वेज उत्तपम | Veg Uttapam | AG |



वेज उत्तपम



सामग्री :-

इडली, डोसा बैटर   2  कटोरी
टमाटर             एक मीडियम साइज़
शिमला मिर्च      एक मीडियम साइज़
पत्ता गोभी         एक कटोरी
प्याज़               एक मीडियम साइज़
रिफाइंड तेल      एक उत्तपम पर लगभग 2 चम्मच
चिली फ्लेक्स     स्वादानुसार
चाट मसाला       स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार


तैयारी :-

➡️इडली, डोसा बैटर के लिए तीन हिस्सा चावल और एक हिस्सा उरद दाल लेना होता है।
➡️उत्तपम इडली, डोसा के बैटर से ही बनता है।
➡️दाल और चावल को अच्छे से धो कर उसको भिगो दें। और भिगोने के तीन घंटे बाद उसको पीस लें।
➡️पीसने के बाद कम से कम पांच घंटे के लिए उसको फूलने के रखा रहने दें।
➡️प्याज़, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, टमाटर सब बारीक काट लें।
➡️पांच घंटे के बाद आप का बैटर उत्तपम पकाने के लिए तैयार है।
➡️उत्पम के बैटर में पकाने से पहले नमक डाल दें।

विधि :-

पैन को गर्म होने के लिए रखें।
एक छोटी कटोरी ले और उसमें उत्तपम का बैटर लें।




तवा हल्का गर्म हो तभी उस पर बैटर डाल कर जिस कटोरी से डाला है उसी कटोरी से फैला दें।



और उस पर हल्का सा तेल डाल दें।


फिर उस पर कटी हुई प्याज़ डालें।


और फिर कटी हुई पत्तागोभी डालें।


और फिर कटी हुई शिमला मिर्च डालें।


और साथ ही साथ कटे हुए टमाटर भी डाल दें।


और फिर डालें चिली फ्लेक्स, नमक, चाट मसाला।


और फिर ढ़क्कन लगा कर एक से दो मिनट तक पकाएं। या फिर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं।


और फिर ढ़क्कन खोलें और साइड में सब तरफ पानी का छींटा दें। और फिर एक से दो मिनट तक पकाएं।


एक साइड का उत्तपम तैयार हो गया।


अब उत्तपम को पलट दें। और एक मिनट तक पकाएं।


उत्तपम तैयार है पैन से उतार कर प्लेट में रखें। और गर्मा गर्म सर्व करें।


नोट :-
➡️उत्तपम डोसा जितना पतला नहीं रहता, बल्कि डोसा से मोटा रहता है।
➡️उत्तपम पर आप सब्ज़ी टेस्ट और मौसम के हिसाब से भी डाल सकते हैं।
➡️ पनीर को ग्रेट करके , या फिर छोटे तुकड़ों में काट कर भी डाल सकते हैं।
➡️उत्तपम को पिज़्ज़ा स्टाईल देने के लिए चीज़ भी डाल सकते हैं।
➡️स्वीट कार्न बच्चों को ज्यादा पसंद हो और उत्तपम कम पसंद हो तो उत्तपम को कार्न पिज़्ज़ा स्टाईल में बना कर दे सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust