Golden onion recipe | Pyaz | AG | Laccha Pyaz

सामग्री:

🔸प्याज़
🔸रिफाइंड तेल या सरसों तेल

नोट:
🔹आपको भुनी प्याज़ का जितना काम हो उसी हिसाब से तल लें।
🔹या फिर आप अपने परिवार और उसके खर्च के हिसाब से भी भून कर रख सकती हैं।
🔹अगर आप की छोटी फैमिली है तो आप एक बड़ा प्याज़ लेकर काट लें।
🔹 कढ़ाई में इतना तेल लें कि प्याज़ उस में अच्छे से डूब जाए।
🔹कम तेल में भी भुन जाएगी लेकिन ज़्यादा तेल में प्याज़ के लछ्छे सब एक रंग के गुलाबी होते हैं।

विधिः

सबसे पहले प्याज़ को छीलकर घो लें, फिर प्याज़ को गोल-गोल काट लें।
ध्यान रहे प्याज़ गोल काटना है।
प्याज़ जैसे गोल रहती वैसे ही काटना है।




एक कड़ाही में तेल गरम करें और जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें कटी हुई प्याज़ डालें।




प्याज़ को चलाते हुए तेज़ आंच पर पकाएं।




प्याज़ को लगातार चलाते रहे जिससे कि सारी प्याज़ एक जैसी गुलाबी लाल हो।





प्याज़ गुलाबी होना शुरू हो गया है। और जब प्याज़ लाल होना शुरू हो जाए तो ध्यान दीजिए कि प्याज़ जल न जाए।





प्याज़ गुलाबी लाल हो गयी, प्याज़ को तेल से निकाल लें।
जिस तरह आप तस्वीर में देख रहें हैं कि किस तरह झरने को तिरछा करके उसके तेल को प्याज़ से अलग कर रहे हैं उसी तरह करना है। वरना अगर प्याज़ के साथ तेल भी आ गया तो प्याज़ कुरकुरी नहीं रहेगी।








प्याज़ को निकाल कर किसी पेपर या नैपकिन पर भी रख सकते हैं। नहीं तो प्लेट पर भी रख सकते हैं।
लेकिन जिस पर भी रखें प्याज़ को फैला कर रखें।







आप की भुनी प्याज़ तैयार है।







नोट:-

🔹भुनी हुई प्याज़ को बिरयानी में डाल सकते हैं जिससे बिरयानी बहुत ही टेस्टी बनती है।
🔹नवरतन बिरयानी को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें भुनी हुई प्याज़ डालें।
🔹भुनी हुई प्याज़ को एग बिरयानी, चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी, वेजिटेबल बिरयानी सब में डाल सकते हैं।
🔹चिकन अंगारा भी भुनी हुई प्याज़ से ही बनता है।
भुनी हुई प्याज़ को चाट में ऊपर से डाल कर भी सर्व कर सकते हैं।
🔹हमने प्याज़ को लोहे की कड़ाही में भूना है। आप नॉन स्टिक या किसी भी कड़ाही में भून सकते हैं।
🔹भुनी हुई प्याज़ को शामी कबाब में डालकर बना सकते हैं।
भुनी हुई प्याज़ को मटन पसिन्दा में भुनी हुई धनिया के साथ डाल सकते हैं।
🔹मटन पसिन्दा की रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें।
🔹भुनी हुई प्याज़ को भूनकर ठंडा कर के उसको एअर टाइट जार में रख कर फ्रीज़ या बाहर कहीं भी रख सकते हैं।
🔹भुनी हुई प्याज़ को चिकन कोरमा, मटन कोरमा में डाल सकते हैं।
🔹भुनी हुई प्याज़ को मटन स्टू, चिकन स्टू में डालकर उसको स्वादिष्ट बना सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love