कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) कालेज की एल्यूमिनी मीट में हर तरफ एक शोर था। एक दूसरे के गले लगना, ऊंचे-ऊंचे कहकहे, खुशी के आंसू, कहीं हंसी के झरने तो कहीं मुस्कुराते चेहरे यूं कहें हर तरफ सिर्फ खुशियां ही खुशियां थी। पुरानी यादें, साथ उठना बैठना खाना पीना हर लम्हे आंखों में थे। एक दूसरे से मिलने की खुशी। सब बहुत ही खूबसूरत था। दिल धड़का भी तो किस पर... पढ़ें एक प्यारा सा प्यार... दानिया, वर्षा, उर्वशी और निकिता भी एक दूसरे से मिल कर बहुत खुश थे। कितनी ही देर वह एक दूसरे के गले लगी हुई थीं। ज़िंदगी कुछ ज़्यादा ही तेज़ी से आगे से नहीं बढ़ रही है? ऐसा लगता है जैसे ज़िंदगी हमारे ग्रेजुएशन के इंतेज़ार में थी। जैसे ही हम ग्रेजुएट हुए और ज़िम्मेदारी हमारे सर पर आ पड़ी। वर्षा ने अपने बैग से सब के लिए गिफ्ट निकालते हुए कहा। सही कह रही हो। पढ़ाई पूरी होते ही शादी के बाद ज़िंदगी बदल गई। कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा। जिन ज़िम्मेदारियों को हम बचपन से अपनी मां को अदा करते देख रहे थे। वही सब अब हम कर रहे हैं। उर्वशी ने सोचते हुए कहा। लेकिन हमें खुशी है कि हम अपनी...
नादां तेरे शहर को..... वीरान कर चले हम नादां तेरे शहर को आये थे शहर तेरे खुशियां बड़ी अजब थी मिलने की चाह थी ही अपनों की बात यह थी पहुंचे ज़मीं पे तेरे यह आंख नम बहुत थी रिश्ता वह खून का जो होती है राह दिल से दिल को यही सब कहते एक भीड़ हर तरफ थी अपने सभी यहां थे यह आंख ढ़ूंढती थी लेकिन तुम्हें ही नादां अश्कों को पी गये हम दुख अपना जी गये हम बचपन से जिस को सींचा पल-पल जिसे संवारा ठोकर लगी जो तुझ को हर पल तुझे संभाला तुम राह सीधी चलना तालीम ही यही दी इख्लाक और वफा का हर दम सबक पढ़ाया लेकिन यह वक्त कैसा अपना नहीं है अपना रौनक तेरे शहर की मेरे दुआ की बरकत तू मां को भूल बैठा उलझा सही गलत में गलती कहां हुई थी अक्सर यही मैं सोचूं लेकिन ऐ बेटे मेरे जितना बड़ा है तू जो जितनी समझ हो तुझ में लेकिन वह तेरी जन्नत कदमों में है मेरे ही उठ अब कदम गये हैं गलियों से तेरे मेरे जन्नत की चाह नहीं थी देखा आज हम ने ऐसा दुख को तेरे सजा के दिल को हम ज़ख्मी करके अब लौट घर चले हम मुड़ कर ना पीछे देखा लेकिन यह वक्त कहता वीरान कर चले हम नादां ...
दिल दोस्ती और प्यार.... आप लोगों को किस बात से दिक्कत है। मेरे दिल से या मेरी दोस्ती से जो मेरी करन से है। या फिर प्यार से जो मैं रधुवीर से करती हूं। सरोजनी गुस्से से चींखते हुए पूछती है। जिसकी बात का शायद किसी के पास जवाब नहीं था। रघुवीर जिन के कदम हॉल में पड़े ही थे कि उनके कानों में यह तेज़ आवाज़ पहुंचती है। और उसके कदम वहीं ठहर जाते हैं। आप लोगों को शांत पानी में कंकड़ फेंक कर मज़ा लेने का बहुत शौक होता है। करन से दोस्ती पर मेरे पति रधुवीर को कोई परेशानी नहीं है। लेकिन ना जाने क्यों आप लोगों को बहुत है। पति-पत्नी के बीच शक का बीज आप समाज के लोग ही बोते हैं। और फिर उस बीज को तनावर दरख़्त भी आप लोग ही बनाते हैं। और फिर एक वक्त के बाद आप लोगों के द्वारा बोये हुए उस तनावर दरख़्त को पति-पत्नी अपनी छांव बना लेते हैं। एक ऐसी छांव जो एक वक्त के बाद उस के सर नहीं होती। और ना ही वह पति-पत्नी एक साथ होते हैं। तब आप लोग एक तनावर दरख़्त को कटने का पूरा दोष पति-पत्नी पर डाल कर कहीं और कोई दूसरा बीज बोने चल पड़ती हैं। सरोजनी कहते-कहते रुक कर हर किसी का चेहरा देखती है। और फिर बोलना...
Comments
Post a Comment