Posts

Showing posts with the label Dhadkan Part 19: Shivay aur Shloka ke beech badhta pyar

धड़कन | भाग 19 | Dhadkan Part 19 | Heart Touching Hindi Love Story

पीकर तो दिखाएं। फिर देखिए मैं क्या करती हूं। श्लोका ने रोब से कहा। और शिवाय उसके इस अंदाज़ पर हंस पड़ा। उसकी सारी टेंशन दूर हो चुकी थी। इस वक्त उस के आसपास सिर्फ खुशियां ही खुशियां थी।  अब मैं जा रही हूं सोने, बहुत थक गई हूं। सिर्फ आप के लिए आई थी क्योंकि मुझे मालूम था कि आज आप सिगरेट ज़रूर पियेंगे। अगर मैं ना आती तो दूसरी भी जल चुकी होती। श्लोका सादगी से कहती हुई वापस घूम गई।   उसके घूमते ही शिवाय ने उसके बाल से क्लौचर निकाल दिया। और उसके बाल आज़ाद होते ही बिखर गए।  श्लोका शिवाय की तरफ देखे बिना आगे बढ़ गई। क्योंकि वह शिवाय की खुशी को अपने दिल में महसूस कर रही थी। और शिवाय वहां खड़ा श्लोका की बातों पर गौर कर रहा था कि वह सिर्फ उसके लिए आई थी। और उसको खुशी देकर चली गई।  मतलब श्लोका सुमन सिंह आप को शिवाय सिंह ओबेरॉय की फ़िक्र है। सोचते हुए शिवाय रूम में जाकर लेट कर भी सिर्फ श्लोका को ही सोच रहे थे। और फिर सोचते हुए वह नींद की आगोश में चला गये। बहुत दिनों के बाद आज वह तीनों एक साथ नाश्ता कर रहे थे।  अरे अम्मा आप कब आईं? शिवाय हैरान होकर खड़ा हो गया। और उन के पास ज...