Mug Cake Recipe | AG | Cake | 2 Minute | Mug Cake

मग केक (Mug Cake)



सामग्री :-

🔹मैदा             4 चम्मच
🔹चीनी            4 चम्मच
🔹कोको पाउडर 2 चम्मच
🔹अण्डा           1 पीस
🔹दूध               3 चम्मच
🔹रिफाइंड तेल या मक्खन   3 चम्मच
🔹वेनिला एसेंस               1/3 चम्मच
🔹बेकिंग पाउडर              1/4 चम्मच

तैयारी :-

❇️ चीनी का मिक्सर में पाउडर कर लें।
❇️ मैदा को चाल लें। 





विधि :-

सबसे पहले एक मग लें।



उसमें मैदा डालें।




फिर उसमें चीनी डालें।



मैदा और चीनी को अच्छे से मिला लें।


फिर कोको पाउडर डालें।


कोको पाउडर डाल कर एक बार फिर मिलाएं।


अब उसमें अंडा डालें।


अंडा डाल कर एक मिनट तक फेंटें।
 


फिर दूध डालें।


और अच्छे से मिला लें।


फिर तेल या मक्खन डालें।


और वेनिला एसेंस और बेकिंग पाउडर डालें।


और एक बार फिर उसको मिला लें। केक का बैटर तैयार है।


माइक्रोवेव ओवन में तीन मिनट तक पकाएं।



मग केक तैयार है।


क्रीम और चौको चिप्स से सजाएं।


और फिर खाइऐ।


और खिलाइऐ।
अपने हाथों की बनी झटपट बनी मग केक।


मसाला चिकन का सीक्रेट सामग्री.....


नोट :-
➡️क्रीम और चौको चिप्स डालना जरूरी नहीं है।
➡️मग केक पांच से छः मिनट में तैयार करके खा और खिला सकते हैं।
➡️ओवन में कोई भी चीज़ बना रहे हो, एक बार बीच में जरूर चेक करें।
➡️जब भूूख लगे फटाफट मग केक बनाएं और खाएं।
➡️मग केक जल्दी बन जाती है। और खाने में टेस्टी और सेहत से भरपूर होती है।
➡️आज कल मां को शिकायत होती है कि बच्चे हर वक्त मोबाइल में गेम खेलने में लगे रहते हैं। ऐसे टाइम बच्चों को इस तरह की रेसिपी दे दें। और उनसे बैटर तैयार करने को कहें। और जब वह बैटर तैयार कर लें तो आप उसको बेक कर दें। और घर में सब को बताएं। और बच्चे की तारीफ करें।
➡️ किचन गंदा होने की टेंशन छोड़ें। और बच्चों को भी किचन में कुछ करने दें।
 ➡️ शाम के नाश्ते में बच्चे और बड़े सब को बना कर खिलाएं। अपने हाथों की बनी केक।


Comments