Posts

Showing posts with the label Shlokha Series

डोर धड़कन से बंधी | भाग 14 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 14 | Hindi Romantic Story

शिवाय जब तक कुछ समझते वह जा चुकी थी। शिवाय वैसे ही आंख बन्द करके लेट जाते हैं। और सब कुछ भूल कर उस एहसास में खो जाते हैं। जो अभी शिवन्या देकर गई थी। डिनर करते हुए शिवाय बिल्कुल शांत थे। जब की सनी बार-बार शिवाय से कुछ ना कुछ बोल देता। और फिर शिवाय भी सनी से बात करने लगे। खाना खाने के बाद सनी शिवाय को अपने साथ वीडियो गेम खेलने के लिए कहता है। और फिर दोनों गेम खेलने लगते हैं। लग ही नहीं रहा कि यह पहली बार मिले हैं।  शिवन्या किचन में सब समेटने हुए सोच रही थी।  सब काम खत्म करके शिवन्या भी उनके पास आकर बैठ जाती है। उन दोनों को खुश देखकर शिवन्या मुस्कुरा दी। यस... मैं जीत गया। सनी खुशी से उछल पड़ा। जिसे शिवन्या ने गले लगा लिया।  उन दोनों को खुश देखकर शिवाय भी मुस्कुरा दिये। और उठ कर जाने लगे। मिस्टर ओबरॉय कहां जा रहे हैं। अभी आप को मौम के साथ भी खेलना है।  शिवाय को उठता देख सनी आवाज़ देता है। नहीं बेबी अब रहने दो। मिस्टर ओबरॉय अब आराम करेंगे।शिवन्या जल्दी से कहती है। शिवाय कुछ कहे बिना खामोशी से बैठ जाते हैं। सनी ज़ोर से ताली बजाता है। शिवन्या भी खामोशी से बैठ जाती है। सनी ...

डोर धड़कन से बंधी | भाग 13 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 13 | Hindi Romantic Story

और शिवन्या बहुत ज़ोर से हंस पड़ती है। इतनी ज़ोर से की उसकी हंसी शिवाय को अपने बंद कमरे में साफ सुनाई दे रही थी।  लेकिन शिवन्या के आंख के आंसू शिवाय नहीं देख पाये। जो हंसने के बाद उसकी आंखों में थे। सुबह शिवाय नाश्ता करने बैठे तो शिवन्या नहीं आई। वह किचन में कुछ करती रही।  रात वाली बात के बावजूद शिवाय चाहते थे कि वह उसके साथ ब्रेकफास्ट करे।  मेरे लिए आमलेट बना दो। जब बहुत देर हो गई और शिवन्या नहीं आई तो शिवाय ने इसी बहाने आवाज़ दी। जब की वहां टेबल पर सारी चीज़ें उस के पसंद की थी। दो मिनट में आमलेट लेकर शिवन्या आ गई। और रख कर जाने लगी। ब्रेकफास्ट नहीं करना है? आखिर शिवाय ने पूछ ही लिया।  मैं बाद में कर लूंगी। आप कर लें। यह मेरा घर है इस लिए जैसे कह रहा हूं करो। चुपचाप नाश्ता करो। शिवाय सख्ती से कहते हैं। और नज़र नीची कर लेते हैं। वह कहना कुछ चाह रहे थे। मगर गुस्से से कुछ और कह गये। शिवाय चाहते थे वह उसके सामने नाश्ता कर ले। पता नहीं बाद में करेगी भी या नहीं। शिवन्या खामोशी से बैठ गई। और खाने लगी। शिवाय खाते ही उठ गये। और चाय पिये बिना ही आफिस चले गये। शिवन्या को भी बाह...

डोर धड़कन से बंधी | भाग 12 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 12 | Hindi Romantic Story

शिवन्या खामोश रहो। शिवाय गुस्से से कहते हैं। हालांकि शिवाय को गुस्सा मुग्धा पर आया था। लेकिन निकल शिवन्या पर गया था। क्यों खामोश रहूं। कब से यह बोले जा रही हैं। इन का सवाल ही खत्म नहीं हो रहा है।  आपको क्या लगता है। मैं आपके पति से प्यार करती हूं। शक्ल देखी है आपने अपनी पति की?  आपको क्या लगता है। आपके पति बहुत हैंडसम हैं। और कोई भी लड़की इन को देखते ही इन पर फिदा हो जायेगी?  अगर आप ऐसा सोचती हैं तो आप बहुत गलत सोचती हैं। क्योंकि आप के पति ऐसे नहीं हैं कि इन को देखते ही इश्क हो जाए।  इस लिए आप यह खुशफहमी दिल से निकाल दें। और अपने पति पर विश्वास करें और इन से प्यार करें। शिवन्या गुस्से से बोले जा रही थी। और आदर्श और शिवाय खामोश बैठे थे। और मुग्धा तो हैरानी से सिर्फ उसे सुन और देख रही थी। और हां, मैं किसी और से प्यार करती हूं। और वह बहुत हैंडसम और गुड लुकिंग है। आपके पति की तरह नहीं है। पता नहीं क्या समझती हैं अपने पति को कहीं का शहज़ादा?    और हां एक बात और.... मैं इन के आफिस में काम करती हूं। लिफ्ट में सर मिल गये और इन्होंने बताया कि आदर्श सर की तबियत है। त...