ग्रीन पराठा | Green Paratha | AG

ग्रीन पराठा


सामग्री :-

🔹आटा                  3  कप
🔹पालक की प्यूरी           1 कप
🔹अजवाइन            1/4  टी स्पून
🔹हींग                    एक चुटकी
🔹नमक   स्वादानुसार
🔹रिफाइंड तेल     तलने के लिए और परत में लगाने के लिए



तैयारी :-

तीन कप आटे को छाल लें।





पालक को धोकर पानी डालकर प्यूरी बना लें।






विधि :-
आटे में हींग, अजवाइन और नमक डालकर मिलाएं।




फिर उसमें पालक की प्यूरी डालें।




और मिलाते हुए आंटे में पानी डालकर आंटे को गूंथ लें।




आंटे को गूंध कर पांच से दस मिनट के लिए ढंक कर रख दें।





पांच मिनट बाद आंटे की लोई बना लें।




और लोई को चपटा करके गोल-गोल घुमाते हुए थोड़ा बड़ा कर लें।



लोई को पतला बेल लें। और उस पर पूरे में तेल लगा दें। और सूखा आंटा छिड़क दें।




दो परत तेल लगाते हुए रोटी मोड़ें।





और हर परत में तेल लगाते हुए चौकोर पेड़ा फना लें।




और फिर पेड़े को दोबारा चौकोर बेल लें।




तवे या नाॅन स्टिक तवे पर तेल लगा कर दोनों तरफ से अच्छे से गुलाबी होने तक पका लें।





ग्रीन पराठा तैयार है।





गर्मागर्म पराठा अचार, सब्ज़ी या फिर दही की चटनी के साथ सर्वे करें।




नोट :-
➡️ पालक पराठा सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
➡️ बच्चों को पालक पसंद ना हो तो पालक पराठा बना कर दें, बच्चों को पसंद आएगा।
➡️ पालक पराठा को अचार, और सब्ज़ी के साथ खाएं।
➡️ पालक पराठा दही की चटनी के साथ भी मज़ेदार लगता है।
➡️ रात की सब्ज़ी बच गयी हो तो नाश्ते में पालक पराठा के साथ परोसें।
➡️ पालक पराठा बच्चों को पसंद आये इसके लिए पालक पराठा को एक अच्छा सा नाम दें।
➡️ पालक पराठा पर बच्चों के पसंद के हिसाब से उस पर गाजर, टमाटर, और प्याज़ से सजा कर दें।
➡️ टेस्ट के हिसाब से चीज़ या मक्खन डालकर सर्व करें।


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love