ऐ जाते हुए साल | Aey Jaate Hue Saal | New Year | Happy New Year | Little_Star




ऐ साल.....

 तेरा आना मुबारक था, तेरा जाना है दुखदाई 

मिले हम थे हो जैसे कल, मगर था वह एक साल  

 ऐ साल! हर साल की तरह तुम भी जा रहे हो। हर साल के आते ही मन में एक उमंग और उत्साह आ जाता था कि इस साल हम कुछ नया करेंगे। या फिर हम यह सोचते कि हम यह करेंगे हम वह करेंगे। मगर....

 ऐ साल! तेरे आने के बाद धीरे-धीरे हम वापस अपनी पुरानी ज़िन्दगी में लौट जाते हैं। हमारा जोश और जुनून धीरे धीरे कम होता जाता है। और हम भूल जाते हैं कि हमने किसी से कोई वादा किया था।

 ऐ साल! हम तुझ से क्या हुआ वादा भूल जाते हैं।  

ऐ साल! आज तू हमें छोड़ कर जा रहा है तो हमें अफसोस हो रहा है। हम सोच रहे हैं कि काश हमने तेरी कद्र की होती। तेरे साथ अच्छा वक्त गुज़ारा होता।  

ऐ साल! तेरे साथ रहकर हम बहुत कुछ अच्छा कर सकते थे। मगर हम नादान थे। आज हमें अपनी ग़लती का एहसास हो रहा है। मगर....

 ऐ साल! हम चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते। क्योंकि....

 ऐ साल! तू अब हमसे बिछड़ रहा है। तेरे जाने का वक्त आ गया है। 

ऐ साल! हम इस उम्मीद के साथ तुझ से बिछड़ रहे हैं कि हर आने वाले साल की हम कद्र करेंगे।  


ऐ साल! तेरे आने से पहले और तेरे जाने के बाद 

बहुत से साल आये थे बहुत से साल आयेंगे मगर 

ऐ साल! तेरी चाहत हमें कल थी तेरी चाहत है बाकी आज 

बहुत खुशियां हज़ारो गम मिले तुझसे हमें हमदम‌ मगर 

ऐ साल! उन्हीं खुशियों दुखों के बीच ये ज़िंदगानी ही 

हमें जीने की चाहत और नये परवाज़ देती है

ऐ साल! चला जायेगा कल जो तू होगा साथ नया फिर साल  

मगर हम याद रखेंगे तेरा वह साथ और वह यारियां तेरी  

ऐ साल! ख़ुशी में साथ देते सब दुखों का कोई नहीं साथी 

मुबारक हो! हमें यह साल दुआ कर लें अब यह साल 

ऐ साल! सितारे ना हों गर्दिश में, सदा चमकें फलक पर हम 

यही मांगी दुआ हमने सितारा एक टूटा जब।  

-अंजुम 

-Little_Star

 








Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love