How to create a new poetry how to post the poetry? | AG | Poetry | कविता लिखने का तरीका

 How to create a new poetry how to post the poetry? 



लिखना भी एक कला है। जिसे आप ख्यालों की दुनिया से शब्दों के मोतियों को एक धागे से बांधते हुए कविता poetry के रूप में एक माला बुनते हैं।

कविता, poetry, और कहानियां लिखना बहुत लोग चाहते हैं। लेकिन हर कोई चाहने के बावजूद भी इसको लिख नहीं पाता है। 

लेखनी क्या है?

लेखनी किसी और दुनिया से आया हुआ कोई काम नहीं है। बल्कि हमारे मन के अंदर से निकले हुए वह ऐहसास और ख्याल हैं जिसे हम शब्दों से कागज़ पर उकेरते हैं।

सोचने और लिखने में ज़मीन और आसमान का फर्क होता है। यह हम ऐसा इस लिए कह रहे हैं कि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो कहते हैं कि उनके मन में बहुत सारी बातें और कहानियां होती हैं। लेकिन जब वह उसको कागज़ पर लिखना चाहते हैं तो उनके पास ना अल्फाज़ होते हैं और ना ही वह बात जिसको कि वह लिख सकें। 

अगर‌ आपको कविता (poetry) लिखने का शौक है और आप कुछ लिखना चाहते हैं तो आप किसी से यह बात पूछने के बजाए आप यह सवाल खुद से करें। क्योंकि हर किसी का शौक, तरीका और सोच सब अलग-अलग होती है। किसी के कहने पर कुछ भी कोई बहुत बड़ा लेखक ही लिख सकता है। अगर हर किसी को यह महारत हासिल होती तो शायद हर कोई शायर और लेखक होता।




अगर आपको लिखने का शौक है और आप कुछ लिखना चाहते हैं तो आप अपने मन को टटोलें कि आप के मन में किस तरह के ख्यालात और सोच आ रही है। क्योंकि कोई सादगी भरी कविता poetry पसंद करता है तो कोई हंसी-मज़ाक वाली तो कोई ज्ञान वर्धक या देशप्रेम वाली कविता poetry लिखना पसंद करता है।

कहते हैं जिसकी ज़िन्दगी जिस तरह के माहौल में गुज़रती है उसके ज़िन्दगी की छाप उसके लेखनी में दिखती है। जैसे किसी की ज़िंदगी दुख भरे माहौल में गुज़रती है तो उसकी कहानी कविता में उसका वह दर्द दिखता है। और अगर कोई बहुत ही अच्छे और खुशियों भरे माहौल में रहता है तो उसकी कहानी कविता poetry में उसकी खुशियां झलकती हैं।

कविता poetry पसंद करने वाले हर तरह के लोग हमारे आसपास होते हैं। जो मौके और माहौल के हिसाब से कविता poetry पढ़ना और सुनना पसंद करते हैं। इस लिए हमें लिखते समय यह टेंशन लेने की ज़रूरत है कि हम क्या लिखें कि जिसको लोग पसन्द करें।

आपके मन में जो बात और ख्यालात आये आप उसको लिखें। और लिखने के बाद उसको बार-बार पढ़ें। बार-बार पढ़ने से क्या होगा कि उसमें जो गलतियां और खामियां होंगी। आप उसको पकड़ कर दूर कर सकेंगे। और जब आपको लगे की आप की कविता poetry परफेक्ट है। तो आप उसको फाइनल टच दे दें।

आपका लिखने का काम पूरा हो चुका है। अब आपको इसे दुनिया के सामने लाना है। आप यह जानने के लिए बेचैन हैं कि आप ने कैसा लिखा है। और आप की बेचैनी तभी दूर हो सकती है। जब कोई आप की कविता poetry पढ़ कर अपनी राय दे। 

हर लिखने वाले का अपना एक अलग तरीका होता है अपनी कविता poetry को दुनिया तक लाने का, जो निम्न प्रकार से होते हैं।

 जैसे:-

1:- कोई सबसे पहले अपने दोस्तों को अपनी लिखी कविता poetry सुनाता और पढ़ाता है।

2:- किसी का कोई उस्ताद, गुरु होता है जिस को सुनाने के बाद वह अपनी कविता poetry को दुनिया के सामने लाता है।

3:- कोई किसी पेपर, मैगज़ीन में अपनी कविता poetry छपवा कर अपनी कविता poetry को दुनिया के सामने लाता है।

4:- कोई अपनी लिखी कविता poetry किसी और नाम से दुनिया के सामने लाता है। 

आज आपको अपनी कविता poetry दुनिया के सामने लाने के बहुत से तरीके हैं जो कि आसान होने के साथ-साथ बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि आपकी कविता poetry बहुत जल्द दुनिया के सामने आ जाती है। और वह है शोशल नेटवर्किंग जिसके जरिए आप अपनी कविता poetry को दुनिया के सामने ला सकते हैं।

 

Comments

Popular posts from this blog

कहानी याद आती है | Best Poetry | Story

Dal Fry | दाल फ्राई | AG | Dal Fry Recipe

शाद अब्बासी (एक शख्सियत) भाग 2