Posts

Showing posts from March, 2026

रूबरू | Part 6 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

अगले महीने की पांच तारीख फाइनल हो गई है। दरअसल ज़ोया और सना का भी रिश्ता तय हो गया है और उन के ससुराल वालों को जल्दी है। इसलिए भाई साथ में आकिल की भी शादी करके इस ज़िम्मेदारी से आज़ाद होना चाहते हैं। रूकय्या सारी बातें उसे बताती हैं। और मेरी जॉब? उसकी आवाज़ में बेचैनी थी। आकिल ने कहा है अब तुम शादी के बाद जॉब शुरू करोगी। अभी इंटर्नशिप करके शादी होगी। रूकय्या सुकून से कहती हैं। ठीक है मैं फ्रेश हो जाऊं। फिर बात करते हैं। अशमारा उठ गई। पहले उसे आकिल से बात करना था। उसके बाद ही  कुछ सोचना था। फ्रेश होकर वह अपना खाना लेकर रुम में चली गई। इतना जल्दी शादी वाली बात सुनकर वह परेशान हो गई थी। उसे लगा अभी रिश्ता तय हो जायेगा, फिर आराम से बाद में शादी होगी। लेकिन यह तो एक साथ सब तय हो गया। उसी वक्त आकिल आकर उसके सामने बैठ जाता है। तुम? अशमारा धीरे से कहती है। हां, मैं… मुझे पता था तुम्हारी यही शक्ल होगी, इस लिए मैं आया हूं। वह उसकी प्लेट से खीरा उठा कर खाते हुए कहता है। इतनी जल्दी शादी? अशमारा उदासी से कहती है। जो हो रहा है होने दो…सब ठीक हो जायेगा। यह वादा है मेरा। शादी के अगले दिन से तुम आफ...