Namakpara | टमाटर चाट | पापड़ी चाट | Tips And Tricks | Tamatar Chat Trick | नमकपारा | Tricks



अक्सर हम बहुत सारी चीज़ें बनाना तो चाहते हैं। लेकिन हम समझ नहीं पाते की कितना बनाए। उसके वज़न का हमें अंदाज़ा नहीं रहता है। हम डरते हैं कि कहीं बहुत ज़्यादा या कम ना हो जाए। 

इसी के मद्देनज़र आज हम नमकपारा( नमकीन) बहुत जगह इसको सकरपारा भी कहा जाता है। नमकपारा और पापड़ी की सामग्री यहां पर दिये जा रहे हैं। जिससे आप समझ लें की आप को कितने वज़न की ज़रूरत है। और आपको कितना बनाना है। 

यहीं पर आपको टमाटर चाट की फटाफट रेसिपी भी दी जा रही है। जिसके जरिए आप टमाटर चाट को आसानी से बना और खा सकते हैं। वैसे तो टमाटर चाट बाज़ार में भी मिल जाता है। लेकिन कभी-कभी अपने हाथों का घर पर बना हुआ टमाटर चाट खाने का मन करता है। कभी आपका टमाटर चाट खाने का मन करे तो आप घर पर टमाटर चाट ज़रूर बनाएं। और सबको खिलाएं।


🌶️ 

नमकपारा... 

सामग्री:-

 650 ग्राम मैदे से नमकपारा बनाने पर तैयार नमक पारे का वज़न 683 ग्राम होता है।  


🌶️ 

पापड़ी....  

सामग्री:-

मैदा सूखा  250 ग्राम 

मैदा गूंधने के बाद  395 ग्राम  

पापड़ी तैयार 419 ग्राम  


🌶️  

टमाटर चाट....

फटाफट रेसिपी:-

घर में गुलाब जामुन का शीरा बचा हो तो तैयार करें मज़ेदार चटपटा शुगर सिरप। 

जामुन के शीरे में ज़ीरा, काला नमक, चाट मसाला, सफेद नमक डालें। शुगर सिरप तैयार है। 

टमाटर चाट बनाने के लिए..... 

पैन में तेल गर्म करके ज़ीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर कटे हुए टमाटर और  नमक डालें। जब टमाटर गल जाए तो उबले हुए आलू और उबले हुई मटर डालें।

धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, अमचूर पाउडर, पिसी हुई इमली डालें।  

हरा धनिया डालें।

टमाटर चाट तैयार है।

टमाटर चाट को नमकपारा, देसी घी, मीठा शीरा और हरा धनिया डाल कर सर्व करें।



Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust