Dal Fry | दाल फ्राई | AG | Dal Fry Recipe

                                दाल फ्राई
                     

दाल तो हर घर में बनती है। जिस को हर कोई खाना पसंद करता है। हम चाहे जितने अच्छे और मज़ेदार तीखे खाने खा लें। लेकिन सब के बाद सब यही चाहते हैं कि अब दाल खाना है। घर में एक तरह की सादी दाल खाकर अक्सर सब लोग बोर हो जाते हैं। तो ऐसे में आप दाल फ्राई बना सकते हैं। जो बनाने में तो आसान है ही खाने में भी टेस्टी रहती है। 

हम यहां पर दाल फ्राई बनाने का तरीका सामग्री के साथ बता रहे हैं। उम्मीद है आप को पसंद आयेगी।

सामग्री को आप अपने हिसाब से कम और ज़्यादा कर सकते हैं। 
मिर्च मसाले को अपने हिसाब से ही डालें।



सामग्री :-
दाल अरहर      200 ग्राम
रिफाइंड तेल    3 बड़े चम्मच
प्याज़       2 मीडियम साइज़
टमाटर      2 मीडियम साइज़
अदरक पेस्ट      1 चम्मच
लहसुन पेस्ट      1 चम्मच
धनिया पाउडर   1 चम्मच
हल्दी पाउडर      1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर    1 चम्मच
गर्म मसाला पाउडर  1 चम्मच
हरा धनिया गार्निशिंग के लिए
नमक स्वादानुसार 




विधि :-

सबसे पहले पैन में तेल डालें, तेल गर्म हो जाये तो उसमें लाल मिर्च और जीरा डालें।

जब लाल मिर्च और ज़ीरा हल्का लाल हो जाये तो उसमें बारीक कटी प्याज़ डाल कर हल्की गुलाबी लाल कर लें।

प्याज़ गुलाबी लाल होने के बाद उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालें।

तीन मिनट तक धीमी आंच पर अदरक-लहसुन भून कर उसमें कटे हुए टमाटर डालें।


 और पांच मिनट पकाएं , जब टमाटर गल जाए तो उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला पाउडर डालकर तीन चार मिनट तक पकाएं।

फिर उसमें नमक डाल कर चला लें।

दाल को प्रेसर कुकर में धो कर रखें, और उसमें आधा चम्मच नमक और जितनी दाल है उतना ही पानी डाल कर ढक्कन पैक कर दें । और तेज़ आंच पर चढ़ा दें, जब एक सीटी दे तो आंच को धीमा कर के दें। और पांच मिनट बाद आंच से उतार लें।


भुने हुए मसाले भी तैयार हैं।

दाल को भुने हुए मसाले में डाल कर अच्छे से चला लें।

दाल को तेज़ आंच पर पकाएं, और जब दाल में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर पांच मिनट तक दाल को पका लें।दाल फ्राई तैयार है।

बाउल में निकाल कर हरा धनिया डालकर गर्मा गर्म सर्व करें।





नोट :-
➡️नमक दाल में और मसालों में दोनों में डालना है।

➡️रिफाइंड तेल की जगह देसी घी या मक्खन में भी बना सकते हैं।

➡️लाल मिर्च स्वादानुसार कम या ज़्यादा डाल सकते हैं।

➡️जल्दी बनाने के लिए आप दाल को उबाल कर फ्रीज़ में भी रख सकते हैं। और जब खाना हो तुरंत मसाला भून कर दाल फ्राई तैयार कर सकते हैं। 

➡️ दाल फ्राई को रोटी या फिर चावल से खा सकते हैं। 

➡️ दाल फ्राई के साथ सूखी आलू वाली सब्ज़ी बहुत मज़ेदार लगती है।



Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust