Posts

Showing posts from April, 2021

यह कैसी आस्था | Covid | corona | Covid Help | AG | Story

Image
  यह कैसी आस्था....... कहते हैं ईश्वर अल्लाह में विश्वास मन से होता है। और यह मन ही है जो हमारी आस्था को ईश्वर अल्लाह से जोड़े रहता है। आस्था दिल से होनी चाहिए और दिल में आस्था होनी चाहिए। एक इंसान का अल्लाह ईश्वर पर यह विश्वास होना कि वह मेरे साथ कभी कुछ बुरा नहीं होने देगा। और यह विश्वास बहुत अटूट भी है। क्योंकि ऊपर वाला अपने बंदों के साथ कभी बुरा नहीं कर सकता। कहते हैं जब कभी आप के साथ बुरा होता है तो यह विश्वास भी होता है कि ज़रूर इसके पीछे कुछ ऐसा है जो मेरे लिए बहुत अच्छा है। आज पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का कहर है हर किसी को इससे बचने के लिए घर में रहने की सलाह दी जा रही है। बहुत सारे देशों में लॉकडाउन है किसी को घर से नहीं निकलना है। और हम देख-सुन और पढ़ रहे हैं कि बहुत सारे देशों में लॉकडाउन का बहुत सख्ती से पालन हो रहा है। और यह सख्ती वहां का प्राशासन नहीं बल्कि वहां के रहने वाले लोग कर रहे हैं। लेकिन भारत में इस लॉकडाउन का उतनी सख्ती से पालन नहीं हो रहा है जितनी सख्ती से इसका पालन होना चाहिए। लोगों को यह बात नहीं समझ आ रही है कि कोरोनावायरस से बचने का सबसे पहला बड़ा तरीका घ