Posts

Showing posts from July, 2021

AG| How many gulab jamun are there in 250 grams? | AG | Idea | 250 ग्राम में कितनी गुलाब जामुन बनती है? | AG | Gulab jamun| Gulab jamun Recipe

Image
 How many gulab jamun are there in 250 grams? वैसे तो गुलाब जामुन बाज़ार में मिल जाती है जिसको हम कहीं भी कभी भी खा सकते हैं। लेकिन  हम सब की इच्छा होती है कि घर पर अपनें हाथों की बनी हुई गुलाब जामुन खाने की। क्योंकि घर पर अपने हाथों की बनी हुई गुलाब जामुन की बात ही कुछ और होती है। घर में कोई भी खाने की चीज़ बनाना हो तो हमारी कोशिश रहती है कि हम जो बना रहे हैं। वह बहुत ही टेस्टी और परफेक्ट बने। गुलाब जामुन बनाने का तरीका... अक्सर घर में गुलाब जामुन बनाते वक्त समझ नहीं आता कि उसमें मैदा और चीनी कितनी डालें। तो कभी यह नहीं समझ आता कि कितने सामान में कितने पीस बनेंगे। गु्लाब जामुन अगर आप मार्केट से खोया लेकर बना रहे हैं तो 250 ग्राम खोया में 8 से 10 पीस गुलाब जामुन बन जाती है। गुलाब जामुन बनाते समय अगर इन बातों को ध्यान में रखकर बनाएंगे तो...... गुलाब जामुन कोई बहुत बड़ी बनायेगा या कोई छोटी बनायेगा तो उस हिसाब से गुलाब जामुन की गिनती कम और ज़्यादा हो सकती है।

इश्क With Love | Little_Star | Poetry | AG | |Hindi poetry

Image
    इश्क With Love उसे हम इश्क कहते हैं उसे हम ज़िन्दगी कहते  जिसे तुम कहते पागलपन कभी दीवाना समझे हो तेरा हर काम करना वह तेरी हर बात मानना वह  जिसे तुम नौकरी कहते उसे समझें इबादत हम  तेरी वह खुशियां छोटी से तेरी फरमाइशें अक्सर  जिसे कहते हो तुम नाटक उसे हम चाहतें कहते  उसे एक छोटी सी ठोकर ही लगी जब भी है कदमों में जिसे कहते हो तुम छोटा हमारा दिल तड़प जाता तेरा वह रूठ जाना और मेरा फिर वह मनाना ही  जिसे तुम मतलबी कहते उसे समझें खुदा हम हैं  कभी जो अश्क आ जाये तेरी आंखों में गलती से  जिसे तुम पानी समझे हो उसे समझें हैं अमृत हम  तुझे समझें ना कोई है समझ मैं भी नहीं पाया जिसे तुम ज़र्रा समझें हो सितारा वह मेरे दिल का -Little-Star एक खत जो लिखा उसको.....

How to create a new poetry how to post the poetry? | AG | Poetry | कविता लिखने का तरीका

Image
 How to create a new poetry how to post the poetry?  लिखना भी एक कला है। जिसे आप ख्यालों की दुनिया से शब्दों के मोतियों को एक धागे से बांधते हुए कविता poetry के रूप में एक माला बुनते हैं। कविता, poetry, और कहानियां लिखना बहुत लोग चाहते हैं। लेकिन हर कोई चाहने के बावजूद भी इसको लिख नहीं पाता है।  लेखनी क्या है? लेखनी किसी और दुनिया से आया हुआ कोई काम नहीं है। बल्कि हमारे मन के अंदर से निकले हुए वह ऐहसास और ख्याल हैं जिसे हम शब्दों से कागज़ पर उकेरते हैं। सोचने और लिखने में ज़मीन और आसमान का फर्क होता है। यह हम ऐसा इस लिए कह रहे हैं कि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो कहते हैं कि उनके मन में बहुत सारी बातें और कहानियां होती हैं। लेकिन जब वह उसको कागज़ पर लिखना चाहते हैं तो उनके पास ना अल्फाज़ होते हैं और ना ही वह बात जिसको कि वह लिख सकें।  अगर‌ आपको कविता (poetry) लिखने का शौक है और आप कुछ लिखना चाहते हैं तो आप किसी से यह बात पूछने के बजाए आप यह सवाल खुद से करें। क्योंकि हर किसी का शौक, तरीका और सोच सब अलग-अलग होती है। किसी के कहने पर कुछ भी कोई बहुत बड़ा लेखक ही लिख सकता है। ...

कलौंजी | AG |

 🍴कलौंजी बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल भिगो दें।  🍴 दाल कम से कम आधा घंटा भिगोएं। 🍴 कद्दू को बड़े आकार में काट लें। 🍴 अदरक लहसुन पेस्ट बना लें। 🍴 प्याज़ का पेस्ट बना लें। या फिर बारीक काट लें। 🍴 कूकर में चना दाल, कद्दू, अदरक लहसुन पेस्ट, प्याज़, नमक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, इमली और थोड़ा सा पानी डालकर गलने के लिए रख दें। 🍴 जब कूकर में भांप भर जाए तो आंच धीमी करके दस से पन्द्रह मिनट तक गलने दें। और फिर आंच से उतार लें। 🍴 कड़ाही में सरसों तेल गर्म करके उसमें आड़ी कटी प्याज़ डालें। 🍴 जब प्याज़ गुलाबी लाल हो जाए तो उसको तेल से निकाल लें। 🍴 अब उसी तेल में कलौंजी डालें। जिसको मंगरैला भी कहते हैं। 🍴 और फिर कूकर में जो चना दाल और कद्दू आदि पकाया था उसको डालें। और तेज़ आंच पर भूनें। 🍴 ध्यान रहे कि कद्दू और चना दाल मिक्स ना हो, दोनों ही चीजें खड़ी गली रहें। 🍴 जब कलौंजी भुन जाए तो लाल की हुई प्याज़ और हरी मिर्च काट कर डाल दें। 🍴 कलौंजी तैयार है। गरमागरम परोसें।

किचन के 101 आसान टिप्स – रोज़ की कुकिंग को बनाएं आसान और मज़ेदार | 101 Cooking Trick | 101 Easy Kitchen Tips – Make Everyday Cooking Simple and Fun | Tips And Tricks | AG | | cooking tricks | 100 तरीके | wonder Tricks | 100+

Image
क्या आप रोज़ की किचन की झंझटों से परेशान हैं? छोटे-छोटे कामों में अगर थोड़ी सी समझदारी और सही टिप्स अपना ली जाएं, तो किचन का काम झटपट और मज़ेदार बन सकता है। चाहे बात हो चावल में खुशबू लाने की, सब्ज़ियों को लंबे समय तक ताज़ा रखने की या बचे हुए खाने को फिर से स्वादिष्ट बनाने की — ये 101 आसान और असरदार टिप्स हर उस इंसान के लिए हैं जो किचन में कम समय में ज़्यादा और बेहतर करना चाहता है। यह पोस्ट एक बार नहीं, बार-बार काम आएगी। आइए शुरू करें किचन को स्मार्ट बनाने की यह सीरीज़! 🌶️ समोसे के आलू को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसका छौंका सौंफ, ज़ीरा, राई, मंगरैला, मेथी से दें। जिस को पंचफोडन भी कहा जाता है।   🌶️  फिरनी बनाते समय जब दूध में चावल डालें तो लगातार चलाते रहें। खीर सॉफ्ट और स्पंजी बनेगी। खीर में गुठली नहीं पड़ेगी।   पराठा बेचने का सबसे आसान तरीका...... 🌶️ मोयो सॉस में दही, चिली फ्लेक्स, नींबू, हींग और चीनी डालें। 🌶️ शिरमाल को तैयार करने के बाद ऊपर से बटर या देसी घी लगाएं। 🌶️ बेल के शर्बत को टेस्टी बनाने के लिए गिलास में निकाल कर ऊपर से ज़ीरा, काला नमक, सफेद नमक डालकर सर्व...