Posts

Showing posts from October, 2018

वेज उत्तपम | Veg Uttapam | AG |

Image
वेज उत्तपम सामग्री :- इडली, डोसा बैटर   2  कटोरी टमाटर             एक मीडियम साइज़ शिमला मिर्च      एक मीडियम साइज़ पत्ता गोभी         एक कटोरी प्याज़               एक मीडियम साइज़ रिफाइंड तेल      एक उत्तपम पर लगभग 2 चम्मच चिली फ्लेक्स     स्वादानुसार चाट मसाला       स्वादानुसार नमक स्वादानुसार तैयारी :- ➡️इडली, डोसा बैटर के लिए तीन हिस्सा चावल और एक हिस्सा उरद दाल लेना होता है। ➡️उत्तपम इडली, डोसा के बैटर से ही बनता है। ➡️दाल और चावल को अच्छे से धो कर उसको भिगो दें। और भिगोने के तीन घंटे बाद उसको पीस लें। ➡️पीसने के बाद कम से कम पांच घंटे के लिए उसको फूलने के रखा रहने दें। ➡️प्याज़, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, टमाटर सब बारीक काट लें। ➡️पांच घंटे के बाद आप का बैटर उत्तपम पकाने के लिए तैयार है। ➡️उत्पम के बैटर में पकाने से पहले नमक डाल दें। विधि :- ...

Tawa Paratha Dhaba Style | AG | Paratha | Dhaba

Image
तवा पराठा ढ़ाबा स्टाईल  सामग्री :- आटा   एक कप मैदा     एक कप  रिफाइंड तेल या देसी घी पकाने के लिए  नमक  1/3  चम्मच  या  स्वादानुसार विधि :- सबसे पहले आटा और मैदा को मिला लें। और नमक डालकर आंटा गूंध लें। और एक से दो घंटे के लिए रख दें।  100+ Cooking Tips and Tricks आंटे की लोई बना लें।                          लोई को हाथों से घुमाते हुए चिपटा लें। और फिर चकला पर बेलन से रोटी की तरह बेल लें। रोटी से थोड़ा मोटा ही बेलना है। जुदाई.... एक बूंद वह टपका था और तवा उल्टा करके गर्म कर लें। आंच को तेज़ ही रखना है, और फिर पराठा को तवे पर डालें। तवे पर डालने के बाद पराठे को पलट दें। लॉकडाउन COVID-19  जिया जो ज़िन्दगी हमने..... एक साफ कपड़ा लें, और उसको देसी घी या रिफाइंड में डिबोकर उससे पराठे को घुमाते हुए दोनों तरफ से पकाएं। पराठा बेचने का तरीका........ ढ़ाबा स्टाईल तवा पराठा तैयार है। नोट :- ➡️ ...

Fruit Custard | Desert | Homemade | AG | Meetha

Image
फ्रूट कस्टर्ड सामग्री :- दूध  आधा लीटर कस्टर्ड पाउडर   4 चम्मच चीनी  आधा कप  सेब 1 मीडियम साइज़ केला  2  पीस अनार  1 मीडियम साइज़ पपीता  आधा कटोरी संतरा   1 मीडियम साइज़ रसगुल्ला  2 या 3  पीस चाकलेट चिप्स  सजाने के लिए विधि :- सबसे पहले दूध को उबाल लें। जब उबाल आ जाए तो चीनी डाल दें। कस्टर्ड को दूध या पानी से घोल बना लें। दूध में कस्टर्ड डालें, और लगातार चलाते हुए पांच मिनट तक पकाएं। पांच मिनट बाद आंच से उतार कर ठंडा होने दें। सभी फलों को धो कर काट लें। रसगुल्ला को भी छोटे तुकडों में तोड़ लें। परोसने के लिए कटोरी में एक लेयर कस्टर्ड  रखें, फिर उसके ऊपर सारे फ्रूट रखें। फिर एक लेयर कस्टर्ड रखें और उसके ऊपर फ्रूट और रसगुल्ला रखें।और चाकलेट चिप्स से सजा कर ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। फ्रूट कस्टर्ड तैयार है। ठंडा- ठंडा सर्व करें। नोट :- ➡️ कस्टर्ड जब ठंडा हो जाए तो उसमें सारे फ्रूट मिला कर भी रख सकते हैं। जब परोसना हो तो बाउल म...

Dal ki Kadi | AG | Dal Recipe

Image
दाल की कढ़ी सामग्री :- दाल मसूर    200 ग्राम सरसों तेल    4 बड़े चम्मच प्याज़           एक मीडियम साइज़ अदरक पेस्ट        1 चम्मच लहसुन पेस्ट      1 चम्मच हरी मिर्च      5 पीस धनिया पाउडर   1 चम्मच हल्दी पाउडर     आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  आधा चम्मच साबुत लाल मिर्च     आधा तुकड़ा नमक स्वादानुसार विधि :- मसूर दाल दो से तीन घंटे पहले भिगो लें। फिर दाल को अच्छे से धो कर दाल में थोड़ा सा पानी डाल कर दाल को पीस लें। पिसी हुई दाल तैयार है। कढ़ाई में चार बड़े चम्मच तेल डालें, और जब तेल अच्छे से गर्म हो जाऐ तो उसमें आधा खड़ा लाल मिर्च डालें। और जब मिर्च काली होने लगे तो उसमें अदरक, लहसुन पेस्ट डालें। और साथ ही साथ धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। और फिर मीडियम आंच पर चलाते हुए पकाएं। और साथ में नमक भी डाल दें। और जब मसाला भुन जाएगा तो मसाले से अच्छी भुनी हुई खुशबू आने लगेगी और मसाले में तेल...

Dal Fry | दाल फ्राई | AG | Dal Fry Recipe

Image
                                दाल फ्राई                       दाल तो हर घर में बनती है। जिस को हर कोई खाना पसंद करता है। हम चाहे जितने अच्छे और मज़ेदार तीखे खाने खा लें। लेकिन सब के बाद सब यही चाहते हैं कि अब दाल खाना है। घर में एक तरह की सादी दाल खाकर अक्सर सब लोग बोर हो जाते हैं। तो ऐसे में आप दाल फ्राई बना सकते हैं। जो बनाने में तो आसान है ही खाने में भी टेस्टी रहती है।  हम यहां पर दाल फ्राई बनाने का तरीका सामग्री के साथ बता रहे हैं। उम्मीद है आप को पसंद आयेगी। सामग्री को आप अपने हिसाब से कम और ज़्यादा कर सकते हैं।  मिर्च मसाले को अपने हिसाब से ही डालें। सामग्री :- दाल अरहर      200 ग्राम रिफाइंड तेल    3 बड़े चम्मच प्याज़       2 मीडियम साइज़ टमाटर      2 मीडियम साइज़ अदरक पेस्ट      1 चम्मच लहसुन पेस्ट      1 चम्मच धनिया पाउडर  ...