Tawa Fish Recipe | Tawa Fish easy recipe | तवा फिश बनाने का आसान तरीका | तवा फिश को बनाएं ऐसे

 तवा फिश...

easy fish recipe | fish recipe | step by step fish recipe | फिश रेसिपी

अगर आप फिश के शौकीन हैं और हर बार कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो ये तवा फिश रेसिपी आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। मसालों की खुशबू, अदरक-लहसुन का तड़का और तवे पर धीमी आंच में क्रिस्पी होकर तैयार हुई ये फिश हर बाइट में स्वाद का धमाका करती है। बिना ज्यादा तेल और झंझट के आप इसे कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। चाहे लंच हो या डिनर, ये रेसिपी हर खाने को खास बना देगी।




सामग्री:-

मछली 8 पीस बोनलेस 

नींबू 1/2 टुकड़ा 

अदरक पेस्ट 1 चम्मच 

लहसुन पेस्ट 1/2 चम्मच 

हरी मिर्च 1/2 चम्मच 

तेल 2 चम्मच 

नमक स्वादानुसार 


fish photo | tawa fish recipe | fish recipe


विधि :-

मछली को अच्छे से धोकर लें। उसमें नमक डालें।



नींबू डालें।


नींबू और नमक डालकर अच्छे से मिला कर आधा घंटे के लिए रख दें। ताकि उसका कच्चापन दूर हो जाए।

Fish recipe in hindi | lemon juice on fish | fish in lemon juice | मछली बनाने का आसान तरीका

फिर उसमें हरी मिर्च डालें।


अदरक पेस्ट डालें।


लहसुन पेस्ट डालें।


और अच्छे से मिला लें। और बीस मिनट के लिए रख दें।


तवा पर तेल डालें। आप चाहें तो सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।


सारी मछलियों के पीस तवे पर रखें।


पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। फिर आंच मध्यम कर दें।


मछली को पलट दें।


दूसरी तरफ से पकने दें। 


बार-बार पलटने की ज़रूरत नहीं है।


दूसरी तरफ से भी पलट कर देख लें। अगर मछली का कलर गुलाबी लाल हो गया तो समझ लें आप की मछली तैयार है। 


प्लेट पर निकाल कर गर्मागर्म सर्व करें।



तवा फिश को ग्रीन चटनी या फिर लच्छा प्याज़ के साथ भी सर्व कर सकते हैं।


अगर म्योनीज़ पसंद है तो म्योनीज़ सॉस से भी खा सकते हैं।



तवा फिश को तंदूरी चटनी या फिर लहसुन दही की चटनी के साथ भी परोसा जा सकता है।


तवा फिश को कुरकुरी बनाने के लिए उस पर कार्न फ्लोर, चावल का आटा या फिर रवा(सूजी) लगा कर तक सेंकें।



तवा फिश को ज़्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे सरसों तेल में पकाएं।



Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust