Navratan Biryani|घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल नवरतन बिरयानी | नवरतन बिरयानी | Navratan Biryani recipe
नवरतन बिरयानी.....
जब भी बात हो शाही खाने की, तो बिरयानी का नाम सबसे ऊपर आता है। और जब बिरयानी में जुड़ जाए रंग-बिरंगी सब्जियाँ, कुरकुरे ड्राय फ्रूट्स, रसीला पनीर और हल्की सी मिठास, तो वो बन जाती है – नवरतन बिरयानी।
एक ऐसा स्वाद जो मुगलई ठाठ भी है, और भारतीय घरो की रसोई की गर्मजोशी भी। यह बिरयानी सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि 9 अनमोल रत्नों का संगम है – हर निवाले में स्वाद, खुशबू और भव्यता का मेल।
चलिए, बनाते हैं ये खास शाकाहारी बिरयानी, जो हर खास मौके को और भी यादगार बना देती है।
सामग्री:-
चावल आधा किलो
पनीर 1 पाव
काजू 50 ग्राम
किशमिश 50 ग्राम
बादाम 50 ग्राम
आलू 1 पाव
मटर 1 पाव
गोभी 1 छोटा फूल
गाजर 150 ग्राम
टमाटर 2 पीस बड़ा
तेल रिफाइंड 4 बड़े चम्मच+ तलने के लिए
प्याज़ 2 बड़े साइज़
अदरक पेस्ट 2 चम्मच
लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
दही 2 चम्मच
तेज़ पत्ता 2 पीस
दालचीनी 1 तुकड़ा
लौंग 3 पीस
छोटी इलायची 3 पीस
केसर (ज़ाफरान) कुछ पत्तियां
दूध 1 कप
बिरयानी मसाला 1 चम्मच
हरी मिर्च 5 से 6 पीस
हरा धनिया पसंद अनुसार
नमक स्वादानुसार
सब्ज़ियों की बहार, मसालों का प्यार,
नवरतन बिरयानी – हर दिल को करे ख़ास एहसास।
तैयारी:-
🌶️ पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें।
🌶️ अदरक-लहसुन पेस्ट बना लें।
🌶️ हरा धनिया काट लें।
🌶️ केसर को दूध में भिगो दें।
🌶️ चावल को भिगो दें।
🌶️चावल को पका लें।
🌶️ प्याज़ (बरिस्ता) को तैयार कर लें।
विधि:-
तेल गर्म करके उसमें काजू, किशमिश और बादाम को तल लें। ध्यान रहे तेल बहुत तेज़ गर्म ना हो। वरना ड्राई फ्रूट्स का कलर बदल जायेगा।
दो तीन हाथ चलाकर ड्राई फ्रूट्स को तेल से निकाल लें।
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें। और उसको भी तेल में हल्का गुलाबी तल लें।
जैसे ही पनीर गुलाबी लाल हो जाए उसको बाउल में निकाल लें।
उसी तेल में गोभी भी डालें। और तल लें।
दो-तीन हाथ गोभी चलाकर उसमें आलू और गाजर भी डाल दें।
ध्यान रहे आंच तेज़ ही रहे।
जब सारी सब्जियां हल्की गुलाबी लाल हो जाए तो उसको बाउल में निकाल लें।
आप चाहें तो सभी सब्जियों को अलग-अलग भी तल सकते हैं।
उसमें कटे हुए टमाटर डालें।
लाल मिर्च पाउडर डालें।
मसाले भूनने के बाद उसमें सारी सब्जियां पनीर ड्राई फ्रूट्स, लौंग, छोटी इलायची और बिरयानी मसाला डालें।
ढक्कन ढंक कर दस मिनट धीमी आंच पर पका लें। जिससे सब्जियां अच्छे से गल जाएं। अगर कूकर में सब्जियां बना रहें तो एक सीटी दे दें। आप की सब्ज़ी तैयार है।
चावल तैयार है। सब्ज़ियों के ऊपर चावल की एक लेयर दें दें। चावल बनाने की विधि हम पहले ही बता चुके हैं। अगर आप देखना चाहें तो देख सकते हैं।
दूध में ज़ाफरान को भिगो लें।
ज़ाफरान (केसर) वाला दूध चावल के ऊपर पूरे में फैला कर डाल दें।
ज़ाफरान (केसर) को केवड़ा के साथ खल-बट्टा में कूट कर भी डाला जा सकता है।
लेकिन उसमें कोई स्वाद नहीं रहता है। वह सिर्फ रंगत देगा। स्वाद नहीं। जो स्वाद ज़ाफरान से आता है। उसकी बात ही अलग है।
प्लेट में निकाल कर गर्मागर्म सर्व करें।
🌶️ सब्जियों को ओवरकुक न करें:
भुनी हुई प्याज़ (बरिस्ता) डालें। जिसकी रेसिपी हम पहले ही बता चुके हैं। साथ ही साथ हरा धनिया डालें। और ढक्कन लगा कर धीमी आंच पर दम दें। पकते वक्त बीच में एक बार चेक कर लें। जब लगे कि बिरयानी से भांप उठने लगी है तो गैस बंद कर दें। और वैसे ही दस से पंद्रह मिनट ढंकी रहने दें।
नवरतन बिरयानी तैयार है।
परोसने के तरीके:
➡️ रायता, सलाद और पापड़ के साथ सर्व करें।
➡️ चाहें तो मिक्स वेज शाही ग्रेवी या रिच दही बेस्ड ग्रेवी साथ में रखें।
➡️ वैसे यह खुद ही मुकम्मल है। ऐसे ही खा सकते हैं।
➡️ ग्रीन चटनी, धनिया पुदीना चटनी, दही चटनी भी टेस्ट के हिसाब से सर्व कर सकते हैं।
ध्यान रखें:-
🌶️ चावल ज्यादा न पकाएं:
– अगर चावल पूरी तरह से उबाल दिए, तो दम के समय वो टूट जाएंगे और बिरयानी गीली और चिपचिपी हो जाएगी।
ध्यान रखें: चावल 80% ही उबालें (1 कनी रहनी चाहिए)।
– बहुत ज्यादा पकाई गई सब्जियाँ नरम होकर घुल जाती हैं और टेक्सचर खराब हो जाता है।
ध्यान रखें: सब्जियाँ हल्की क्रंची रहें, तो स्वाद भी बढ़ेगा और रंगत भी।
🌶️ मसालों का संतुलन बिगड़ने न दें:
– नवरतन बिरयानी में हल्का-सा मीठापन (अनानास, किशमिश) और तीखापन (मसाले) का बैलेंस जरूरी है।
ध्यान रखें: कोई भी मसाला ज्यादा न हो, नहीं तो बाकी स्वाद दब जाएगा।
– काजू, किशमिश आदि को बहुत देर तलें तो वो कड़वे हो सकते हैं।
ध्यान रखें: इन्हें हल्के सुनहरे होते ही निकाल लें।
– अगर लेयरिंग अच्छे से नहीं की गई तो मसाले और चावल का स्वाद अलग-अलग रह जाएगा।
ध्यान रखें: हर लेयर में थोड़ा केसर दूध, पुदीना, फ्राई ड्राय फ्रूट्स ज़रूर डालें।
🌶️ दम ठीक से देना ज़रूरी है:
– दम कम हुआ तो फ्लेवर नहीं मिक्स होगा, ज्यादा हुआ तो बिरयानी सूख सकती है।
ध्यान रखें: धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक दम दें।
नवरतन बिरयानी बनाने के टिप्स और ट्रिक्स:
नवरतन बिरयानी एक खास और रिच वेजिटेरियन डिश होती है जिसमें नट्स, ड्राय फ्रूट्स और रंग-बिरंगी सब्ज़ियों का तड़का होता है। इसे और भी स्वादिष्ट और खास बनाने के लिए नीचे कुछ टिप्स और ट्रिक्स दिए गए हैं:
🔥 चावल का सही चुनाव और पकाना:
🔥बासमती चावल लें – लंबे दाने वाला।
🔥चावल को कम से कम 30 मिनट भिगोकर रखें।
🔥चावल को 80% तक पकाएं (1 कनी बाकी हो) ताकि दम पर वो ओवरकुक न हो।
🔥सब्जियों का चयन और पकाने का तरीका:
🔥गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च, आलू, पनीर, और अनानास जैसे कलरफुल और फ्लेवरफुल आइटम्स डालें।
🔥सब्जियों को हल्का सॉते करें, ज़्यादा पकाएं नहीं ताकि उनका टेक्सचर बना रहे।
🔥 ड्राय फ्रूट्स और नट्स का कमाल:
🔥काजू, बादाम और किशमिश को घी में भूनकर डालें।
🔥कुछ अनानास और अनार के दाने अंत में गार्निश के लिए रखें, स्वाद में मिठास और रंगत लाते हैं।
🔥 बिरयानी मसाले का बैलेंस:
🔥तैयार बिरयानी मसाले में दही, पुदीना, हरा धनिया, केसर वाला दूध और थोड़ा गुलाब जल या केवड़ा जल मिलाएं।
🔥घर पर बना गरम मसाला ज्यादा फ्रेश और फ्लेवरफुल होता है।
🔥 लेयरिंग और दम देना:
🔥एक परत चावल, एक परत सब्जी-मसाले की रखें।
🔥हर लेयर पर थोड़ा फ्राइड नट्स, केसर दूध और पुदीना डालें।
🔥धीमी आंच पर या तवे पर 15-20 मिनट तक दम दें।
🔥 खुशबू और रंग के लिए:
🔥केसर को गर्म दूध में भिगोकर चावल पर डालें।
🔥वैकल्पिक रूप से फ़ूड कलर की कुछ बूंदें भी प्रयोग कर सकते हैं।










































Comments
Post a Comment