Posts

Showing posts with the label Relationship Twist

डोर धड़कन से बंधी | भाग 43 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 43 | Hindi Romantic Story

मैं नेक्स्ट वीक श्लोका से शादी कर रहा हूं। आदर्श जैसे ही शिवाय के केबिन में आकर बैठते हैं। शिवाय धमाका करते हैं। क्या? आदर्श हैरानी से देखते हैं। सही सुना तुमने... शिवाय ने यकीन दिलाया। यह अचानक शादी का फैसला? आदर्श की हैरानी कम नहीं हो रही थी। फैसला तो लेना ही था، मैंने ले लिया। श्लोका को भी बोल दिया है।  क्या? आदर्श अपनी जगह से उठ गए। असली शॉक तो अब लगा था। तुम्हारा दिमाग तो ठीक है। उससे भी बोल दिया। आदर्श ने अपना सिर पकड़ लिया। यह चमत्कार किस खुशी में? जब से वह आई है तुम ने उससे ठीक से बात तो की नहीं। और अचानक यह शादी? आदर्श को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या कहे। यही श्लोका है आदर्श....जब मैंने यह जान लिया तो मुझे अच्छा नहीं लगा कि मैं उसे ना अपनाऊं। मैं श्लोका से प्यार करता था। और वह भी करती थी। जो खुशी और सुकून मुझे श्लोका से मिला था। वह मुझे आज तक किसी से नहीं मिला।  और आज जब वह बहुत कुछ सह कर खुद को मिटा कर दोबारा ज़िंदगी पाकर मेरे पास आई तो मैं उसे छोड़ दूं। वह भी इस लिए कि मेरा दिल अब उसे देख कर नहीं धड़कता। उसका चेहरा बदल जाने से मैं उसे ना अपनाऊं। यह तो गलत है आदर्श.....

डोर धड़कन से बंधी | भाग 42 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 42 | Hindi Romantic Story

मैं शिवाय से ज़्यादा मिलूंगी ही नहीं कि उसे मुझ पर शक हो। मैं कल ही अपना सबसे मज़बूत वार कर देती हूं। जिससे उसे मुझ पर शक करने की कोई गुंजाइश ही ना रहे। क्या करेंगी आप? अनु को फिक्र हुई। तुम चिंता मत करो। तुम्हारी प्यारी श्लोका के प्यारे शिवाय को मैं अपना बना कर रहूंगी। श्लोका ज़ोर से हंसती है। अनु अपनी मजबूरी पर तड़प उठती है।  ❤️ मैं जा तो रहा हूं श्लोका के साथ बाहर, लेकिन मेरा दिल खुश क्यों है? शिवाय तैयार होते हुए सोच रहे थे। लेकिन जाना भी ज़रूरी है। क्योंकि आदर्श का यह हुक्म है कि मैं उस के साथ ज़्यादा से ज़्यादा वक्त बिताऊं। शिवाय तैयार हो कर कमरे से बाहर आए। शिवन्या वहीं पर बैठी हुई थी। मैं डिनर बाहर करुंगा। ना जाने क्यों शिवाय को कहते हुए अच्छा नहीं लगा। उसे लगा जैसे वह चोरी कर रहे हों। लेकिन बताना भी ज़रूरी था। कहते ही वह बाहर निकल गये। और शिवन्या अपनी जगह बैठी रह गई। उसे लगा उस का बहुत कीमती कुछ आज उससे दूर हो गया हो। ..... आप कुछ कम बोलने लगे हैं? मॉल में साथ टहलते हुए श्लोका शिवाय से कहती है। इंसान हमेशा एक सा नहीं रहता। वक्त इंसान को बदल देता है। शिवाय उदासी से कहते हैं...