Posts

Showing posts with the label Shivay

धड़कन | भाग 46 | Dhadkan Part 46 | Heart Touching Hindi Love Story

फोन रख कर भी शिवाय एक टिक श्लोका को देखते रहे। और कुछ सोच कर शिवाय के होंठों पर मुस्कान आ गई। शिवाय झुक कर उसकी बालों की लटों को पीछे करते हैं जो उस के चेहरे पर बिखरी हुई थी। श्लोका का साथ और फिर गहरी नींद के बाद शिवाय अब बिल्कुल फ्रेश हो चुके थे।  जैसे ही श्लोका ने करवट लिया। वह शिवाय के बहुत करीब आ गई। और उसी वक्त उसकी नींद खुल गई। वह हैरत से कभी खुद को तो कभी शिवाय को देख रही थी। और फिर हड़बड़ा कर उठ कर बैठ गई। पता नहीं कब नींद आ गई पता ही नहीं चला। श्लोका ने घबरा कर कहा। पता नहीं शिवाय क्या सोच रहे होंगे। श्लोका को यही सोच कर शर्म आ रही थी। मैं अपने रूम में जा रही हूं। श्लोका उठने लगी। लेकिन शिवाय ने उसे वापस बैठा दिया। ऐसा क्या हो गया जो यह भागम भाग मचा रही हो? शिवाय के होंठों पर मुस्कुराहट थी। जिसे देख कर श्लोका की घबराहट और बढ़ गई। मैंने बेकार में तुम्हारे लिए रूम लिया। तुम यहां भी तो रह सकती हो? शिवाय ने शरारत से कहा। अच्छा तो फिर वापस कर दें। श्लोका ने भी शरारत से कहा। क्या सच में.... शिवाय खुश हो गये। हां सच में.... ज़्यादा खुश होने की ज़रूरत नहीं है। मैं जा रही हूं। श्लो...

डोर धड़कन से बंधी | भाग 50 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 50 | Hindi Romantic Story

उसी दोस्ती के नाते शिवाय हमें छोड़ दें। पुलिस के हवाले ना करें। वरना हम कभी जेल से वापस नहीं आ पायेंगे। सुमन एक बार फिर गिड़गिड़ाती है। लेकिन शिवाय जवाब देने के बजाए आगे बढ़ते हैं। और अनु का हाथ पकड़ कर बाहर निकल जाते हैं। …… शिवाय अब तुम घर जाकर आराम करो। मैं श्लोका के पास रहूंगा।  शिवाय के हास्पिटल पहुंचते ही सुधीर जी कहते हैं। नहीं डैड आप घर जाएं। मैं यहीं रहूंगा। शिवाय वहीं चेयर पर बैठते हुए कहते हैं।  शिवाय तुम थक चुके हो। कई रातों के जगे हो तुम। प्लीज़ यार तुम चले जाओ। आदर्श शिवाय से रिक्वेस्ट करते हैं। तुम भी जाओ आराम करो। तुम भी थक गए हो। शिवाय आदर्श की बात को अनसुनी करते हुए अपनी बात कहते हैं। और तुम जो थके हुए हो? बीमार हो गए तो? आदर्श उस के करीब जाकर कंधे पर हाथ रख कर नाराज़गी से पूछते हैं। मेरा ध्यान रखने वाली आ गई है। शिवाय मुस्कुराए। आदर्श उसे देखते रह गए। मुहब्बत भी क्या चीज़ है। इंसान में नई जान डाल देता है। श्लोका को कल सुबह रुम में शिफ्ट करेंगे। आदर्श बताते हैं। श्लोका के पास रुम में नहीं जाओगे? आदर्श शिवाय से पूछते हैं। जाऊंगा। पहले तुम लोगों को यहां से भेज ...

डोर धड़कन से बंधी | भाग 49

तो फिर मरने के लिए तैयार हो जाओ। शिवाय एक झटके से खड़े होकर कोट से पिस्तौल निकाल कर उस पर तान देते हैं। शिवाय आप यह क्या कर रहे हैं? वह डर कर कहती है। वही जो तुमने कहा था...  नहीं शिवाय पहले बैठें। हम इतनें दिनों बाद मिले हैं। मौत के मुंह से मैं वापस आई हूं और आप.... वह इमोशनल होती है। अगर मुझ से सच्चा प्यार करती हो तो... तुम को मरना होगा। शिवाय बहुत आराम से कहते हैं। हठें, मैं जा रही हूं...जब आपका दिमाग ठिकाने आ जाए तो बता देना। श्लोका गुस्से से कहकर बाहर की ओर जाने लगती है। कहां चलीं मैडम.... शिवाय से इतना प्रेम करती हैं। लेकिन उसके लिए मर नहीं सकती यह कैसा प्रेम है। प्रेम तो कुर्बानी मांगता है। आदर्श उसे अंदर की तरफ ढकेलते हुए कहते हैं। आप लोग क्या बातें कर रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा। अब वह सचमुच डर गई थी। यह श्लोका वाला खेल खेलने की वजह? आदर्श सीधे मुद्दे पर आ जाते हैं। यह कोई खेल नहीं हकीकत है। मैं श्लोका ही हूं। और अगर शिवाय को अब मैं पसंद नहीं तो मुझे भी कोई शौक नहीं है इससे शादी करने का। मैं जा रही हूं। कहते ही एक बार फिर वह बाहर की तरफ बढ़ी। अपनी आंटी का एड्रेस बताओ। ज़र...

डोर धड़कन से बंधी | भाग 48 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 48 | Hindi Romantic Story

कुछ रिश्ते वक्त के इंतेज़ार में होते हैं... और जब वह लौटते हैं, तो मुकम्मल हो जाते हैं। उसने मन ही मन कहा। .... आदर्श तैयारी हो गई? शिवाय फोन पर मैसेज टाइप करते-करते पूछते हैं। हां, हो गई। आदर्श ने अंगूठा दिखाया। गुड, अभी रवि, हेमंत और अशोक भी आ रहे हैं। फिर हम निकलते हैं। शिवाय के मन में बहुत कुछ चल रहा था। उसी वक्त उस के दोस्त आ जाते हैं। और आते ही तीनों एक साथ शिवाय के गले लग जाते हैं। आदर्श दूर खड़े यह मंज़र देख कर मुस्कुरा देते हैं। सच में सच्चे दोस्त बहुत बड़ी दौलत हैं। अचानक शिवाय की नज़र आदर्श पर पड़ती है। जो दूर खड़ा उन को देख रहा था। आदर्श.... आदर्श भी मुस्कुरा कर उन सब के साथ गले लग गए। तभी.... कुछ प्यार मेरे लिए भी बचा है? पीछे से आवाज़ आती है। सब पलट कर देखते हैं। सुधीर जी बाहें फैलाए खड़े थे। डैड.... शिवाय तेज़ी से उनके पास जाकर उन की बाहों में लिपट जाते हैं। दोनों की आंखें नम थीं, लेकिन  दोनों ही मुस्कुरा भी रहे  थे। डैड आप यहीं रूकें। हम आते हैं। शिवाय घड़ी देख कर कहते हैं। हां ठीक है, तुम लोग जाओ। मैं यहीं हूं। श्लोका के पास।तुम्हारी मौम, अराध्या और अमोल घर पर...

डोर धड़कन से बंधी भाग | 47 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 47 | Hindi Romantic Story

उसके कानों में आग की सिसकारियां और किसी पुराने, दर्दनाक लम्हे की टूटी हुई तस्वीरें गूंज रही थीं। शेफ अपना काम कर रहे थे। आग एक बार फिर तेज़ हुई।  शिवाय..... शिवन्या की चींख पूरे हॉल में गुंज गई। शिवाय और आदर्श उठ कर उसकी तरफ जाते हैं। वह बेहोश हो चुकी थी। शिवन्या, शिवन्या... आंखें खोलो.... शिवाय उसे आवाज़ देता जा रहा था। आदर्श गाड़ी निकालो। शिवाय को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि यह अचानक से बेहोश क्यों हो गई। होटल के मैनेजर भी आ गये।  शिवाय शिवन्या को गोद में उठा कर बाहर की ओर निकले। गाड़ी में उस को लिटाकर वह सब जल्दी-जल्दी बैठ जाते हैं। आदर्श तेज़ चलाओ। शिवाय पीछे बैठ कर शिवन्या का सिर अपनी गोद में रखे उस के सिर पर हाथ फेरते हुए कहते हैं। लेकिन आदर्श जवाब देने के बजाए पूरा ध्यान ड्राइव पर देते हैं। वैसे भी शिवन्या के बेहोश होने पर उसे टेंशन हो गई थी। आज डॉक्टर खन्ना भी आ रहे हैं। और आज ही शिवन्या की यह हालत... आदर्श को कुछ समझ नहीं आ रहा था। हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टर ने देखा। और देखते ही उसे आई सी यू में लेकर चले गए। आदर्श यह ठीक हो जायेगी ना?  शिवाय रोते हुए कहते हैं। कब...

डोर धड़कन से बंधी | भाग 46 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 46 | Hindi Romantic Story

दोनों की आंखें भीग चुकी थीं, लेकिन उस भीगने में दर्द से ज़्यादा सुकून था। जैसे दोनों ने अपने हिस्से की सारी तकलीफें एक दूसरे के हाथों में रख दिया हों। और उस रात.... बारिश देर तक होती रही,  मानो आसमान भी उनके इश्क का गवाह बन कर उन्हें आशिर्वाद दे रहा हो। ❤️ शिवाय के आफिस आते ही आदर्श उनके केबिन में आ जाते हैं। आज शाम हम सब बाहर चलेंगे। घूमने के बाद डिनर भी बाहर ही करेंगे। आदर्श शिवाय को बताते हैं। ठीक है बॉस, कुछ और? शिवाय मुस्कुराए। नहीं, डॉक्टर खन्ना की रात की फ्लाइट है। डिनर के बाद मैं और शिवन्या एयरपोर्ट चले जायेंगे। वहां से शिवन्या अपने घर चली जायेगी। और मैं वापस अपने घर.... वैसे आज चेहरे पर चमक पिछले दिनों के मुकाबले ज़्यादा है। कोई खास वजह? आदर्श ने जानना चाहा। उदास रहूं तो बुरा, खुश रहूं तो बुरा। शिवाय ने नाराज़गी जताई। मेरी नज़र तुम्हारे खुफिया कैमरे से भी तेज़ है। आदर्श भी हंसे। कल मैंने वह लम्हें पा लिए जिस की बदौलत मैं सारी ज़िन्दगी गुज़ार दूंगा। शिवाय खो गए उन लम्हों में जब वह शिवन्या के साथ थे। अब ज़िंदगी से कोई शिकवा नहीं। वह खोए हुए ही बोले। ज़रा सोचो अगर वही लम्हे स...

डोर धड़कन से बंधी | भाग 44 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 44 | Hindi Romantic Story

फैसला हो चुका है। और शिवाय सिंह ओबेरॉय अपना फैसला नहीं बदलते। जब तक कि कोई ठोस वजह ना हो। कहते ही शिवाय लैपटॉप पर नज़र जमा लेते हैं। जिसे आदर्श देखते रह जाते हैं। क्या फायदा ऐसी शादी का जिसमें खुशी ही ना हो। उससे अच्छा तो तुम ऐसे ही ठीक हो। शिवाय को एक नज़र देख कर कहते हुए आदर्श केबिन से बाहर निकल जाते हैं। शिवाय का जवाब सुने बिना। .... कभी-कभी दिन कितना जल्दी बीत जाता है। एक वक्त ऐसा था कि मेरा वक्त नहीं कट रहा था। और अब देखो.... मैं सोच रहा हूं कि वक्त धीरे चले। मगर वह सरपट भाग रहा है। डिनर के बाद कॉफी पीते हुए शिवाय शिवन्या से कहते हैं। शिवन्या खामोशी से शिवाय को देखती है। शायद कहने के लिए उस के पास इस वक्त कुछ नहीं था। देखते ही देखते शादी का दिन भी आ गया।  कल तुम्हारे अंकल आ रहे हैं। कल तुम भी चली जाओगी।  परसों मेरी फैमिली और दोस्त आ रहे हैं।  हर कोई खुश है। तुम को अंकल से मिलने की खुशी है। मेरी फैमिली और दोस्तों को मेरी शादी की खुशी है। और एक मैं हूं....पता नहीं किन उलझनों में उलझा हुआ हूं। बोलते-बोलते शिवाय की आवाज़ भारी हो जाती है। वह जल्दी से अपने आंख की नमी को सा...

डोर धड़कन से बंधी | भाग 43 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 43 | Hindi Romantic Story

मैं नेक्स्ट वीक श्लोका से शादी कर रहा हूं। आदर्श जैसे ही शिवाय के केबिन में आकर बैठते हैं। शिवाय धमाका करते हैं। क्या? आदर्श हैरानी से देखते हैं। सही सुना तुमने... शिवाय ने यकीन दिलाया। यह अचानक शादी का फैसला? आदर्श की हैरानी कम नहीं हो रही थी। फैसला तो लेना ही था، मैंने ले लिया। श्लोका को भी बोल दिया है।  क्या? आदर्श अपनी जगह से उठ गए। असली शॉक तो अब लगा था। तुम्हारा दिमाग तो ठीक है। उससे भी बोल दिया। आदर्श ने अपना सिर पकड़ लिया। यह चमत्कार किस खुशी में? जब से वह आई है तुम ने उससे ठीक से बात तो की नहीं। और अचानक यह शादी? आदर्श को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या कहे। यही श्लोका है आदर्श....जब मैंने यह जान लिया तो मुझे अच्छा नहीं लगा कि मैं उसे ना अपनाऊं। मैं श्लोका से प्यार करता था। और वह भी करती थी। जो खुशी और सुकून मुझे श्लोका से मिला था। वह मुझे आज तक किसी से नहीं मिला।  और आज जब वह बहुत कुछ सह कर खुद को मिटा कर दोबारा ज़िंदगी पाकर मेरे पास आई तो मैं उसे छोड़ दूं। वह भी इस लिए कि मेरा दिल अब उसे देख कर नहीं धड़कता। उसका चेहरा बदल जाने से मैं उसे ना अपनाऊं। यह तो गलत है आदर्श.....

डोर धड़कन से बंधी | भाग 2 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 2 | Hindi Romantic Story

शिवाय ने जैसे ही आवाज़ की तरफ देखा, उनकी नज़रें ठहर गई। सफेद कुर्ता और ब्लैक जींस पहने हल्की मुस्कान के साथ वह सामने खड़ी थी।  उसकी आंखों में कुछ तो ऐसा था जो सीधा दिल को छू जाए।  शिवाय का दिल तेज़ी से धड़कने लगा, मानो समय थम गया हो। यह कौन है? यह सवाल उन के मन में गूंजा। लेकिन उन की आवाज़ जैसे कहीं खो गई। शिवाय ने महसूस किया कि उनकी आंखों के कोने नम हैं। क्या हुआ? चाय नहीं पीना है। रहने दें। शिवाय ने हाथ से चाय की तरफ इशारा किया। वह भी वहीं बैठ कर चाय पीने लगी। शिवाय अपनी चाय ले कर उठ गये। और अपने रूम में जाकर दरवाज़ा बन्द कर लेते हैं। यह नहीं हो सकता यह गलत है। मेरा दिल श्लोका के इलावा किसी और को देख कर कैसे धड़क सकता है। शिवाय अपनी धड़कन को महसूस कर रहे थे। जो सच में बहुत तेज़ी से धड़क रहा था।  और धड़कन उस लड़की को देख कर तेज़ हुई थी। शिवाय ने उसी वक्त आदर्श को फोन किया। पांच मिनट में आदर्श उस के बेडरूम में था। क्या हुआ मेरे भाई इतना अर्जेंट में क्यों बुलाया? आदर्श हैरान हुए। इस लड़की को अभी के अभी तुम यहां से ले जाओ। शिवाय ने गुस्से से कहा। ऐसा क्या कर दिया जो तुम इतन...