Tawa Paratha Dhaba Style | AG | Paratha | Dhaba



तवा पराठा ढ़ाबा स्टाईल 


सामग्री :-
आटा   एक कप
मैदा     एक कप 
रिफाइंड तेल या देसी घी पकाने के लिए 
नमक  1/3  चम्मच  या  स्वादानुसार


विधि :-
सबसे पहले आटा और मैदा को मिला लें। और नमक डालकर आंटा गूंध लें। और एक से दो घंटे के लिए रख दें। 





आंटे की लोई बना लें।
                        


लोई को हाथों से घुमाते हुए चिपटा लें।


और फिर चकला पर बेलन से रोटी की तरह बेल लें। रोटी से थोड़ा मोटा ही बेलना है।





तवा उल्टा करके गर्म कर लें। आंच को तेज़ ही रखना है, और फिर पराठा को तवे पर डालें।


तवे पर डालने के बाद पराठे को पलट दें।







एक साफ कपड़ा लें, और उसको देसी घी या रिफाइंड में डिबोकर उससे पराठे को घुमाते हुए दोनों तरफ से पकाएं।






ढ़ाबा स्टाईल तवा पराठा तैयार है।

नोट :-
➡️ आंटे को रोटी के आंटे की तरह ही गुंधना है । 

➡️तवा पराठे को आप आलू की सब्जी , पनीर की सब्जी और छोले के साथ खा सकते हैं। 

➡️तवा पराठे को आप मैदा सूजी के बने मीठे हलवे से भी खा सकते हैं।  

➡️ तवा पराठा को चिकन चिली, अफगानी चिकन, और चिकन दो प्याज़ा के साथ भी मज़ेदार लगता है।  


➡️तवा पराठा बनाने में आसान है। 

➡️घर में मेहमान आ रहे हों और लच्छा परांठा बनाने का समय ना हो गर्मा गर्म तवा पराठा बना लें। 

➡️ किसी को कम तेल या घी का पराठा खाना हो तो उसके हिसाब से कम घी या तेल लगाएं। 

➡️अगर आपका तवा बिल्कुल सीधा हो तो आप कढ़ाई को उल्टा करके उस पर भी बना सकते हैं। 










Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love