Posts

Showing posts with the label Arav Pooja Love

डोर धड़कन से बंधी भाग 59 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 59 | Hindi Romantic Story

पूजा बड़े ध्यान से आरव की बातें सुन रही थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि यह सब कोई सपना है या हकीकत। इसका मतलब तुम ने मुझ से यह शादी पा के कहने पर की? नहीं…आरव कहते ही उसे देखने लगा। पा से बात करने के बाद तुम हर वक्त मेरे मन में रहने लगी। पा के अल्फाज़ हर वक्त मेरे कानों में गूंजते रहते। कालेज में जब कोई लड़की मेरे सामने आती तो मेरी आंखों में तुम्हारा चेहरा आ जाता। उस के बाद पा ने मुझ से तुम्हारे बारे में कोई बात नहीं की। जब भी मैं तुम्हारे घर आता चुपके-चुपके तुम को देखता रहता। हम साथ बैठते बातें करते। लेकिन तुम कभी यह नहीं जान पाई कि मैं तुम में अपना प्रेम ढूंढ रहा हूं। और इसी तरह तुम्हें सोचते-सोचते मुझे महसूस हुआ कि मैं सचमुच तुम से प्यार करने लगा हूं। मैंने कभी तुम से प्यार की बातें नहीं की, कभी तुम्हारे आगे पीछे-पीछे नहीं घूमा। कभी तुम से कोई वादा नहीं किया। लेकिन दिल में तुम्हारी मुहब्बत छा गई थी। मैं खामोशी से तुम्हे चाहने लगा। पूजा बहुत प्यार से आरव को देखते हुए उसकी बातें सुन रही थी। आरव का वह प्रेम जो कभी वह महसूस ही नहीं कर पाई। वह आज बारिश की नन्ही बूंदों की तरह उस पर बरस रहा थ...