रूबरू | Part 20 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships
आप जिस ज्वैलरी की कीमत करोड़ों दे रहे हैं उस ज्वैलरी की कीमत कुछ हज़ार रूपए से ज़्यादा नहीं है। मायरा धमाका करती है। मायरा की बात सुनते ही जैसे ताबिश के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। क्या मतलब?... ताबिश हैरान और परेशान होकर उसकी तरफ देखने लगा। वह ज्वैलरी नकली है... यह बात तुम इतने यकीन से कैसे कह सकती है? ताबिश ने उसका बाज़ू ज़ोर से पकड़ लिया और उसकी आंखों में देखते हुए कहा, अगर तुम्हारी बात गलत हुई तो तुम जानती हो कि तुम्हारा क्या हश्र होगा? मुझे जो कहना था मैंने वह कह दिया। अब आगे क्या करना है यह आपकी मर्ज़ी। मायरा ने बिना डरे उसकी आंखों में देखा। आप ज़्यादा से ज़्यादा क्या करेंगे मेरी जान ले लेंगे। उससे ज़्यादा आप और क्या ही कर सकते हैं... अपनी बात कहकर मायरा एक नफरत भरी नज़र ताबिश पर डालकर अपना हाथ छुड़ा कर वहां से निकल कर सीधे अपने कमरे में गई और दरवाज़ा बंद कर लिया। उसके जाते ही ताबिश वहीं सोफे पर बैठ गया। उसके दिमाग में सिर्फ एक ही बात घूम रही थी... ज्वैलरी नकली हो सकती है। ऐसा ख्याल तो उसके सपने में भी नहीं आया था। उसने तुरंत मैनेजर को फोन किया, जो इस समय शहर से बाह...