Posts

Showing posts with the label Lost Love Story

डोर धड़कन से बंधी | भाग 29 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 29 | Hindi Romantic Story

शिवाय हाथ बढ़ाकर उसके बालों से क्लैचर निकाल देते हैं।बिना कुछ बोले।  शिवन्या के कदम ठहर जाते हैं। सुबह की बात के लिए सॉरी... लेकिन शिवन्या कोई जवाब दिये बिना आगे बढ़ जाती है।  रूको एक मिनट प्लीज़.... शिवन्या रूकती है लेकिन शिवाय की तरफ देखे बिना खडी़ रहती है। मेरी तरफ देखो। शिवाय के होंठों पर मुस्कान आ गई। उसकी नाराज़गी देख कर। शिवन्या शिवाय की तरफ मुड़ती है। मेरी बेबसी देख कर खुशी हो रही है। कहते ही शिवन्या जाने के लिए मुड़ जाती है। यह मुस्कान तुम्हारी नाराज़गी दूर करने के लिए है। तुम्हारी बेबसी पर मुझे खुशी होगी? इतना ही जान पाई मुझे। कहते ही शिवाय कॉफी का मग उठा कर उससे पहले आगे बढ़ जाते हैं। और वह वहीं खामोश खड़ी देखती रह जाती है। सुबह शिवाय उठते हैं तो देखते हैं न शिवन्या थी और ना ही सनी था। उनका नाश्ता टेबल पर रखा हुआ था।  नाश्ता करते ही शिवाय आफिस चले गए। ❤️ अब तुम भी मुझे छोड़ रहे हो। लंच टाइम शिवाय आदर्श को देख कर कहते हैं। किसने कहा? आदर्श हैरान हुए। मैं देख रहा हूं। अच्छा.... आदर्श हंसे। आओ लंच करते हैं। आदर्श प्लेट में खाना निकालने लगते हैं। शिवाय भी खामोशी से...