Tawa Fish Recipe | Tawa Fish easy recipe | तवा फिश बनाने का आसान तरीका | तवा फिश को बनाएं ऐसे

तवा फिश... अगर आप फिश के शौकीन हैं और हर बार कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो ये तवा फिश रेसिपी आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। मसालों की खुशबू, अदरक-लहसुन का तड़का और तवे पर धीमी आंच में क्रिस्पी होकर तैयार हुई ये फिश हर बाइट में स्वाद का धमाका करती है। बिना ज्यादा तेल और झंझट के आप इसे कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। चाहे लंच हो या डिनर, ये रेसिपी हर खाने को खास बना देगी। सामग्री:- मछली 8 पीस बोनलेस नींबू 1/2 टुकड़ा अदरक पेस्ट 1 चम्मच लहसुन पेस्ट 1/2 चम्मच हरी मिर्च 1/2 चम्मच तेल 2 चम्मच नमक स्वादानुसार विधि :- मछली को अच्छे से धोकर लें। उसमें नमक डालें। नींबू डालें। नींबू और नमक डालकर अच्छे से मिला कर आधा घंटे के लिए रख दें। ताकि उसका कच्चापन दूर हो जाए। फिर उसमें हरी मिर्च डालें। अदरक पेस्ट डालें। लहसुन पेस्ट डालें। और अच्छे से मिला लें। और बीस मिनट के लिए रख दें। तवा पर तेल डालें। आप चाहें तो सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सारी मछलियों के पीस तवे पर रखें। पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। फिर आंच मध्यम कर दें। मछली को पलट दें। ...