टमाटर चाट | चाट | Tamatar Chat Recipe | AG | Banarasi Tamatar Chat

टमाटर चाट 

🔸सामग्री:- 

♦️टमाटर   1 किलो

♦️मटर     200  ग्राम

♦️आलू     250  ग्राम

♦️अदरक   1 बड़ी तुकड़ा

♦️हरी मिर्च     10 से 12 पीस

♦️हरा धनिया 

♦️नींबू     2 पीस

♦️लाल मिर्च पाउडर      2 से 3

♦️धनिया पाउडर     1 से 2  चम्मच

♦️हल्दी पाउडर    1 चम्मच

♦️ज़ीरा     1/3 चम्मच

♦️काला नमक    3 चम्मच

♦️रिफाइंड तेल 

♦️ देसी घी

♦️चाट मसाला 

♦️अमचूर 

♦️इमली 

♦️नमक  स्वादानुसार 

♦️ नमकपारा (ज़ीरो नम्बर)

सर्विंग:- 

एक किलो टमाटर चाट को चाय के साथ सर्व करने पर 10 लोग खा लेंगे। लेकिन अगर ज़्यादा खाना है या आप किस बर्तन में सर्व कर रहे हैं इस पर भी निर्भर करता है। क्यों कि अगर आप पुरवा या फिर बाज़ार में मिलने वाले दोना में सर्व करते हैं तो उसमें कम लगता है। लेकिन अगर आप घर के किसी बाउल में सर्व करते हैं तो बाउल किस साइज़ का है और खाने वाले लोग किस प्रकार के है। वन टाइम सर्विंग है या ओपेन रखना है। इन सारी बातों को देखते हुए आप  सामग्री को कम और ज़्यादा कर लें।

🔸शीरा (शुगर सिरप)बनाने के लिए 

सामग्री :-  

♦️ चीनी 

♦️ज़ीरा भुना हुआ 

♦️काला नमक 

♦️चाट मसाला  

♦️नमक 


🔸 तैयारी:-

✈️  मटर को पानी में भिगो दें। कम से कम तीन घंटे या फिर रात में भिगो दें। और फिर सुबह उसको अच्छे से धुल कर मटर को प्रेशर कुकर में रखें। और मटर से दो ऊंगली ऊपर पानी डाल कर तेज़ आंच पर चढ़ा दें। जब प्रेशर कुकर में अच्छे से भाप हो जाए तो आंच को धीमा कर दें और पन्द्रह से बीस मिनट बाद आंच से उतार लें। 

कटोरी चाट बनाने आता है इस तरह से......

या फिर आप का प्रेशर कुकर कैसा है और उसमें मटर कितनी देर में गलेगी इसका आइडिया आप को है तो आप अपने हिसाब से मटर को गला लें।

🔊 नोट:- मटर बहुत अच्छे से गल जाए इस बात पर ध्यान दें। क्योंकि मटर टमाटर चाट में दिखनी नहीं चाहिए। 

🏍️ आलू को छील कर प्रेशर कुकर में रखें। जितना आलू हो उससे आधा पानी डालें। और तेज़ आंच पर प्रेशर कुकर को पैक पर के चढ़ा दें। जब एक सीटी दे तो आंच को धीमा कर दें। और दस मिनट बाद आंच से उतार लें। आलू को अच्छे से मैश कर लें।  

अदरक, हरी मिर्च को चिली कटर काट लें। 

टमाटर को धोकर काट लें।

🚜 इमली को धुल पानी में एक घंटे के लिए भिगो दें। और फिर मिक्सर में पानी डाल कर पीस लें। 

इमली की चटनी बनाने की विधि....


शीरा बनाने की विधि:-

एक पतीले चीनी डालें। उसमें चीनी से दुगुना पानी डालें। और तेज़ आंच पर उबालें। बीच-बीच में चलाते रहें। जब चीनी घुल  जाए तो आंच को धीमा कर दें। और धीमी आंच पर पकने दें। जब शीरा अच्छे से पक जाए तो उसमें भुना ज़ीरा, काला नमक, सफेद नमक और चाट मसाला डालकर पांच से दस मिनट तक पकाएं। और फिर आंच से उतार लें। 



टमाटर चाट बनाने की विधि:- 

भारी तली वाले भगोने या कड़ाही में तेल गर्म करके ज़ीरा डालें। बारीक कटी अदरक और हरी मिर्च डालें। दो तीन हाथ चलाकर कटे हुए टमाटर डालें। पानीऔर नमक डालकर अच्छे से चला कर पकाएं। जब अच्छे से पकने लगे तो आंच को धीमा कर दें। और तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर गल ना जाए।

जब टमाटर गल जाए तो आलू और मटर डालें। और पकने दें। फिर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और देसी घी डालें और पकाएं।

जब सब अच्छे से पक जाए तो चाट मसाला, अमचूर पाउडर, इमली, नींबू का डालें और हरा धनिया डालें। थोड़ी देर तक पकाएं और फिर आंच से उतार लें।

टमाटर चाट तैयार है।  

सर्व करने का तरीका (1)

सर्व करते समय बाउल में चाट निकालें । फिर शीरा डालें। देसी घी और हरा धनिया डालकर ऊपर से ज़ीरो नम्बर का नमकपारा डाल कर सर्व करें। 

सर्व करने का तरीका (2)

टमाटर चाट को सर्व करने का दूसरा आसान तरीका यह है कि चाट तैयार करके उसमें शीरा, देसी घी, हरा धनिया सब चीजों डालकर मिला लें। और सर्व करते समय चाट निकाल कर सिर्फ नमकपारा डालें और सर्व करें।








 

Comments

Popular posts from this blog

कहानी याद आती है | Best Poetry | Story

Dal Fry | दाल फ्राई | AG | Dal Fry Recipe

शाद अब्बासी (एक शख्सियत) भाग 2