Posts

Showing posts with the label Betrayal Exposed

डोर धड़कन से बंधी | भाग 98 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 98 | Hindi Romantic Story

पेपर देखकर तो यही लग रहा है कि शिवाय सर ने ओबेरॉय मेनशन, फार्म हाउस, बिज़नेस और शेयर बहुत कुछ इनके नाम कर दिया है। वकील साहेब काजल की ओर इशारा करते हुए आफिसर से कहते हैं। लेकिन… देखा अब आप को यकीन आ गया ना कि मैं सही हूं। आप इन सब को बाहर निकालें। काजल खुशी में वकील साहेब की बात पूरी भी नहीं होने देती और बीच में ही बोल देती है।  एक मिनट… मेरी बात तो पूरी सुन लें। वकील साहेब की नज़र अभी भी पेपर पर थी। पेपर सही हैं…लेकिन यह साइन शिवाय सर की नहीं है। क्या? ऐसा नहीं हो सकता। आप झूठ बोल रहे हैं। मैं अभी अपने वकील को बुलाती हूं। काजल के तो होश ही उड़ गए थे वकील साहेब की बात सुनकर। और शिवाय… वह खामोश बैठे सब देख सुन रहे थे। मेहमानों में कानाफूसी शुरू हो चुकी थी। उसी वक्त काजल के वकील आते हैं। आप ने पेपर देखकर कहा था कि सब सही है। काजल गुस्से से अपने वकील से कहती है। हां, पेपर तो सही था।  तो फिर यह क्यों कह रहे हैं कि साइन नकली है? काजल की घबराहट बढ़ती जा रही थी। आप ने मुझे पेपर देखने के लिए कहा था। साइन तो इन्होंने आप के सामने किए होंगे तो साइन कैसे नकली हो सकती है। वकील सफाई देता है...