Shahi Tukda

 शाही तुकड़ा 

सामग्री:- 

ब्रेड 1 पैकेट 

दूध  1.5 लीटर लगभग

चीनी 1 पाव लगभग

खोया 1 पाव लगभग

घी तलने के लिए 

ज़ाफरान 

पिस्ता 

बादाम 


तैयारी:- 

🔪 पिस्ता बादाम को पानी में पांच छः घंटे के लिए भिगो दें। और फिर पिस्ता बादाम का छिलका उतारकर पतला-पतला लम्बे आकार में काट लें।

पिस्ता बादाम को काटने के बाद किसी प्लेट या पेपर पर फैला दें जिससे की वह अच्छे से सूख जाए। 

🥢 ब्रेड को घी में तेज़ आंच पर फ्राई कर लें। बहुत लाइट फ्राई नहीं करना है। डार्क फ्राई करना है।  

🍜 खोया को कड़ाई में डालकर चलाएं। जब खोया गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा सा दूध डालें और चलाएं। जब खोया और दूध अच्छे से पक जाए तो उसमें चीनी डालें। और ज़ाफरान भी  डाल दें। चीनी घुल जाने पर आंच को बंद कर दें। शाही तुकड़ा की रबड़ी तैयार है।  

🥛 दूध को उबालें। और उसमें चीनी और ज़ाफरान डालें। और कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं। शाही तुकड़ा का दूध तैयार है। 


विधि:-  

♦️किसी भारी तले वाली परात या फिर पैन लें। और उस पर ब्रेड को फैला दें। 

♦️ ब्रेड को इस तरह फैलाएं कि हर ब्रेड को फूलने के लिए जगह रहे। 

♦️ जगह कम हो जाने की वजह से अक्सर शाही तुकड़ा अच्छे से फैल नहीं पाता है। 

ब्रेड फैला कर उसके ऊपर दूध डालें और धीमी पर पकाएं। 

♦️ पकाने वाले बर्तन को घुमाते रहें जिससे कि सब शाही तुकड़ा एक समान पकता रहे।

♦️ पकाते हुए ब्रेड को चेक करते रहें। और ऊपर से थोड़ा-थोड़ा दूध डालते रहें। 

♦️ शाही तुकड़ा पकाते हुए लगातार उसको चेक करते रहें। जैसे ही लगे कि ब्रेड अच्छे से साफ्ट हो गई है तो तुरंत आंच से उतार लें। 

♦️ सारी ब्रेड को ऐसे ही पका लें। 

♦️ जिस बर्तन में शाही तुकड़ा पकाएं उसको उसी में थोड़ी देर रहने दें।  

♦️ अगर पैन में पका रहें हैं तो बहुत ध्यान से पैन से प्लेट पर रखें। जिससे कि शाही तुकड़ा टूटे नहीं। 

♦️ जब आंच से उतार लें। तो उस पर खोया वाली जो रबड़ी तैयार की थी उसको लगाकर ऊपर से पिस्ता बादाम छिड़क दें।

♦️ चाहें तो ऊपर से ज़ाफरानी रंग भी छिड़क सकते हैं।

♦️ शाही तुकड़ा तैयार है खुद भी खाएं औरों को भी खिलाएं। और वाहवाही पाएं।


नोट:- 

🌶️ ज़ाफरान कम डालना हो और ज़ाफरानी कलर भी करना हो तो ज़ाफरानी रंग भी डाल सकते हैं।  

🌶️ रबड़ी एक दम तुरंत लगाना जरूरी नहीं है। अपनी सहूलियत के हिसाब से लगा दें। 

🌶️ ब्रेड को एक दिन पहले भी तल कर रख सकते हैं। 

🌶️ शाही तुकड़ा बनाते समय ब्रेड के कार्नर को कट कर दें। 

🌶️ कटे हुए कार्नर को भी घी में तल लें। और अगर दूध और खोया बच जाए तो उसमें इन तले हुए कार्नर को डाल कर ब्रेड का हलवा बना लें। 

🌶️ ब्रेड का हलवा भी बहुत लज़ीज़ होता है। 


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust