Posts

Showing posts with the label Dhadkan Part 9

धड़कन | भाग 9 | Dhadkan Part 9 | Heart Touching Hindi Love Story

श्लोका दरवाज़ा बन्द करने लगती है लेकिन शिवाय तुरंत उसका हाथ पकड़ कर अपनी तरफ खींच लेता है। मुझ से भाग रही थी? शिवाय ने मुस्कुराते हुए पूछा। मुझे पता था कि तुम कुछ ऐसा ही करोगी। इस लिए मैं यहां था । तुम रात में बालकनी में ज़रूर आती हो लेकिन मेरी वजह से आज नहीं आ रही थी ना? शिवाय ने उसे हर तरफ से फंसा दिया था। जब आप को सब पता है तो फिर क्यों पूछ रहे हैं। श्लोका ने मासूमियत से कहा। और उसके मासूम चेहरा को देख कर शिवाय को उस पर बेसाख्ता बहुत प्यार आ गया। लेकिन वह कोई भी हरकत करने से खुद को रोक लेता है। क्योंकि वह नहीं चाहता था कि वह कोई ऐसा काम करे जिससे श्लोका उस से दूर हो जाए। पाजामा और शर्ट पहने श्लोका बहुत अच्छी लगी शिवाय को। उसके बाल क्लैचर में जकड़े हुए थे। शिवाय को इतना ध्यान से खुद को देखता पाकर श्लोका आगे बढ़ जाती है। शिवाय खामोशी से उसे जाता देखता है। श्लोका टहलते हुए शिवाय के पास वापस आती है और जैसे ही मुड़ती है शिवाय उस के बाल से क्लैचर निकाल देते हैं। और उसके क्लौचर को अपने टी शर्ट पर लगा लेता है। श्लोका मुड़ कर शिवाय को देखती है मगर शिवाय शांत रहता है। श्लोका आगे बढ़ जाती है। ...