Posts

Showing posts with the label Nimbukishikanji

Nimbu ki shikanji | AG | Homemade

Image
सामग्री: 🔸 पानी  एक गिलास 🔸 नींबू    आधा कटा हुआ 🔸 चीनी   एक चम्मच 🔸 नमक  1/4 चम्मच विधिः एक गिलास में पानी लें। हमने सादा पानी लिया है। अगर आप ठंडे पानी में बना रहे हैं तो चीनी को थोड़े से पानी में पहले घुला लें। ठंडे पानी में चीनी बहुत देर में घुलती है। उसमें चीनी डालें। फिर नमक डालें। आप चाहें तो स्वादानुसार ज़ीरा और काला नमक भी डाल सकते हैं। और फिर कटे हुए नींबू को उसमें निचोड़ लें। जिसको खट्टा कम पसंद है वह नींबू कम भी डाल सकता है। और फिर अच्छे से चलाएं, और जब देखें कि चीनी अच्छे से घुल गई है तो आप की शिकंजी तैयार है। आप चाहें तो शिकंजी में आइस क्यूब भी डाल सकते हैं। आप चाहें तो इसमें भुना हुआ ज़ीरा भी स्वाद के हिसाब से डाल सकते हैं। बर्फ डाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें। नींबू की शिकंजी तैयार है। लेमन स्लाइस से सजा कर सर्व करें। नोट:- 🔹 नींबू की शिकंजी सेहत के लिए बहुत अच्छी है। 🔹 नींबू की शिकंजी को आप गर्मी में रोज़ पी सकते हैं। 🔹 जिसका ब्लडप्रेशर ...