डोर धड़कन से बंधी | भाग 101 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 101 | Hindi Romantic Story
खुशियां ओबेरॉय मेंशन में दस्तक दे रही थीं। दुख और परेशानी के बादल छंट रहे थे। चेहरों पर खुशी और दिल में सुकून था। मुहब्बत की डोर धड़कन से बंध रही थी। ... नताशा चाय बहुत अच्छी बनी है। सुधीर जी चाय की चुस्की लेकर खुशी से कहते हैं। थैंक्स दादू... नताशा मुस्कुरा कर कहती है। और श्लोका के पास जाकर बैठ जाती है। ओबेरॉय परिवार डिनर के बाद साथ बैठा हुआ था। सुधीर जी ने चाय के लिए कहा तो नताशा ने कहा कि वह बना देगी। शुक्र है सब अच्छे से हो गया। ममता जी खुशी से कहती हैं। जी मौम, रिसेप्शन भी अच्छे से हो गया और नताशा की मां भी गांव जाकर खुश हैं। उनको वहां पर स्कूल का प्रिंसिपल बना दिया गया है। साथ ही वहां पर उनको "अपना घर" का भी हेड बना दिया गया है। यह तो बहुत अच्छी बात है उससे उन का मन भी बहला रहेगा। ममता जी खुशी से कहती हैं। आप ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। खास कर मम्मी को वहां पर खुश देखकर बहुत खुशी हुई। नताशा खुशी से शिवाय को देख कर कहती है। वह और प्रेम खुद उनको गांव छोड़ कर आए थे। आज के बाद यह बात मत करना... जो है सब हमारा है। हम ने किसी पर कोई ऐहसान नहीं किया है। शिवाय नाराज़गी से ...