Posts

Showing posts with the label Emotions

डोर धड़कन से बंधी | भाग 32 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 32 | Hindi Romantic Story

कुछ समझने की कोशिश मत करो। जो हो रहा है होने दो। शिवाय एक बार फिर खोने लगे। मुहब्बत का यह सफर आसान नहीं था। खाना खाते ही दोनों बाहर निकल गये। ड्राइविंग शिवाय ने सम्हाल ली। अब यहां? शिवाय के गाड़ी रोकने पर शिवन्या पूछती है। आओ तो... शिवाय उतर गये। शिवन्या भी उतर गई। तुम्हारे लिए आइसक्रीम और चाकलेट लेना है। शॉप की तरफ बढ़ते हुए शिवाय कहते हैं। और शिवन्या हैरानी से शिवाय को देखती है। लेकिन वह तो अपनी ही धुन में मग्न थे। ना जाने कितनी ही चाकलेट और आइसक्रीम शिवाय रखते गये। वह मना करती रह गई। लेकिन वहां सुनने वाला कौन था। इतनी सारी चाकलेट और आइसक्रीम का मैं क्या करूंगी? घर पहुंचकर शिवन्या हैरानी से पूछती है। खाओगी और क्या करोगी। शिवाय लापरवाही से कहते हैं।  और मेरे दांत खराब हो गये तो?  कुछ नहीं होगा। कहते हुए शिवाय रूम में चले गए। और चेंज करने लगे। चेंज करते ही शिवाय लेट गए। और स्क्रीन आन कर दी। और उसमें खो से गये। स्क्रीन पर शिवाय और श्लोका डांस कर रहे थे। एक यही फोटो और वीडियो था जो उसके पास श्लोका की निशानी थी। जिसे रवि ने उसे भेजा था। जो उस ने अपनी शादी पर बनवाई थी। रवि ने जब उ...

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 6 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 6 | Emotional Hindi Romance

समीर की बातें कहां खत्म होने वाली थी। वह तो यादों के झरोखों में बहुत दूर निकल गया था।  समीर लौट आओ। इन बातों की अब हमारी ज़िन्दगी में कोई अहमियत नहीं है। दानिया ने उदासी से कहा। लौटना तो है ही दानिया। क्योंकि आज के बाद एक बार फिर हम अजनबी होंगे। हम दोनों के फोन नंबर हमारे पास हैं। हम दोनों एक ही शहर में रहते हैं। हम दोनों एक दूसरे का घर जानते हैं। लेकिन हमारे कालेज का वह आखरी दिन था। और आज का दिन है। इस बीच हम ने बहुत लम्बा सफर तय किया है। हम दोनों एक दूसरे का स्टेटस देखते हैं। लेकिन बिल्कुल गैरों की तरह। यूं जैसे बस दिख गया हो। हम ने कभी एक दूसरे के स्टेटस पर कमेंट भी नहीं किया।  लेकिन हम जानते हैं वह स्टेटस हमारे लिए क्या है। चलो समीर अब हॉल में चलते हैं। बहुत देर हो गई है। समीर बहुत ही ज़्यादा इमोशनल हो रहा था। दानिया को उससे डर लगने लगा कि कहीं यह मुलाकात उन की ज़िंदगी को नई उलझन में ना डाल दें। क्या हुआ? मेरी बातों से डर लगने लगा। डरो मत दानिया आज की इस मुलाकात से हम एक बार फिर ज़िंदगी की तरफ लौटेंगे। और हमारी ज़िन्दगी एक मिसाली ज़िंदगी होगी। मगर इस दुनिया के लोग कभी नहीं...