Posts

Showing posts with the label Prem Kajal

डोर धड़कन से बंधी | भाग 60 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 60 | Hindi Romantic Story

सोफे पर बैठे दोनों के बीच की दूरी अब पूरी तरह मिट चुकी थी। कमरे की हल्की रौशनी में उनका नया सफर जैसे शुरू हो चुका था। ♥️ पगफेरे की रस्म तो दुल्हन को करनी होती है, लेकिन तुम तो उसके पूरे ससुराल वालों को बुला लाए। आदर्श हंसते हुए कहते हैं। हां, क्योंकि तुम्हारे पग बहुत शुभ हैं। शिवाय भी हंसते हुए कहते हैं। आज सारा परिवार साथ है बहुत अच्छा लग रहा है। सुधीर जी मुस्कुरा कर कहते हैं। डिनर के बाद सारे लोग साथ बैठे बातें करते रहे। अंकल आप ने यह अच्छा फैसला किया कि दोनों बच्चों को उनकी ज़िम्मेदारी बांट दी। आदर्श खुशी से कहते हैं। मां-बाप अगर वक्त रहते सही फैसला कर लें तो घर बना रहता है। वरना फिर बाद में बुराइयां और लड़ाई लगी रहती है। मैंने ओबेरॉय मेंशन को शिवाय और अमोल को आधा-आधा दे दिया। और बाकी जायदाद को तीनों बच्चों में बराबर बांट दिया। आज अमोल और शिवाय का अपना अलग बिज़नेस है। जिस को यह दोनों बहुत अच्छे से संभाल  रहे हैं। मैं और ममता कभी शिवाय के तरफ तो कभी अमोल की तरफ रहते हैं। हमारा रुम दोनों तरफ है। सुधीर जी खुशी से कहते हैं। मैं भी ऐसा ही करुंगा। बच्चों की शादियां करके उनको उन की ज़ि...