Posts

Showing posts with the label Shloka Shivay

धड़कन | भाग 39 | Dhadkan Part 39 | Heart Touching Hindi Love Story

  तुम को मुझ पर भरोसा नहीं है। क्यों तुम ऐसा करती हो। मैंने हमेशा देखा है तुम मुझ से बहुत कुछ छुपा जाती है। वैसे एक बात बता दूं मुझे तुम्हारी जासूसी करने का कोई शौक नहीं है। मुझे तुम्हारा पासपोर्ट बनवाना था इस लिए पूछा। कहते ही शिवाय गुस्से से बाहर निकल जाते हैं। श्लोका शिवाय को जाता देखती है। वह खामोश वहीं खड़ी रह जाती है। और फिर तुरंत फैसला कर लेती है और अलमारी से अपना पासपोर्ट निकाल कर सीधे शिवाय के रुम में जाती है। शिवाय वहीं सोफे पर सिर पर हाथ रखे बैठे हुए थे। शिवाय को खुद पर गुस्सा आ रहा था कि उस ने कैसे श्लोका से इस तरह बात की। श्लोका शिवाय के सामने टेबल पर अपना पासपोर्ट और पेपर रख कर वापस अपने रूम में आ जाती है और रुम लॉक कर लेती है। और बेड पर बैठ जाती है उसकी आंख में आंसू थे। वह समझ नहीं पा रही थी कि इन सब बातों का क्या हल है। वह शिवाय के सामने अपनी सच्चाई क्यों नहीं ला रही। मैं मानती हूं शिवाय की आप मुझ से प्यार करते हैं। लेकिन सिर्फ मानने से नहीं होता है। आप एक बार कह दें कि आप मुझ से प्यार करते हैं फिर मैं सब कुछ आप से बोल दूंगी। कुछ भी नहीं छुपाउंगी।  श्लोका की आं...

धड़कन | भाग 1| Dhadkan Part 1 | Heart Touching Hindi Love Story

Image
  हॉर्न के साथ गाड़ी एक बड़े से गेट में दाखिल होती है। गाड़ी रूकते ही दोनों तरफ का गेट खुलता है।  एक तरफ से श्लोका सुमन सिंह और दूसरी तरफ से मिस्टर सुधीर सिंह ओबेरॉय निकलते हैं।  श्लोका सुमन एक नज़र घर पर डालती है। काफी बड़ा और खूबसूरत विला था। दोनों आगे बढ़ते हैं। वादा याद रखना अंकल.... श्लोका सुमन मिस्टर सुधीर सिंह के साथ चलते हुई कहती है।   बहुत बड़ा वादा ले लिया है तुमने सुमन, एक बार सोच लो। और मेरी बात मान लो। मिस्टर सुधीर ने श्लोका सुमन को एक बार फिर समझाया। नहीं, हमारे बीच जो बात हो चुकी है वही फाइनल है। अब उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। श्लोका सुमन ने फैसला सुनाया। ठीक है बेटा, जैसी तुम्हारी इच्छा। सुधीर जी ने हार मानते हुए कहा। बातें करते-करते दोनों अन्दर पहुंच चुके थे।  बड़े से हॉल में पहुंच कर श्लोका सुमन ने एक नज़र चारों तरफ देखा। बीच हॉल में सोफे लगे हुए थे। दो तरफ से सीढ़ियां ऊपर की तरफ जा रही थी। बड़े-बड़े झाड़ फानूस लगे हुए थे। खूबसूरत पेंटिंग्स से वॉल सजी हुई थी।   आओ बेटा, सुधीर जी ने एक तरफ बढ़ते हुए श्लोका सुमन को इशारा करके बुलाया। श्ल...