Posts

Showing posts from April, 2025

Navratan Biryani|घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल नवरतन बिरयानी | नवरतन बिरयानी | Navratan Biryani recipe

Image
 नवरतन बिरयानी.....  जब भी बात हो शाही खाने की, तो बिरयानी का नाम सबसे ऊपर आता है। और जब बिरयानी में जुड़ जाए रंग-बिरंगी सब्जियाँ, कुरकुरे ड्राय फ्रूट्स, रसीला पनीर और हल्की सी मिठास, तो वो बन जाती है – नवरतन बिरयानी। एक ऐसा स्वाद जो मुगलई ठाठ भी है, और भारतीय घरो की रसोई की गर्मजोशी भी। यह बिरयानी सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि 9 अनमोल रत्नों का संगम है – हर निवाले में स्वाद, खुशबू और भव्यता का मेल। चलिए, बनाते हैं ये खास शाकाहारी बिरयानी, जो हर खास मौके को और भी यादगार बना देती है। सामग्री:- चावल आधा किलो  पनीर 1 पाव काजू 50 ग्राम  किशमिश 50 ग्राम  बादाम 50 ग्राम  आलू 1 पाव मटर 1 पाव गोभी 1 छोटा फूल गाजर 150 ग्राम  टमाटर 2 पीस बड़ा  तेल रिफाइंड 4 बड़े चम्मच+ तलने के लिए  प्याज़ 2 बड़े साइज़  अदरक पेस्ट 2 चम्मच  लहसुन पेस्ट 1 चम्मच  लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच  दही 2 चम्मच  तेज़ पत्ता 2 पीस दालचीनी 1 तुकड़ा लौंग 3 पीस छोटी इलायची 3 पीस केसर (ज़ाफरान) कुछ पत्तियां  दूध 1 कप बिरयानी मसाला 1 चम्मच  हरी मिर्च 5 से 6 पीस ...

100 रंग ज़िंदगी के

मेरे अल्फाज़.... हर इंसान की ज़िंदगी छोटे-छोटे लम्हों से बनी होती है। यह लम्हें ही हमारी पहचान बनाते हैं। यह किताब उन्हीं लम्हों की गहराई को कम शब्दों में समेटने की कोशिश है। "100 रंग ज़िंदगी के" सिर्फ शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि भावनाओं का दर्पण है। हर शब्द में एक कहानी छुपी है, हर एहसास में एक ज़िंदगी की झलक। यह किताब एक पल  आपकी आंखें नम कर जायेगी।  तो वहीं अगले पल  आपके होठों पर मुस्कान ले आयेगी।  शब्दों के इस सफर में आइए, अपने ही दिल की गहराइयों से मिलिए। धन्यवाद  लेखिका  अंजुम अंसारी  ( Little_Star ) टाइटल 100 रंग ज़िंदगी के  ( हर लम्हा एक नया रंग) ज़िंदगी- हर पल बदलती तस्वीर, कभी धूप कभी छांव। जन्म- ‌‌ एक नई कहानी की शुरुआत।  सांस- ज़िंदगी का पहला एहसास। रोना- दुनिया में पहला संवाद। मां की गोद-  सबसे पहले जन्नत। पिता का एहसास-  सुरक्षा का पहला नाम। मुस्कान- बिना शब्दों की खुशी। सोना-  निश्चितता का पहला आलिंगन। जागना-  सपनों से हकीकत की ओर पहला सफर।   कदम ।।। सपनों से हकीकत तक का सफर किलकारी- मास...