Posts

Chilli garlic potato | AG | Vegetable | Veg Recipe

Image
सामग्री :-  आलू 1 कटोरी तेल सरसों या रिफाइंड 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1चम्मच लहसुन पेस्ट 1 चम्मच नमक स्वादानुसार विधि :- सबसे पहले आलू को छील कर मीडियम साइज़ में काट लें।                     पैन में तेल गर्म करके उसमें लाल मिर्च पाउडर और लहसुन पेस्ट डालें। दो हाथ चला लें। फिर आलू और नमक डालें।  एक कटोरी पानी डाल कर अच्छे से चला लें। और ढक कर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें। दस मिनट बाद एक बार चेक लें, अगर आलू अच्छे से गल गया हो तो आंच से उतार लें। नहीं तो 5 मिनट या फिर आलू गलने तक पकाएं। रेड चिली गार्लिक पोटैटो तैयार है।  बाउल में निकाल कर गर्मागर्म चिली गार्लिक पोटैटो रोटी और चावल के साथ सर्व करें। नोट :- चिली गार्लिक पोटैटो को आप दाल के साथ भी सर्व कर सकते हैं। लाल मिर्च को आप अपने सवादास्वादा कम या ज्यादा डाल सकते हैं।

Mutton Pasinda Recipe in Hindi | AG | Hindi language| मटन | मटन पसिंदा | Tasty | Recipes

Image
सामग्री :- मैरीनेट के लिए :- मटन पसिंदा 500 ग्राम प्याज़ 3 मीडियम साइज़ अदरक 50 ग्राम कच्चा पपीता 100 ग्राम नमक स्वादानुसार पकाने के लिए :- सरसों तेल 4 बड़े चम्मच भुना मसाला बनाने के लिए :- प्याज़ छोटी साइज़ 1 पीस धनिया पाउडर 1 चम्मच बड़ी इलायची पाउडर 1/4 चम्मच काली मिर्च 8 दाने हरी मिर्ची 5 पीस ऊपर से डालने के लिए :- हरी मिर्च धनिया पत्ती विधि :- सबसे पहले अदरक, प्याज़ और कच्चा पपीता का पेस्ट बना लें।  पेस्ट बनाने के बाद,  मटन पसिंदा को धो कर एक बाउल में रखें।  अब उसमें नमक डालें।  फिर प्याज़,अदरक और कच्चे पपीते का पेस्ट डालें। फिर उसको अच्छे से मिला कर चार घंटे के लिए ढंक कर रख दें। एक पैन में सरसों तेल गर्म कर उसमें साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाऐ। और फिर मैरीनेट किया हुआ पसिंदा डालें।                      और फिर अच्छे से चला दें। और जब अच्छे से पकने लगे तो ढक्कन लगाकर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर गल...

Kadhai Paneer Recipe | घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कढ़ाई पनीर – आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

Image
कढ़ाई पनीर भारतीय रसोई की सबसे पसंदीदा और लज़ीज़ डिश में से एक है, जिसे खास मौके पर या मेहमानों के लिए जरूर बनाया जाता है। ताज़ा भुने मसालों, मुलायम पनीर और रंग-बिरंगी सब्जियों का संगम इस डिश को खास बनाता है। घर पर सही तरीके से बनाई गई कढ़ाई पनीर न सिर्फ स्वाद में कमाल होती है, बल्कि इसकी खुशबू से ही खाने वालों का दिल जीत लेती है। सामग्री :- पनीर     100 ग्राम क्यूब में काट कर फ्राई की हुई। प्याज़         एक कटोरी अदरक       1 चम्मच लहसून       1 चम्मच टमाटर        1 मीडियम साइज़ ग्रेवी पेस्ट के लिए रिफाइंड तेल      3 बड़े चम्मच मीडियम       प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च, क्यूब में कटी हुई लाल मिर्च    1 चम्मच हल्दी         1/4 चम्मच खड़ा धनिया       1 चम्मच साबुत लाल मिर्च     1 पीस नमक स्वादानुसार 1. कढ़ाई पनीर बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री कढ़ाई पनीर का असली स्वाद ताज़...