Summer Recipe |Write one summer special recipe | समर स्पेशल रेसिपी | AG | Food Recipes

 Write one summer special recipe 

समर स्पेशल रेसिपी.......


मौसम बदलते रहते हैं और हर बदलते मौसम के साथ हमारा खाना पीना और दिनचर्या बदलता रहता है। हर मौसम के कुछ खास डिश होते हैं। जो कि उस मौसम के आते ही हमको उस डिश की याद आ जाती है। कि अब हमको यह डिश बनाना है। 

हर मौसम अपने साथ कुछ बदलाव लेकर आता है। और हर बदलाव हमारे लिए एक नई ऊर्जा और नया माहौल लाता है।

जिस तरह ठंड के दिनों में गर्म चीज़ अच्छी लगती है और बरसात के दिनों में बारिश होते ही चाट पकौड़ी खाने का मन करता है उसी तरह गर्मी के दिनों में ठंडी चीज़ खाने पीने के साथ ही साथ कुछ हल्का और स्वादिष्ट भी खाने का मन करता है। क्योंकि खाने पीने के मामले में गर्मी का मौसम सबसे खराब माना जाता है। क्योंकि गर्मी का मौसम अपने साथ अक्सर बीमारी भी लेकर आता है। 

वैसे तो बहुत सारी ऐसी डिश है जो गर्मी के मौसम में बनायी और खायी जाती है। और हर कोई अपने हिसाब से अपने स्वादानुसार बहुत कुछ बनाता और खाया है। लेकिन हर मौसम की कुछ खास डिश जो हर कोई बनाना और खाना चाहता है।

 जैसे जाड़े के मौसम में चूड़ा मटर लगभग हर घर में बनता है और जिसको हर कोई ठंड के मौसम में बहुत ही शौक से खाता है। उसी तरह जाड़े के मौसम में आलू-मटर का सलोना भी बहुत मशहूर है।

बरसात के मौसम में जिस तरह पकौड़े और चटपटे आइटम सबको पसंद आते हैं उसी तरह गर्मी के मौसम में हल्के और जल्द हज़म होने वाले खाने का सेवन करना चाहिए।

कहते हैं सत्तू गर्मी के मौसम के लिए बहुत अच्छा होता है। क्योंकि सत्तू ठंडा होता है। और जल्दी पच जाता है। इसलिए अगर आप सत्तू को पसंद करते हैं तो गर्मी के मौसम में सत्तू के परांठे, सत्तू का शरबत का सेवन ज़्यादा कर सकते हैं।

गर्मी के मौसम में तरबूज़ का शरबत, नींबू पानी आदि का सेवन ज़्यादा करें।

गर्मी के मौसम में रूह-अफ्ज़ा में नींबू और चीनी डालकर शरबत बनायें। गर्मी के मौसम में रुह-अफ्ज़ा से बेहतर कोई ड्रिंक नहीं है। 

गर्मी के मौसम में माहौल और मूड बहुत ही अलग होता है। समझ नहीं आता कि क्या खायें और क्या ना खायें। अक्सर गर्मी के मौसम में चटपटे खाने का भी मन करता है। ऐसी स्थिति में बाहर के चटपटे खाने के बजाए घर पर ही चटपटे खाने बनाएं और मज़े से खाएं।

गर्मी के मौसम में भेल बनाएं और खायें।

भेल बनाना भी आसान और खाने में भी मज़ेदार।

भेल को आप बहुत तरह से बना सकते हैं। 

भेल की बहुत सारी रेसिपी हम आपसे शेयर कर चुके हैं। आप उनमें से कोई भी रेसिपी जो आपको पसंद आये आप बना सकते हैं।

कोन भेल बनाने की रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें।

मटर भेल बनाने की रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें।

गर्मी के मौसम में फ्रूट चाट और फ्रूट कस्टर्ड को बनाएं। ठंडा-ठंडा खाएं और गर्मी को दूर भगाएं।

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love