Tips And Tricks | 10 Tricks | Cooking Tips | Food Tricks



सावधानियां.... 

खाना बनाते समय हमारे मन में एक ही बात चल रही होती है कि हम जो खाना बना रहे हैं। वह लज़ीज़ बने और सबको पसंद आये। कुछ चीज़ें बनाते समय अक्सर हम उसकी सावधानियां समझना चाहते हैं जिससे की खाने में कोई कमी ना रहे। मगर हम समझ नहीं पाते की क्या सावधानी बरतें। 

खाना बनाते समय बहुत ज़्यादा टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं होती है। सिर्फ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना होता है।

 हम आज आपको कुछ सावधानियां यहां पर बता रहे हैं। जिसकी मदद से आप एक बेहतर और मज़ेदार खाना बना सकें। 

खाना बनाते समय मन को प्रसन्न रखें। गुस्सा होकर कभी भी खाना ना बनाएं। किचन में भले ही कितना ही काम क्यों ना हो घबराए नहीं। बल्कि एक प्रोग्राम के तहत सारे कामों को कर्म से बारी-बारी करें। आप का काम बहुत जल्द पूरा हो जायेगा।

🌶️
मिक्स वेज बनाते समय उसमें मसालों के साथ चीनी भी डालें। सब्ज़ी में एक अलग ही स्वाद आयेगा।



🌶️ 
आलू मटर चाट बनाते समय आलू मटर को एक साथ मिलाने के बजाए मटर को उलग से प्याज़, टमाटर और हरी धनिया सब मिलाकर अलग रख लें। और फिर आलू को हथेली पर रख कर मटर रखें और फिर ऊपर से ऊपर रख कर टिक्की बना लें।




 

🌶️ पनीर दो प्याज़ा में तेल में पनीर को पैन में चलाकर उसमें प्याज़ और हरी मिर्च डालें। और फिर लम्बाई में कटी हरी मिर्च डालें। दो-तीन हाथ चला कर पैन से निकाल लें। और फिर मसाला तैयार करें।






🌶️चाऊमीन को उबालने के बाद ठंडे पानी से धोकर उस पर तेल छिड़क दें। चाऊमीन खिली-खिली बनेगी।


🌶️
खोया की पूरी बनाते समय खोया के हल्के गर्म रहने पर ही उसमें चीनी मिला दें।



🌶️

समोसा के आलू में फंचफोडन का छौंका दें। आलू लज़ीज़ बनेगा।


🌶️
चिकन फ्राई विद ड्राई बनाने समय दही से साथ थोड़ा सा बेसन भी डालें। और वाहवाही बटोरें।

चिकन लबाबदार बनाने का तरीका, स्टेप बाई स्टेप रेसिपी

🌶️
खस्ता चाट के लिए खस्ता बनाते समय खस्ता के मैदे में घी ज़्यादा डालें। और घी को मैदे के साथ अच्छे से मसल कर तब पानी से गूंधे।




🌶️ फिरनी का चावल भिगोकर फिर उसको अच्छे से धोकर सुखा लें। जब चावल सूख जाए तो उसका पाउडर बना लें। और जब भी फिरनी बनाना हो तब वही चावल का पाउडर डालकर बनाएं।



🌶️ 

तन्दूरी चिकन का चिकन मैरीनेट करते समय उसमें सरसों तेल भी डालें।


🌶️ 

तंदूरी चिकन जब बन जाए तो उस पर हरी मिर्च, चाट मसाला और नींबू डालकर मिला लें। और फिर सर्व करें।


🌶️

पाव भाजी जब तैयार हो जाए तो उसमें शहद डालें। और लज़्ज़त में फर्क पाये।

चिकन ड्राई विद मसाला......


🌶️

रोटी मनाते वक्त आटा गूंधते समय उसमें तेल डालें। रोटी मुलायम बनेगी।


अगर आप इन ट्रिक का इस्तेमाल करके खाना बनाते हैं। तो आप का खाना ज़रूर लज़ीज़ बनेगा। 

ज़िंदगी में परेशानी किसे नहीं है। हर कोई उलझा हुआ है। इस लिए ज़्यादा टेंशन ना लें। जो है जितना है उसी में खुश रहें।



Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

धड़कन | भाग 1| Dhadkan Part 1 | Heart Touching Hindi Love Story

रूबरू | Part 1 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships