Posts

Showing posts with the label True Love Story

डोर धड़कन से बंधी भाग 63 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 63 | Hindi Romantic Story

कहां चलें? गाड़ी स्टार्ट करके आदर्श मिरर में शिवाय को देख कर पूछते हैं। कहीं भी…कहते ही शिवाय पीछे सिर टिका कर आंख बन्द कर लेते हैं। शायद वह कुछ देर सुसताना चाहते थे। क्या पता आगे के सफर में मौका मिले ना मिले। गाड़ी में पूरे टाइम खामोशी रही। गाड़ी रूकते ही वह तीनों बाहर निकल जाते हैं। गाड़ी एक फाइव स्टार होटल के सामने रूकी थी। शिवाय और श्लोका खामोशी से आदर्श के साथ अन्दर चले जाते हैं।  रिसेप्शन पर आदर्श को तुरंत रूम की चाबी मिल जाती है। जिसे लेकर वह लिफ्ट की तरफ बढ़ जाते हैं। रूम में जाते ही शिवाय सोफे पर बैठ जाते हैं। जिनके एक तरफ आदर्श और दूसरी तरफ श्लोका बैठ जाती है। उसी वक्त वेटर पानी लेकर आता है। आदर्श पानी निकाल कर शिवाय को देते हैं। तुम वहां पर कैसे? पानी पीते हुए शिवाय को ख्याल आया। मुग्धा अपना फोन तुम्हारे यहां भूल आई थी। वही लेने निकला था कि रास्ते में तुम दोनों मिल गए। अब तुम बताओ क्या बात है? जब आदर्श को लगा कि शिवाय अब ठीक हैं तो वह पूछते हैं। अभी ज़िन्दगी के कुछ इम्तिहान बाकी हैं शायद…  वही देने निकला हूं। शिवाय खोए हुए अंदाज़ में कहते हैं। और यह इम्तेहान तुम ने ...