Posts

Showing posts with the label Emotional Journey

डोर धड़कन से बंधी | भाग 54 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 54 | Hindi Romantic Story

 शिवाय उसके हाथ पर अपना हाथ रखते है जिस पर श्लोका अपना दूसरा हाथ रख कर अपनी मुहब्बत की डोर से उसे बांध देती है। ♥️ आफिस के लिए तैयार हुए कि नहीं? हमारी बात हुई थी कि हम एक महीना काम नहीं करेंगे। वह एक महीने पूरे हो हो चुके हैं। शिवाय आदर्श को फोन करते हैं। मुझे याद है बॉस, और मैं रेडी भी हूं। पांच मिनट में आफिस के लिए निकल जाऊंगा। आदर्श खुशी से कहते हैं। तुम निकलना मत, मैं आ रहा हूं। तुम को पिक कर लूंगा। शिवाय घड़ी देखते हुए कहते हैं। ओके बॉस… शिवाय फोन रख देते हैं। उन के होंठों पर मुस्कान थी। एक प्यारी मुस्कान। आप इतना मुस्कुरा क्यों रहे हैं? श्लोका हैरानी से पूछती है। आदर्श की बातें ऐसी होती हैं कि होंठों पे मुस्कान आ ही जाती है। आदर्श ने मुझे बहुत सारी खुशियां दी है। तुम्हारे बाद वही था जो मुझे ज़िंदगी की तरफ लाया था। अब वक्त आ गया है कि मैं भी उस के लिए कुछ करूं। शिवाय कुछ सोचते हुए कहते हैं। आप क्या करेंगे? श्लोका हैरान होती है। आता हूं तो बताता हूं। अभी देर हो रही है। आदर्श वेट कर रहा होगा। कहते ही शिवाय उसे हग करते हैं। और प्यार करते हुए बाहर निकल जाते हैं। ♥️ यह हम कहां आये...