Posts

Showing posts from January, 2022

Summer Recipe |Write one summer special recipe | समर स्पेशल रेसिपी | AG | Food Recipes

 Write one summer special recipe  समर स्पेशल रेसिपी....... मौसम बदलते रहते हैं और हर बदलते मौसम के साथ हमारा खाना पीना और दिनचर्या बदलता रहता है। हर मौसम के कुछ खास डिश होते हैं। जो कि उस मौसम के आते ही हमको उस डिश की याद आ जाती है। कि अब हमको यह डिश बनाना है।  हर मौसम अपने साथ कुछ बदलाव लेकर आता है। और हर बदलाव हमारे लिए एक नई ऊर्जा और नया माहौल लाता है। जिस तरह ठंड के दिनों में गर्म चीज़ अच्छी लगती है और बरसात के दिनों में बारिश होते ही चाट पकौड़ी खाने का मन करता है उसी तरह गर्मी के दिनों में ठंडी चीज़ खाने पीने के साथ ही साथ कुछ हल्का और स्वादिष्ट भी खाने का मन करता है। क्योंकि खाने पीने के मामले में गर्मी का मौसम सबसे खराब माना जाता है। क्योंकि गर्मी का मौसम अपने साथ अक्सर बीमारी भी लेकर आता है।  वैसे तो बहुत सारी ऐसी डिश है जो गर्मी के मौसम में बनायी और खायी जाती है। और हर कोई अपने हिसाब से अपने स्वादानुसार बहुत कुछ बनाता और खाया है। लेकिन हर मौसम की कुछ खास डिश जो हर कोई बनाना और खाना चाहता है।  जैसे जाड़े के मौसम में चूड़ा मटर लगभग हर घर में बनता है और जिसको हर कोई ठंड के मौसम म