Chura Matar | Winter Dish | चूड़ा मटर | Chura Matar Quick Recipe | AG | Evening Time | Tea Time | Blog

 चूड़ा मटर (Chura Matar)


जाड़े का मौसम शुरू होता नहीं कि चूड़ा मटर के शौकीन को चूड़ा मटर खाने की लालसा शुरू हो जाती है। वैसे तो अब फ्रोज़न मटर साल भर मिलती ही रहती है। लेकिन जाड़े (Winter) में ताज़े फ्रेश मटर के  चूड़ा मटर (Chura Matar) की बात ही कुछ और होती है।



वैसे तो अब चूड़ा मटर (Chura Matar) बाज़ार में मिल जाता है। जो बहुत स्वादिष्ट भी होता है। जिस को हर कोई खाना पसंद करता है। हां यह अलग बात है कि पैसे भी ज़्यादा लगते हैं बाहर से चूड़ा मटर खरीदने के। लेकिन वह कहते हैं ना "ज़ुबान का ज़ायका" उसी ने तो आदत खराब कर दी है। कोई चीज़ अलग बाहर की अच्छी होती है तो उसको खाने का मन करता है। और उस चीज़ को खरीदे बिना मन भी नहीं मानता। फिर चाहे वह कुछ महंगी ही क्यों ना हो।

इसी लिए हम आज लेकर आये हैं चूड़ा मटर की परफेक्ट रेसिपी जिस को फॉलो कर के आप भी ज़बरदस्त स्वादिष्ट चूड़ा मटर बना कर खा और खिला सकते हैं।

यहां पर चूड़ा मटर की पूरी रेसिपी स्टेप बाई स्टेप दी जा रही है। जो कि सामग्री के साथ है। जिसको आप आसानी से बना सकें। इसी उम्मीद के साथ हम यह चूड़ा मटर बनाने का तरीका बता रहे हैं।




सामग्री:- 

मटर     एक प्याला 

चूड़ा     दो प्याला

तेल      तीन बड़ा चम्मच

नमक    स्वादानुसार

चीनी     2 चम्मच

दूध       1 कप

पानी       2 कप

गर्म मसाला      3 चम्मच

तेज़पत्ता         2 से 3

हरी मिर्च        5 पीस

अदरक         1 छोटा तुकड़ा

हरा धनिया     सजावट के लिए

नींबू               1 से 2 पीस

काजू             8 से 10 पीस 

किशमिश       10 से 15

नमकपारा       1 कटोरी 




नोट:- 

🥢अगर आप तौल कर सामान ले रहे हैं तब डेढ़ किलो मटर और एक किलो चूड़ा रहेगा।  

🔪अदरक और हरी मिर्च को पीस कर भी डाल सकते हैं। 

🚜 अगर आप के पास गुलाब जामुन का शीरा है तो फिर चूड़ा मटर की बात ही कुछ और है।



मटर कटोरी चाट

तैयारी:- 

💀 मटर को छील कर धो लें।

🔪 अदरक हरी मिर्च को चिली कटर में कट कर लें।

🔪 हरा धनिया को काट कर धोल लें।  

☠️ चीनी का शीरा बना लें। अगर आपको पसंद हो तो वरना ज़रूरी नहीं है। 





इश्क With Love 

चूड़ा को तभी धोना है जब उसको मटर में डालना हो पहले से नहीं धोना है।



विधि:-


पैन में या भगोने में तेल को गर्म करें।





बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालें।



100+कूकिंग टिप्स और ट्रिक्स जानकर हो जायेंगे हैरान....


तेजपत्ता डालें, और चलाएं।





मटर डालें। 






एक कप पानी डालें।






नमक डालें।





गर्म मसाला डालें।




अच्छे से मिलाएं।





और ढक्कन को ढंक दें।





आप देख सकते हैं कि छीमी (मटर) गल गई है।





चूड़े को धोकर छीमी के ऊपर डालें।





गर्म मसाला और काजू-किशमिश डालें।





नमक भी डालें। क्योंकि मटर में नमक मटर के हिसाब का डाला था। और अब चूड़ा में चूड़ा के हिसाब का। 





चीनी डालें।





 आधा नींबू का रस डालें।






दूध डालें,







दूध से चूड़ा मुलायम होता है, और चूड़ा मटर स्वादिष्ट बनता है।







बाकी पानी डाल दें, जिससे की चूड़ा गल जाए।








सारी सामग्री हो गई है। ढक्कन ढंक कर सात से दस मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। और फिर आंच से हटा लें।






अच्छे से मिला लें। चूड़ा मटर तैयार है।







चूड़ा मटर परोसते समय प्लेट में निकाल कर उसमें नींबू का रस, हरा धनिया, नमकपारा और शीरा डालें।






शीरा और नींबू का रस एक खास स्वाद देता है।




नोट:-  

➡️ नींबू चूड़ा मटर बनाते समय भी डालना है और ऊपर से परोसते समय भी डालना है। 

➡️ हरी मिर्च को अपने स्वाद के हिसाब से कम और ज़्यादा कर लें।

➡️ चीनी को चूड़ा मटर बनाते समय डालना है। और अगर मीठा पसंद हो तो ऊपर से शीरा डालें। वरना ज़रूरी नहीं है।

➡️ शीरा चूड़ा मटर का एक अभिन्न अंग है। इससे चूड़ा मटर एक अलग स्वाद देता है। 

➡️ अगर गुलाब जामुन का शीरा बच जाए तो उसको रख लें। और जब चूड़ा मटर बनाएं तो उस शीरे को डालें। 

➡️ शीरा बनाने के लिए थोड़ी सी चीनी में पानी डालें और शीरा बना लें।

➡️ बाहर का चूड़ा मटर इतना स्वादिष्ट क्यों होता है?

इसकी वजह यही है कि उनके यहां गुलाब जामुन बिकती रहती है और वह जब चूड़ा मटर देते हैं तो ऊपर से गुलाब जामुन का शीरा डाल देते हैं जिससे चूड़ा मटर का स्वाद बढ़ जाता है।

➡️ चूड़ा मटर में अदरक और हरी मिर्च को पीस कर भी डाल सकते हैं। 

➡️ चूड़ा मटर में खट्टा और मीठा (शीरा और नींबू) खाने वाले के स्वाद के हिसाब से ही डालें। 

➡️ झट-पट चूड़ा मटर बनाना हो तो मटर को प्रेशर कुकर में गला लें।

➡️ चूड़ा मटर अगर बच जाए तो फ्रीज़ में रख दें, और जब खाना हो ऊपर से उसमें थोड़ा सा दूध डालें और फिर गर्म करें। बिल्कुल फ्रेश लगेगा। 



Comments

Popular posts from this blog

कहानी याद आती है | Best Poetry | Story

Dal Fry | दाल फ्राई | AG | Dal Fry Recipe

शाद अब्बासी (एक शख्सियत) भाग 2