Posts

Showing posts from September, 2025

इश्क जान | Ishq Jaan Part 1 | Heartfelt Romance & Wedding Story

Image
बड़ा घर, बड़ा परिवार शादी का घर हर तरफ शोर शराबा। सारे परदेसी आ गये थे शादी अटेंड करने के लिए। और जो नहीं आये थे। वह भी आज कल में पहुंचने वाले थे। जो इसी शहर के रिश्तेदार थे। उनका तो रात दिन आना जाना लगा ही रहता था। हर तरफ कहकहे हर तरफ उल्लास था। किसी को शादी में आने की खुशी थी। तो किसी को अपनों से मिलने की खुशी थी तो किसी को अपने देश अपने घर आकर खुशी हो रही थी।  शाम को हल्दी का प्रोग्राम था।  खानदान के सबसे रईस इंसान अरविन्द सिंह के बेटे जगविंदर सिंह की शादी थी।  शाम होते-होते सारे रिश्तेदार हॉल में आना शुरू हो गये थे। जहां पर हल्दी का प्रोग्राम था।  हर कोई एक दूसरे से मिल रहा था।  शजल ने भी हॉल में आकर सबसे मिलना शुरू कर दिया था। दो साल पहले इसी तरह वह लोग इकट्ठा हुए थे। और आज उसी तरह एक बार फिर सब लोग इकट्ठा हुए हैं। शजल की खूबसूरती और उसके इखलाक का हर कोई कायल था। दिलकश अंदाज़, धीरे से बात करना, हाज़िर जवाबी में वह मशहूर थी। मगर कहकहे बहुत ज़बरदस्त लगाती थी। वह कहती थी हंसो तो दिल खोल के हंसों। रज़ील की निगाहें बेताबी से किसी को ढूंढ रही थी।  शजल ने देख...

रूबरू | Part 5 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

आज उसे आकिल का रवैया कुछ अलग लग रहा था। वैसे तो वह और आकिल घर पर साथ रहते खाते-पीते हंसी मज़ाक सब होता था।  अपने हर काम के वक्त आकिल को ही याद करती थी। और वह भी खुशी-खुशी कर देता था। लेकिन आज आकिल की आंखों में कुछ और ही था।  शायद मैंने आज से पहले आकिल को इतने ध्यान से नहीं देखा था। वह खुद को समझाती है। मुझ से शादी करोगी?… आकिल शांत था। क्या? अशमारा की आंखें हैरत से बड़ी हो गई। मुझ से शादी करोगी? वह अपनी बात दोहराता है। अचानक से यह शादी?… अशमारा भी सीरियस हो गई। यह अचानक नहीं, मैं तुम को पसंद करता हूं। बहुत पहले से... अच्छा ऐसा…लेकिन मुझे कभी लगा नहीं कि तुम…अशमारा कहते-कहते बात अधूरी छोड़ देती है। तुम्हें नहीं लगा क्योंकि मैंने कभी ज़ाहिर नहीं किया। एक पल की खामोशी... ठीक है करुंगी… अशमारा की नज़र उसके चेहरे पर थी। क्या?… आकिल को यकीन नहीं हुआ कि वह इतना जल्दी मान जायेगी। उसका दिल झूम उठा। हां, लेकिन मेरी एक शर्त है…मैं अपने अम्मी अब्बू का हमेशा ख्याल रखूंगी, मेरी कमाई पर मेरे मां बाप का भी हक होगा, बोलो मंज़ूर है?… अशमारा बहुत सुकून से कहती है। नहीं, आकिल भी बहुत सुकून से कहत...

रूबरू | Part 4 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

यह मैं मायरा की शादी पर दूंगी। रूकय्या खुशी से कहती हैं। यह मायरा कौन है? आकिल हैरानी से पूछता है। तू मायरा को नहीं जानता? अशमारा आंख दिखाते हुए पूछती है। सॉरी याद आ गया…आकिल कान पकड़ लेता है। शुक्र है याद आ गया। वरना तुम बच नहीं पाते मुझसे।  अशमारा हंसते हुए कहती है। हमेशा तो हम तुम को अशमारा कहते हैं अब यह बात कैसे याद रहेगी कि अशमारा का असली नाम मायरा है। आकिल उसे तंग करता है। वैसे मायरा उतना बुरा नहीं जितना तुम्हें लगता है शादी के बाद मैं तुम को मायरा ही कहूंगा। आकिल जोश में बोल गया। किस की शादी के बाद? अशमारा हैरानी से पूछती है। तुम्हारी और किसकी… आकिल तुरंत बात संभाल लेता है। लेकिन रूकय्या की नज़र आकिल पर थी। जी नहीं, मुझे मायरा पसंद नहीं है इसी लिए तो मैंने अपना नाम अशमारा रख लिया है। लेकिन तुम्हारे सारे डाक्यूमेंट्स में तो मायरा ही लिखा है। आकिल उसे चिढ़ाता है। कोई बात नहीं, लेकिन मुझे मायरा पसंद नहीं, अब्बू ने मायरा भी अच्छा सोच कर ही रखा होगा।  अशमारा जल्दी से कहती है। अच्छा अब नाराज़ मत हो मायरा…आकिल एक बार फिर शरारत करता है। और कहते ही बाहर निकल जाता है। आकिल के बच...

रूबरू | Part 3 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

ताबिश हड़बड़ा कर उठ खड़ा हुआ। सभी गार्ड अलर्ट हो जाते हैं। तभी एक तेज़ चीख सुनाई देती हैं… दानिश… हर कोई दानिश के रूम की तरफ दौड़ता है। और सीधे उसके रूम में अंदर चले जाते हैं। दानिश बाथरूम में था।  दानिश तुम ठीक हो?  ताबिश उसे आवाज़ देता है। वह जल्दी से बाहर आता है। दानिश मेरा बच्चा... दादी उसका हाथ पकड़ लेती हैं। डर उनके चेहरे पर साफ नज़र आ रहा था। हां दादी मैं ठीक हूं। तो फिर वह चीख किसकी थी?  दादी परेशान हुईं। मैं गार्ड से पता करता हूं। दानिश तुरंत गार्ड को फोन करता है। माली काका के रिश्तेदार थे वही चींखे थे। फायरिंग की आवाज़ से वह डर गए थे शायद। माली काका के रिश्तेदार बिना परमीशन के आए कैसे? यह पता करना है। गार्ड की बात सुनकर दानिश गुस्से से कहता है। मुझसे इजाज़त ली थी। दादी धीरे से कहती हैं। आप जानती हैं दादी कि दुश्मन हमारी जान के दुश्मन हैं उसके बावजूद… दानिश की आवाज़ सख्त होने लगी, इस लिए वह बोलते-बोलते खामोश हो गए। चलिए डिनर करते हैं। दानिश बाहर निकल गया। साथ ही साथ दादी और ताबिश भी निकल गए। डिनर के बाद वह तीनों हॉल में बैठे थे… कौन है वह जो हमारी जान के पीछे पड़...

रूबरू | Part 2 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

तुम किसी को पसंद करते हो? दादी ने उसके सिर पर प्यार से हाथ फेरते हुए पूछा। हूं... ताबिश वैसे ही आंख बंद किए हुए जवाब देता है। किसे? दादी की आवाज़ में हैरत घुल गई। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि ताबिश किसी को पसंद करता है। और उन्हें खबर तक नहीं। पता नहीं... ताबिश की आवाज़ और भी धीमी हो गई। क्या मतलब है तुम्हारा? क्यों मुझे उलझा रहे हो? दादी नाराज़ हुईं। कुछ नहीं दादी आप लड़की देखें। मैं बस मज़ाक कर रहा था। ताबिश ने अपनी उलझन को जबरन मुस्कान में छुपाने की कोशिश की। कोई है तो बता दो... दादी की नज़र उसकी आंखों पर टिक गई।  शायद कोई अक्स, कोई चेहरा... मगर उन आंखों में उन्हें कुछ नज़र नहीं आया। ऐसे क्या देख रही हैं दादी? अगर कोई लड़की पसंद आई तो सबसे पहले आपको ही बताऊंगा। दादी को परेशान देखकर उसे अच्छा नहीं लगा। ठीक है फिर मैं देखती हूं, और कल ज़रा आकिल से मिस ताहिरा के बारे में पता करूं। उसका जवाब सुनकर उनको इत्मीनान हो गया। ठीक है दादी…ताबिश की आवाज़ धीमी थी। शायद उसका मन कहीं और था। कोई चेहरा, कोई याद या फिर कोई ख्वाब। ... अशमारा बेटा तुम्हारी इंटर्नशिप कैसी चल रही है? रात का खाना खाते ...

रूबरू | Part 1 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

Image
दरवाज़े की घंटी लगातार बजती जा रही थी। कुछ पल बाद वह आवाज़ अचानक थम गई। तुम्हें तो बस इन हीरों  में आंखें गड़ाए रखना है। चाची जान को दरवाज़ा खोलना पड़ा। अंदर आते ही मारिया शिकायत भरे लहजे में कहती है। साथ में ज़ोया भी थी। बहुत ज़रूरी रिसर्च कर रही थी... इसलिए उठ नहीं सकी, अशमारा ने आराम से जवाब दिया। मगर उसकी नज़र अभी भी लैपटॉप पर जमी थी। कौन-सा तीर मार लोगी इतनी जानकारी इकट्ठा करके? आखिर करना तो घरदारी ही है।  ज़ोया आराम से उसके बिस्तर पर फैलती हुई कहती है। यह बताओ तुम लोग आई क्यों हो? अशमारा अपना लैपटॉप किनारे रखकर पूछती है। उसकी बात को नज़रंदाज़ करके। तुमसे मिलने का मन किया, और हम आ गए।  जवाब देते हुए मारिया की नज़र फोन पर थी। मुझसे मिलने आई हो तो फिर फोन में क्या कर रही हो? अशमारा उसका फोन लेते हुए कहती है। मेरा फोन दो, पिज़्ज़ा आर्डर कर रही थी। मारिया ने अपना फोन वापस लिया। अंदर आ सकता हूं? सबकी नज़र दरवाज़े पर उठती है। आकिल तुम कैसे? तुम्हें अपने बॉस से फुर्सत कैसे मिल गई? अशमारा हैरान हुई। कभी-कभी बॉस से छुट्टी ले लेता हूं। जब कोई बहुत ज़रूरी काम हो तो…आकिल की नज़र...