Posts

Zafrani kheer Easy Recipe | टेस्टी खीर बनाने की आसान रेसिपी| kheer |

Image
                              जाफरानी खीर सामग्री :- 🔹दूध             1 लीटर   🔹चावल          100 ग्राम   1 /3  कप 🔹चीनी           100 ग्राम    1  कप 🔹केवड़ा         1 चम्मच 🔹ज़ाफरान (केसर) कुछ पत्ती   (दूध में भिगो लें) विधि :- चावल को अच्छे से धो कर दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें। और फिर उसको पानी डाल कर दरदरा पीस लें। पिसा हुआ चावल तैयार है। दूध को उबालकर उसमें चावल डालें। और लगातार चलाते रहें, नहीं तो उसमें गांठें पर जायेंगी। खीर को मीडियम आंच पर चलाते हुए पकाते रहें। जब खीर गाढ़ी हो जाऐ तो उसमें चीनी, केवड़ा और ज़ाफरान डाल  दें। और चीनी घुल जाने तक पकाएं, फिर आंच से उतार लें। बाउल में निकाल कर गर्म या ठंडी सर्व करें। ऊपर से केेंसर या पिस्ता बादाम डालें। नोट :- ➡️खीर के चावल क...

रूबरू | Part 10 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

अगले ही पल एक मज़बूत हाथ उसके मुंह पर था। और दूसरा हाथ उसे झटके से घुमाकर दीवार की तरफ ले जा चुका था। सब कुछ इतना तेज़ी से हुआ कि उसे समझने का मौका ही नहीं मिला। श्श्श्... कान के पास किसी की सांस महसूस हुई। ठंडी, सख्त और डर पैदा करने वाली। उसके खुद को छुड़ाने से पहले ही  वह उसे खींचते हुए पास के दरवाज़े तक ले गया। दरवाज़ा खुला- और तुरंत बंद हो गया। कमरे में नाइट लैंप जल रहा था। अंदर जाते ही वह एक बार फिर खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है। वह उसके मुंह से हाथ हटा कर झुक कर टेबल पर रखा फोन उठाकर बात करता है। हाथ छोड़ो मेरा... वह दर्द से कराह उठी। उसी वक्त कुछ गार्ड तेज़ी से दरवाज़ा खोलकर अन्दर आ गए। यह दादी की केयरटेकर है मायरा... उसे देखते ही हेड गार्ड मिस्टर सुब्हान समझ गए कि ताबिश को गलतफहमी हुई है।  इतना सुनते ही ताबिश की पकड़ ढ़ीली पड़ गई। हाथ छुटते ही उसने दूसरे हाथ से अपनी कलाई सहलाई जो बहुत तेज़ दर्द कर रही थी।  दर्द उसकी आंखों में भी आंसुओं की सूरत में दिख रहा था। आप जा सकती हैं।  गार्ड ने इशारा किया। वह तुरंत बाहर निकल गई। साथ ही सारे गार्ड भी निकल जाते हैं। सि...

रूबरू | Part 9 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

मिस्टर बॉस मरने के लिए तैयार हो जाएं... क्योंकि आपकी मौत अशमारा हमीद के हाथों लिखी है।  अशमारा मन ही मन सोचती है और आगे का प्लान बनाने लगती है। ... हां अशमारा, बात सुनो...फोन उठते ही हिना जल्दी से कहती है। बोलो क्या हुआ? बॉस की दादी के  केयरटेकर के लिए इंटरव्यू हो रहा है।  क्या? जल्दी बताओ कब? ये तो बहुत अच्छा चांस है... रजिस्ट्रेशन पहले से हो चुका है। अभी इंटरव्यू चल रहा है।  तुम यह इंटरव्यू नहीं दे सकतीं, और आगे कोई वैकेंसी नहीं है। इसलिए तुम वहां पर जॉब करने का इरादा छोड़ो, और अपने काम पर फोकस करो। हिना उसे समझाती है। मुझे आफिस का एड्रेस भेजो, मैं अभी जाऊंगी। अशमारा तुरंत फैसला लेती है। इस तरह जाने का कोई फायदा नहीं, लेकिन अगर तुम जाना चाहती हो तो मैं तुम्हें रोकूंगी भी नहीं। तुम एक बार जाकर अपनी तसल्ली कर लो। लेकिन वहां का नियम बहुत सख्त है।  ठीक है, मैं देख लूंगी। तुम फिक्र मत करो। अशमारा मज़बूत हुई। और हां, साथ में अपना सामान लेकर जाना। और मेरा नाम कहीं न आए, इस बात का ख्याल रखना।  बेफिक्र रहो।  फोन रखते ही वह बैग निकाल कर अपना सामान रखने लगी। सा...

रूबरू | Part 8 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

घर के लोग सारी तैयारियों का एक बार फिर जायज़ा लेते हैं। और लड़के वालों का इंतेज़ार करने लगते हैं। अचानक बाहर से ज़ोर-ज़ोर से लोगों की आवाज़ें आने लगीं। घर में अफरा-तफरी मच गई। तभी एक आदमी हांफते हुए अंदर आया। उसके चेहरे का रंग उड़ा हुआ था। क्या हुआ? सबने एक साथ पूछा। आकिल...आकिल की गाड़ी पर हमला हुआ है। उसने कांपती आवाज़ में कहा। क्या?  कोई जाकर पता करो।  यह क्या कह रहा है... ऐसा नहीं हो सकता... कह दो कि यह झूठ है... हर तरफ से अलग-अलग आवाज़ें आने लगीं। तभी... एक और व्यक्ति बदहवास सा अंदर आया। आकिल...वह बात पूरी न कर सका। गोली... आकिल को गोली लगी है। पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई।  अशमारा सहेलियों के साथ बैठी थी। देखते-ही-देखते यह खबर उसके पास भी पहुंच गई। जब तक यह पता चलता कि हुआ क्या था? उसी वक्त खबर आती है कि आकिल की मौत हो गई। आकिल की मौत की खबर ने पूरे घर को हिला कर रख दिया। रुकय्या जहां थीं वहीं बेहोश हो गईं। अशमारा खामोश आंखों से हैरान बैठी रह गई। ना उसकी आंखों से आंसू निकला, ना ही उसके होंठ हिले। पल भर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। रिश्तेदार जानने में लगा थे कि...

रूबरू | Part 7 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

कौन है वह लड़की जो मेरी ज़िन्दगी में शामिल होगी। क्या मुझे भी कभी प्यार होगा? या फिर यूं ही बिना प्यार के शादी करके मेरी ज़िन्दगी गुज़र जायेगी। आज मेरा दिल इतना बेचैन क्यों हो गया है? क्यों मेरा दिल कह रहा कि मैं भी किसी से प्यार करूं।  कोई लड़की मेरी भी ज़िन्दगी में हो।  ताबिश अपने मन की उलझन को सुलझाने में लगा था। लेकिन उसकी उलझन कम होने के बजाए बढ़ती जा रही थी। ... तुम इतना क्यों सोच रही हो? जब शादी के लिए हां कर ही दी है, फिर इतनी चिंता क्यों? हिना अशमारा को देखकर परेशान हो जाती है। मैं क्या करूं मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा। कहीं मैंने कोई गलत फैसला तो नहीं ले लिया। आकिल ने मुझसे रिश्ते के लिए कहा और मैं मान गई। क्या मैंने जल्दबाज़ी कर दी मुझे थोड़ा वक्त लेना चाहिए था?  अशमारा अपनी उलझन हिना के सामने रखती है। तुमने कोई गलत फैसला नहीं लिया है। आकिल एक अच्छा लड़का है। अच्छी जॉब है। मैं भी उसी कम्पनी में काम करती हूं। बॉस का दाहिना बाज़ू है वह। हर कोई आफिस में उस पर रश्क करता है। क्योंकि बॉस उसे बहुत मानते हैं। आकिल तो उनकी फैमली के साथ भी जुड़ा हुआ है। इसलिए तुम बिल्कुल भी ...

Quotes

Image
     

Indian inspired dishes in other countries of the world50 | Famous Indian Dishes Popular Around the World | Indian Food

  Indian inspired dishes in other countries of the world  दुनिया में मशहूर भारतीय व्यंजन  दुनिया में मशहूर भारतीय व्यंजन भारतीय व्यंजन विदेशों में लोकप्रियता/पहचान 🍗 बटर चिकन अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि 🍛 बिरयानी मध्य-पूर्व, ब्रिटेन, अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया 🥟 समोसा ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, अफ्रीका और मध्य-पूर्व 🫓 नान दुनिया भर के भारतीय रेस्तरां में 🧀 पनीर टिक्का ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और यूरोप 🥞 डोसा अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया आदि 🍲 चिकन टिक्का मसाला खासकर ब्रिटेन में बेहद लोकप्रिय 🍛 छोले-भटूरे भारतीय प्रवासी समुदाय वाले देशों में 🍢 तंदूरी चिकन दुनिया भर में भारतीय रेस्तरां में 🍮 गुलाब जामुन मध्य-पूर्व, ब्रिटेन, अमेरिका आदि 🥣 दाल ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोप 🍚 पुलाव मध्य-पूर्व और दक्षिण एशिया सहित कई देशों में 🇬🇧 ब्रिटेन में Chicken Tikka Masala, Butter Chicken, Samosa, Naan और Biryani बहुत लोकप्रिय भारतीय भोजन हैं। ब्रिटेन में भारतीय रेस्तरां की संस्कृति इतनी मजबूत है कि भारतीय खाना वहाँ के सामान्य बाहर खाने के विकल्पों का हिस...

Homemade Biryani Masala Recipe | Easy & Authentic Biryani Masala | Homemade Biryani Masala | AG | Tasty | Yummy Biryani | Tasty Biryani |Recipe |Biryani Masala Recipe | AG | Indian Food

Image
बिरयानी मसाला रेसिपी... बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसकी खास खुशबू और लाजवाब स्वाद का राज होता है इसका मसाला। आज हम घर पर आसानी से बनने वाला स्वादिष्ट और खुशबूदार बिरयानी मसाला तैयार करेंगे, जो आपकी बिरयानी का स्वाद और भी खास बना देगा। सामग्री 🔸 सौंफ — 2 बड़े चम्मच 🔸 जीरा — 2 बड़े चम्मच 🔸 काली मिर्च — 1 बड़ा चम्मच 🔸 लौंग — 1 छोटा चम्मच 🔸 छोटी इलायची — 6–7 🔸 बड़ी इलायची — 2 🔸 सूखी लाल मिर्च — 4–5 🔸 खड़ा धनिया — 2 बड़े चम्मच 🔸 दालचीनी — 2–3 छोटे टुकड़े 🔸 जायफल — ½ छोटा जायफल 🔸 जावित्री — 1–2 टुकड़े 🔸 देगी मिर्च — 1 बड़ा चम्मच 🔸 सफेद मिर्च — 1 छोटा चम्मच विधि:- सभी मसालों को पैन में धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें। फिर उसे हल्का ठंडा करके पाउडर कर लें। बिरयानी मसाला तैयार है। किसी एयर टाइट डिब्बे में रख दें। टिप्स और ट्रिक्स... मसालों को धीमी आंच पर हल्का भूनें, इससे उनकी खुशबू बढ़ जाती है। मसाले जलने न दें, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है। मसालों को पूरी तरह ठंडा करके ही पीसें। ज्यादा महीन पाउडर की जगह हल्का दरदरा मसाला भी अच्छा स्वाद देता है। तैयार मसाले को...

Pumpkin Sabudana Kheer Recipe | Easy Kaddu Sabudana Kheer |

कद्दू साबूदाना खीर... कद्दू और साबूदाना से बनी यह स्वादिष्ट खीर बनाने में बेहद आसान है। दूध, खोया और साबूदाना के साथ तैयार होने वाली यह खीर स्वाद में मलाईदार और मज़ेदार होती है। आप इसे ठंडा करके मिठाई या डेजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं। त्योहार और खास मौकों के लिए भी यह एक बेहतरीन रेसिपी है। बनाने में आसान खाने में मज़ेदार... कद्दू को धो छील कर ग्रेट कर लें। साबूदाना को भिगो दें। खोया को अच्छे से मसल लें। कढ़ाई में तेल गर्म करके कद्दू को तेज़ आंच पर भून लें। दूध को उबाल लें। साबूदाना भीग गया है। कद्दू भून कर तैयार कर लें।  उबलते हुए दूध में कद्दू डालें। चलाते हुए पांच से दस मिनट पकाएं। भीगा हुआ साबूदाना डालें। चलाते हुए पकाएं। चीनी डालें। खोया डालें। ग्रीन कलर डालें। वेनिला ऐसेंस डालें। तेज़ आंच पर चलाते हुए पकाएं। आंच से उतार लें।  कद्दू साबूदाना खीर तैयार है। ठंडा करके सर्व करें। और वाहवाही पाएं। टिप्स और ट्रिक्स.... साबूदाना अच्छी तरह भिगोकर ही इस्तेमाल करें, ताकि खीर में कच्चापन न रहे। कद्दू को तेज़ आंच पर अच्छी तरह भूनने से उसका स्वाद और खुशबू बेहतर आती है। दूध को डालन...

घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरी मटर कचौरी | Matar Kachori Recipe in Hindi | Green Peas Kachori Recipe | Crispy Matar Kachori

Image
सवाल:-  क्रीमी और झाग वाली कॉफी घर पर कैसे बनाएं? जवाब:- अगर आपको कैफ़े जैसी झागदार और क्रीमी कॉफी पसंद है, तो खुश हो जाइए! आप इसे बहुत आसानी से घर पर भी बना सकते हैं — बिना किसी कॉफी मशीन के। आइए जानते हैं इसका आसान और स्वादिष्ट तरीका: सामग्री (1 कप के लिए): इंस्टेंट कॉफी – 2 चम्मच चीनी – 2 चम्मच (स्वाद अनुसार) गरम पानी – 2 चम्मच दूध – 1 कप वैकल्पिक – कोको पाउडर या चॉकलेट सिरप सजावट के लिए --- बनाने की विधि: 1. कॉफी फेंटें (Beaten Coffee Base तैयार करें): एक कटोरी में कॉफी, चीनी और गरम पानी डालें। अब इसे चमच से या हैंड व्हिस्क से 5-10 मिनट तक फेंटें। कुछ ही मिनटों में यह मिश्रण हल्का, क्रीमी और झागदार हो जाएगा। (अगर आपके पास इलेक्ट्रिक बीटर है, तो और जल्दी हो जाएगा।) 2. दूध गरम करें: एक पैन में दूध गरम करें। ध्यान रखें कि दूध उबले लेकिन जले नहीं। चाहें तो झाग बनाने के लिए दूध को किसी बोतल में डालकर हिला सकते हैं। 3. सर्व करें: एक कप लें, उसमें 1-2 चम्मच फेंटी हुई कॉफी डालें। अब धीरे-धीरे ऊपर से गरम दूध डालें। ऊपर झाग खुद बन जाएगा। चाहें तो कोको पाउडर या चॉकलेट सिरप से सजाएं। --- ट...

How to remove excess salt from paratha mixture? | Aloo Paratha Recipe | Easy & Crispy Punjabi Aloo Paratha

  How to remove excess salt from paratha mixture? अगर पराठे की स्टफिंग/मिश्रण में नमक ज्यादा हो गया है, तो आप इसे इस तरह ठीक कर सकती हैं: आलू की स्टफिंग है: 1–2 उबले हुए बिना नमक वाले आलू मैश करके मिला दें। यह सबसे अच्छा तरीका है। बेसन या आटा मिलाएँ: थोड़ी मात्रा में भुना हुआ बेसन या आटा मिलाने से नमक की मात्रा बैलेंस हो जाएगी। पनीर की स्टफिंग है: थोड़ा बिना नमक वाला पनीर क्रम्बल करके मिला दें। सब्जियों की स्टफिंग है: कुछ उबली हुई बिना नमक वाली सब्जियाँ मिलाएँ। थोड़ा अमचूर या नींबू: इससे नमकीन स्वाद कुछ बैलेंस महसूस होगा, लेकिन ध्यान रखें कि इससे नमक निकलता नहीं है। बहुत ज्यादा नमक हो गया है: सबसे अच्छा उपाय है कि मिश्रण की मात्रा बढ़ा दें, यानी उसी तरह की बिना नमक वाली सामग्री और मिला दें। आलू के पराठे के लिए सबसे आसान उपाय: 👉 ज्यादा उबला हुआ आलू + थोड़ा भुना बेसन/आटा मिलाएँ और फिर मसाले चखकर एडजस्ट करें। अब बिल्कुल नमक न डालें। सामग्री आटे के लिए: गेहूं का आटा – 2 कप नमक – ½ चम्मच तेल – 1 चम्मच पानी – आवश्यकतानुसार आलू की स्टफिंग के लिए: उबले आलू – 4 मध्यम हरी मिर्च – 1–2 बारीक ...

How many days can l store Kaddu ki kheer in a refrigerator?

  How many days can l store Kaddu ki kheer in a refrigerator?  कद्दू की खीर को फ्रिज में सही तरीके से रखने पर 3–4 दिन तक स्टोर किया जा सकता है। 🥛 दूध वाली कद्दू की खीर: 3 दिन के अंदर खाना सबसे अच्छा है; अधिकतम 4 दिन तक रख सकते हैं। ❄️ खीर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। ⏰ पकने के बाद खीर को 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रख दें। 🥄 निकालते समय हमेशा साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। 🔥 पूरी खीर को बार-बार गर्म न करें। जितनी खानी हो, उतनी ही अलग निकालकर गर्म करें। 🚫 अगर खीर से खट्टी या अजीब गंध आए, स्वाद बदल जाए, बुलबुले/फफूंद दिखाई दे या खीर खराब लगे, तो उसे न खाएं। सबसे अच्छा तरीका: अगर किसी कार्यक्रम के लिए बना रही हैं, तो खीर एक दिन पहले बनाकर फ्रिज में रखें। इससे स्वाद भी अच्छा रहेगा और खीर ताज़ी भी रहेगी। कद्दू की खीर की रेसिपी कद्दू की खीर स्वाद में हल्की, मलाईदार और खुशबूदार होती है। इसे त्योहार, व्रत या किसी खास मौके पर आसानी से बनाया जा सकता है। 🛒 सामग्री — 4–5 लोगों के लिए कद्दू — 1 किलो (छिला और कद्दूकस किया हुआ) फुल क्रीम दूध — 1 लीटर चीनी — 150–180 ग्राम...