गुड़ की पिड़या बनाने का सबसे आसान तरीका | Gud Ki Pidya | गुड़ | AG | Banaras

 गुड़ की पिड़या... 




सामग्री:-

गुड़      5 किलो

आटा     3 किलो 

तेल       3 किलो

गोंद      400 ग्राम

लावा    आधा किलो  (500 ग्राम)

गरी     आधा किलो  (500 ग्राम) 

काजू    आधा किलो  (500 ग्राम) 

बादाम   आधा किलो  (500 ग्राम) 

चिरौंजी (प्योर मेवा)      250 ग्राम     

खरबूज़ा की चिरौंज़ी     आधा किलो   (500 ग्राम)

पोस्ता दाना      1 पाव  (250 ग्राम)

ज़ीरा   100 ग्राम

सोंठ     ₹10

देसी घी   आधा किलो  (500 ग्राम) 


नोट:- यह सामान पांच किलो गुड़ की पिड़या का है। 





गुड को मसल लें 





खरबूज़ा की चिरौंजी को थोड़ा सा देसी घी डाल हल्का सा भून लें।


पोस्ता दाना को भी भून लें।

आटे को छान ले।



लावा को धीमा आंच पर चलाते हुए भूनें। जब लगे कि लावा गर्म हो गया है तो उसमें देसी घी डाल कर चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि वह कुरकुरा ना हो जाओ। और अन्दर तक पक ना जाए।




आटे को धीमीं आंच पर चलाते हुए भूनें।



आटे का कलर धीरे-धीरे बदलता जायेगा।



आटा भूनते समय ध्यान दें कि नीचे तली में लगे नहीं।



आटा भूनते समय भारी तली वाली कड़ाई का इस्तेमाल करें। आटे का कलर बदल रहा है।



आटे का कलर बदल गया है। भुना गुलाबी आटा तैयार है।



आटे को एक बार फिर छान लें। याकि भूनते समय अगर कुछ तली में लगा हो तो वह पिड़या में ना जाए। आटे को गुड़ में डाल कर अच्छे से मिला लें।



तेल को तेज़ आंच पर गर्म करें। ताकि उसकी झार निकल जाए। उसमें कच्चे तेल वाली महक ना हो। जब लगे कि तेल की झार निकल गई है तब उसमें ज़ीरा डालें। जब ज़ीरा हल्का गुलाबी हो जाए तो तेल को गुड़ आटे में डाल लें।







गोद डालें। पैस्ता दाना डालें। सोंठ डालें।


अच्छे से मिलाएं।


लावा डालें।




सारा मेवा डालें। गरी, काजू, बादाम, चिरौंजी, खरबूज़ा की चिरौंजी सब डाल दें।


अच्छे से मिला लें। पिड़या तैयार है।




इस को गर्मा-गर्म ही बांध ले। लड्डू की तरह। बस फर्क यह है कि लडडू छोटा रहता है। पिड़या बड़ी रहती है।









Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love