Posts

Showing posts from December, 2022

ऐ जाते हुए साल | Aey Jaate Hue Saal | New Year | Happy New Year | Little_Star

Image
ऐ साल.....  तेरा आना मुबारक था, तेरा जाना है दुखदाई  मिले हम थे हो जैसे कल, मगर था वह एक साल    ऐ साल! हर साल की तरह तुम भी जा रहे हो। हर साल के आते ही मन में एक उमंग और उत्साह आ जाता था कि इस साल हम कुछ नया करेंगे। या फिर हम यह सोचते कि हम यह करेंगे हम वह करेंगे। मगर....  ऐ साल! तेरे आने के बाद धीरे-धीरे हम वापस अपनी पुरानी ज़िन्दगी में लौट जाते हैं। हमारा जोश और जुनून धीरे धीरे कम होता जाता है। और हम भूल जाते हैं कि हमने किसी से कोई वादा किया था।  ऐ साल! हम तुझ से क्या हुआ वादा भूल जाते हैं।   ऐ साल! आज तू हमें छोड़ कर जा रहा है तो हमें अफसोस हो रहा है। हम सोच रहे हैं कि काश हमने तेरी कद्र की होती। तेरे साथ अच्छा वक्त गुज़ारा होता।   ऐ साल! तेरे साथ रहकर हम बहुत कुछ अच्छा कर सकते थे। मगर हम नादान थे। आज हमें अपनी ग़लती का एहसास हो रहा है। मगर....  ऐ साल! हम चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते। क्योंकि....  ऐ साल! तू अब हमसे बिछड़ रहा है। तेरे जाने का वक्त आ गया है।  ऐ साल! हम इस उम्मीद के साथ तुझ से बिछड़ रहे हैं कि हर आने व...

जोड़ो के दर्द का चमत्कारी नुस्खा | घरेलू उपाय | AG |

Image
चमत्कारी नुस्खा..... वैसे तो आज के ज़माने में हमारे पास हर तरह की सुख सुविधा और आसानियां है। साइंस और तकनीक ने हर तरफ झंडे गाड़ दिए हैं। हर तरह की सुख सुविधा के साथ हर तरह का इलाज आज सम्भव है। आज जितना इलाज के तरीकों में वृद्धि हुई है। उससे कहीं ज़्यादा आज बीमारियों ने भी अपने पैर पसार लिये हैं।  आज बहुत सारे इलाज के बावजूद लोगों को उस बीमारी से शिफा नहीं मिल रहा है जिससे कि वह ग्रस्त है। और बीमारी से शिफा ना मिलने की सूरत में हर कोई परेशान और दुखी है। और हर कोई चाहता है कि कुछ भी कर लें। कोई भी दवा खा लें। जिससे कि बीमारी से आराम मिल जाए।  आज कल हर दूसरा व्यक्ति जोड़ो के दर्द, सुगर, हाई ब्लडप्रेशर और अनेकों बीमारियों में मुब्तिला है। और चाहता है कि किसी तरह दर्द और तकलीफ़ से निजात मिल जाए।  एक वक्त तक अंग्रेज़ी दवा खाने के बाद लगता है कि इस दवा से शिफा नहीं हो रहा है। सिर्फ तभी तक आराम रहता है जब तक की दवा खा रहे हैं। और दवा को छोड़ते ही बीमारी फिर वापस अपना स्थान ग्रहण कर लेती है।  इन्हीं सब कारणों से आज भी हर दवा खाने के बाद लोग घरेलू नुस्खे और उपाय की तरफ रुख करत...

गुड़ की पिड़या बनाने का आसान तरीका | Gud Ki Pidiya Recipe | पारंपरिक देसी रेसिपी | Step-by-Step Recipe

Image
गुड़ की पिड़या...  परंपरा, स्वाद और सेहत से भरपूर  जब सर्दियों की दस्तक होती है, तो भारतीय रसोई में गुड़, घी और मेवों की खुशबू पूरे घर को महका देती है। इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक है गुड़ की पिड़या। यह सिर्फ़ एक मिठाई नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पारिवारिक परंपराओं और घर के बने शुद्ध स्वाद की पहचान है। गुड़, भुना हुआ आटा, लावा, गोंद, देसी घी और भरपूर मेवों से तैयार की जाने वाली गुड़ की पिड़या स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है। सर्दियों में इसे खाने से शरीर को ऊर्जा और गर्माहट मिलती है। पहले के समय में यह मिठाई घर-घर बनती थी और परिवार के सभी सदस्य मिलकर इसे तैयार करते थे। आज भी इसका वही देसी स्वाद और अपनापन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। गुड़ की पिड़या वैसे से सर्दियों में बनने वाले खास पकवानों में से एक है। इसी के साथ गुड़ की पिड़या बनारस के मदनपुरा में इसकी एक अलग ही पहचान है।  मदनपुरा में जब किसी घर में बच्चे का जन्म होता है तो मां को यही गुड़ की पिड़या खाने के लिए दिया जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि गुड़ की पिड़या खाने से पेट साफ होता है। साथ ही...