Posts

Showing posts from December, 2022

ऐ जाते हुए साल | Aey Jaate Hue Saal | New Year | Happy New Year | Little_Star

Image
ऐ साल.....  तेरा आना मुबारक था, तेरा जाना है दुखदाई  मिले हम थे हो जैसे कल, मगर था वह एक साल    ऐ साल! हर साल की तरह तुम भी जा रहे हो। हर साल के आते ही मन में एक उमंग और उत्साह आ जाता था कि इस साल हम कुछ नया करेंगे। या फिर हम यह सोचते कि हम यह करेंगे हम वह करेंगे। मगर....  ऐ साल! तेरे आने के बाद धीरे-धीरे हम वापस अपनी पुरानी ज़िन्दगी में लौट जाते हैं। हमारा जोश और जुनून धीरे धीरे कम होता जाता है। और हम भूल जाते हैं कि हमने किसी से कोई वादा किया था।  ऐ साल! हम तुझ से क्या हुआ वादा भूल जाते हैं।   ऐ साल! आज तू हमें छोड़ कर जा रहा है तो हमें अफसोस हो रहा है। हम सोच रहे हैं कि काश हमने तेरी कद्र की होती। तेरे साथ अच्छा वक्त गुज़ारा होता।   ऐ साल! तेरे साथ रहकर हम बहुत कुछ अच्छा कर सकते थे। मगर हम नादान थे। आज हमें अपनी ग़लती का एहसास हो रहा है। मगर....  ऐ साल! हम चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते। क्योंकि....  ऐ साल! तू अब हमसे बिछड़ रहा है। तेरे जाने का वक्त आ गया है।  ऐ साल! हम इस उम्मीद के साथ तुझ से बिछड़ रहे हैं कि हर आने व...

जोड़ो के दर्द का चमत्कारी नुस्खा | घरेलू उपाय | AG |

Image
चमत्कारी नुस्खा..... वैसे तो आज के ज़माने में हमारे पास हर तरह की सुख सुविधा और आसानियां है। साइंस और तकनीक ने हर तरफ झंडे गाड़ दिए हैं। हर तरह की सुख सुविधा के साथ हर तरह का इलाज आज सम्भव है। आज जितना इलाज के तरीकों में वृद्धि हुई है। उससे कहीं ज़्यादा आज बीमारियों ने भी अपने पैर पसार लिये हैं।  आज बहुत सारे इलाज के बावजूद लोगों को उस बीमारी से शिफा नहीं मिल रहा है जिससे कि वह ग्रस्त है। और बीमारी से शिफा ना मिलने की सूरत में हर कोई परेशान और दुखी है। और हर कोई चाहता है कि कुछ भी कर लें। कोई भी दवा खा लें। जिससे कि बीमारी से आराम मिल जाए।  आज कल हर दूसरा व्यक्ति जोड़ो के दर्द, सुगर, हाई ब्लडप्रेशर और अनेकों बीमारियों में मुब्तिला है। और चाहता है कि किसी तरह दर्द और तकलीफ़ से निजात मिल जाए।  एक वक्त तक अंग्रेज़ी दवा खाने के बाद लगता है कि इस दवा से शिफा नहीं हो रहा है। सिर्फ तभी तक आराम रहता है जब तक की दवा खा रहे हैं। और दवा को छोड़ते ही बीमारी फिर वापस अपना स्थान ग्रहण कर लेती है।  इन्हीं सब कारणों से आज भी हर दवा खाने के बाद लोग घरेलू नुस्खे और उपाय की तरफ रुख करत...

गुड़ की पिड़या बनाने का सबसे आसान तरीका | Gud Ki Pidya | गुड़ | AG | Banaras

Image
 गुड़ की पिड़या...  सामग्री:- गुड़      5 किलो आटा     3 किलो  तेल       3 किलो गोंद      400 ग्राम लावा    आधा किलो  (500 ग्राम) गरी     आधा किलो  (500 ग्राम)  काजू    आधा किलो  (500 ग्राम)  बादाम   आधा किलो  (500 ग्राम)  चिरौंजी (प्योर मेवा)      250 ग्राम      खरबूज़ा की चिरौंज़ी     आधा किलो   (500 ग्राम) पोस्ता दाना      1 पाव  (250 ग्राम) ज़ीरा   100 ग्राम सोंठ     ₹10 देसी घी   आधा किलो  (500 ग्राम)  नोट:- यह सामान पांच किलो गुड़ की पिड़या का है।  गुड को मसल लें  खरबूज़ा की चिरौंजी को थोड़ा सा देसी घी डाल हल्का सा भून लें। पोस्ता दाना को भी भून लें। आटे को छान ले। लावा को धीमा आंच पर चलाते हुए भूनें। जब लगे कि लावा गर्म हो गया है तो उसमें देसी घी डाल कर चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि वह कुरकुरा ...

आलू उबालने का सबसे आसान तरीका | Boil potato Recipe | AG | Recipe

Image
आलू उबले हुए (Boil Potato) आलू एक सदाबहार सब्ज़ी है। आलू हर जगह, हर मौसम, हर चीज़ और हर किसी के मन में जगह बना लेता है।  वैसे तो आलू आलू हर चीज़ में वैसे ही डाला जाता है। लेकिन उबला हुआ आलू एक ऐसा मैजिक है जो हर चीज़ को आसान बनाने के साथ ही साथ स्वादिष्ट भी बनाता है।  उबले हुए आलू हर मुश्किल में साथ निभाते हैं। जब कुछ नहीं रहता तब भी आलू और जब बहुत कुछ हो तब भी आलू।   आलू अक्सर घर में रहता है। अगर उसको उबाल कर रख लिया जाए तो उससे बहुत सारी चीज़ें बहुत जल्द और आसानी से बन जाती है। विधि:-  आलू को अच्छे से धोकर छील लें। छीलने के बाद एक बार फिर आलू को अच्छे से धो लें। आलू को प्रेशर कुकर में रखें। कूकर में जितना आलू हो उसका आधा पानी डाल दें। जिससे कि सिर्फ आधा आलू पानी के अंदर रहेगा। और आधा आलू पानी के बाहर। प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दें। जब एक सीटी दे तो आंच को धीमा कर दें। और फिर पांच मिनट के बाद आंच से उतार लें। आलू उबल कर तैयार है। उबले हुए आलू को जालीदार बास्केट में रख दें। जिससे कि उसका सारा पानी निकल जाए।  | आलू को किसी कटोरी या मैशर स...