौरियों का स्वाद एक बार चख लिया जाए, तो भूलना मुश्किल है। बात कचौरी की हो। और घर के कचौरी की बात ना हो यह कैसे हो सकता ह...

Zafrani kheer Easy Recipe | टेस्टी खीर बनाने की आसान रेसिपी| kheer |

Image
                              जाफरानी खीर सामग्री :- 🔹दूध             1 लीटर   🔹चावल          100 ग्राम   1 /3  कप 🔹चीनी           100 ग्राम    1  कप 🔹केवड़ा         1 चम्मच 🔹ज़ाफरान (केसर) कुछ पत्ती   (दूध में भिगो लें) विधि :- चावल को अच्छे से धो कर दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें। और फिर उसको पानी डाल कर दरदरा पीस लें। पिसा हुआ चावल तैयार है। दूध को उबालकर उसमें चावल डालें। और लगातार चलाते रहें, नहीं तो उसमें गांठें पर जायेंगी। खीर को मीडियम आंच पर चलाते हुए पकाते रहें। जब खीर गाढ़ी हो जाऐ तो उसमें चीनी, केवड़ा और ज़ाफरान डाल  दें। और चीनी घुल जाने तक पकाएं, फिर आंच से उतार लें। बाउल में निकाल कर गर्म या ठंडी सर्व करें। ऊपर से केेंसर या पिस्ता बादाम डालें। नोट :- ➡️खीर के चावल क...

टेस्टी ड्राई पोटैटो रेसिपी – बच्चों के टिफिन और रोज़ के खाने के लिए परफेक्ट! | Spicy Indian Dry Potato Stir-Fry – Ready in Minutes! | Quick and Tasty Dry Potato Recipe – Perfect for Lunchbox or Everyday Meals | | Potato Recipe

Image
ड्राई पोटैटो सामग्री:- 🔹आलू              250 ग्राम  🔹प्याज़             एक मीडियम साइज़ 🔹रिफाइंड तेल    दो बड़े चम्मच 🔹हरी मिर्च          दो मीडियम साइज़ 🔹हरा धनिया        एक बंच 🔹धनिया पाउडर    1/2 चम्मच 🔹हल्दी पाउडर      1/4 चम्मच 🔹लाल मिर्च पाउडर  1/2 चम्मच   (अपने टेस्ट के हिसाब से कम या ज्यादा कर लें) 🔹कड़ी पत्ता         10/12 पत्ती 🔹राई  (सरसों)     एक चम्मच 🔹नमक              स्वादानुसार तैयारी :- ❇️ आलू को धो लें, और फिर उसका छिलका छील कर चौकोर आकार या फिर जिस आकार में काटना हो काट लें। ❇️ आलू काट कर प्रेशर कुकर में रखें, और कूकर में जितना आलू हो उससे आधा पानी डालें। और  ढ़क्कन पैक कर दें । और तेज़ आंच पर चढ़ा दें। जब कूकर में अच्छे से भांप हो जाऐ तो दो मिनट के लिए आंच धीमी ...

Tawa Paratha Dhaba Style | AG | Paratha | Dhaba

Image
तवा पराठा ढ़ाबा स्टाईल  सामग्री :- आटा   एक कप मैदा     एक कप  रिफाइंड तेल या देसी घी पकाने के लिए  नमक  1/3  चम्मच  या  स्वादानुसार विधि :- सबसे पहले आटा और मैदा को मिला लें। और नमक डालकर आंटा गूंध लें। और एक से दो घंटे के लिए रख दें।  100+ Cooking Tips and Tricks आंटे की लोई बना लें।                          लोई को हाथों से घुमाते हुए चिपटा लें। और फिर चकला पर बेलन से रोटी की तरह बेल लें। रोटी से थोड़ा मोटा ही बेलना है। जुदाई.... एक बूंद वह टपका था और तवा उल्टा करके गर्म कर लें। आंच को तेज़ ही रखना है, और फिर पराठा को तवे पर डालें। तवे पर डालने के बाद पराठे को पलट दें। लॉकडाउन COVID-19  जिया जो ज़िन्दगी हमने..... एक साफ कपड़ा लें, और उसको देसी घी या रिफाइंड में डिबोकर उससे पराठे को घुमाते हुए दोनों तरफ से पकाएं। पराठा बेचने का तरीका........ ढ़ाबा स्टाईल तवा पराठा तैयार है। नोट :- ➡️ ...

Fruit Custard | Desert | Homemade | AG | Meetha

Image
फ्रूट कस्टर्ड सामग्री :- दूध  आधा लीटर कस्टर्ड पाउडर   4 चम्मच चीनी  आधा कप  सेब 1 मीडियम साइज़ केला  2  पीस अनार  1 मीडियम साइज़ पपीता  आधा कटोरी संतरा   1 मीडियम साइज़ रसगुल्ला  2 या 3  पीस चाकलेट चिप्स  सजाने के लिए विधि :- सबसे पहले दूध को उबाल लें। जब उबाल आ जाए तो चीनी डाल दें। कस्टर्ड को दूध या पानी से घोल बना लें। दूध में कस्टर्ड डालें, और लगातार चलाते हुए पांच मिनट तक पकाएं। पांच मिनट बाद आंच से उतार कर ठंडा होने दें। सभी फलों को धो कर काट लें। रसगुल्ला को भी छोटे तुकडों में तोड़ लें। परोसने के लिए कटोरी में एक लेयर कस्टर्ड  रखें, फिर उसके ऊपर सारे फ्रूट रखें। फिर एक लेयर कस्टर्ड रखें और उसके ऊपर फ्रूट और रसगुल्ला रखें।और चाकलेट चिप्स से सजा कर ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। फ्रूट कस्टर्ड तैयार है। ठंडा- ठंडा सर्व करें। नोट :- ➡️ कस्टर्ड जब ठंडा हो जाए तो उसमें सारे फ्रूट मिला कर भी रख सकते हैं। जब परोसना हो तो बाउल म...

Chilli garlic potato | AG | Vegetable | Veg Recipe

Image
सामग्री :-  आलू 1 कटोरी तेल सरसों या रिफाइंड 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1चम्मच लहसुन पेस्ट 1 चम्मच नमक स्वादानुसार विधि :- सबसे पहले आलू को छील कर मीडियम साइज़ में काट लें।                     पैन में तेल गर्म करके उसमें लाल मिर्च पाउडर और लहसुन पेस्ट डालें। दो हाथ चला लें। फिर आलू और नमक डालें।  एक कटोरी पानी डाल कर अच्छे से चला लें। और ढक कर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें। दस मिनट बाद एक बार चेक लें, अगर आलू अच्छे से गल गया हो तो आंच से उतार लें। नहीं तो 5 मिनट या फिर आलू गलने तक पकाएं। रेड चिली गार्लिक पोटैटो तैयार है।  बाउल में निकाल कर गर्मागर्म चिली गार्लिक पोटैटो रोटी और चावल के साथ सर्व करें। नोट :- चिली गार्लिक पोटैटो को आप दाल के साथ भी सर्व कर सकते हैं। लाल मिर्च को आप अपने सवादास्वादा कम या ज्यादा डाल सकते हैं।